Total Pageviews

Wednesday, February 12, 2025

हिंदी में अन्विति (Agreement in Hindi)-02

 हिंदी में अन्विति (Agreement in Hindi)-02 (विदेशी विद्यार्थियों के लिए) 

वाक्य के किसी एक घटक (शब्द/पद) के व्याकरणिक रूप का अन्य घटक शब्द/पद के व्याकरणिक रूप के अनुकूल होना अन्विति है।

परिभाषा – “किसी शब्द या पदबंध (Phrase) का अपने पूर्ववर्ती (पहले आए हुए) या परवर्ती (बाद में आए हुए) शब्द के अनुसार रूप धारण करना अन्विति है।”

हिंदी वाक्य रचना में शब्दों के बीच पाई जाने वाली अन्विति को दो स्तरों पर देखा जा सकता है- पदबंध स्तर और वाक्य स्तर

इसे चित्र रूप में निम्नलिखित प्रकार से देख सकते हैं-

अन्विति

 

 

पदबंध स्तर                                       वाक्य स्तर

अच्छा लड़का                             लड़का बाजार जाता है

अच्छे लड़के                                        लड़के बाजार जाते हैं

अच्छी लड़की                             लड़की बाजार जाती है।

अच्छी लड़कियाँ                                  लड़कियाँ बाजार जाती हैं


आगे विस्तार से देखते हैं-

1. पदबंध स्तर

इस स्तर पर प्राप्त होने वाली अन्विति के पदबंध के स्वरूप के आधार पर दो वर्ग किए जा सकते हैं-


नियम 1) केवल उन्हीं विशेषणों और आश्रित शब्दों के रूप बदलते हैं, जिनके अंत में ’ (‘मात्रा) का प्रयोग हो। अन्य का नहीं, जैसे-

अच्छा लड़का                                               सुंदर लड़का

अच्छे लड़के                                                 सुंदर लड़के

अच्छी लड़की                                               सुंदर लड़की

यह नियम निम्नलिखित प्रकार के शब्दों पर लागू होता है-

सभी विकारी आकारांत विशेषण

का

की

के

वाला

वाली

वाले

अपना

अपनी

अपने

कैसा

कैसी

कैसे

जैसा

जैसी

जैसे

वैसा

वैसी

वैसे

आदि।

नियम 2) संज्ञा पदबंध में आश्रित शब्द शीर्ष संज्ञा से कई शब्द पहले भी आ सकता है, जैसे-

§  मेरा प्यारा और अच्छा लड़का

§  मेरे प्यारे और अच्छे लड़के

§  मेरी प्यारी और अच्छी लड़की

 

 

मैंने 10 मीठे और खट्टे आम खरीदे।

नियम 3) संज्ञा पदबंध के बाद परसर्गआने पर विशेषण या आश्रित पूर्वशब्द का रूप हो जाता है-

§  तुमने मेरा घर खराब कर दिया। (ok)

§  तुमने मेरा घर में सामान रखा। (घर + में’= मेरे)

§  तुमने मेरे घर में सामान रखा। (घर + में’= मेरे)

नियम 4) संज्ञा पदबंध के बाद परसर्गआने पर यह/वहका इस/उस तथा ये/वेका इन/उन हो जाता है-

§  यह घर 04 कमरों का है। (ok)

§  यह घर में चार कमरे हैं। (no)

§  इस घर मे चार कमरे हैं। (घर + में’= यह > इस)

§  ये लड़के खेल रहे हैं। (ok)

§  ये लड़कों ने खेल लिया है। (no)

§  इन लड़कों ने खेल लिया है। (लड़कों+ ने’= ये > इन)

§  वह लड़की खेल रही है। (ok)

§  वह लड़की ने खेल लिया है। (no)

§  उस लड़की ने खेल लिया है। (लड़की+ ने’= वह > उस)

अभ्यास :

संज्ञा पदबंध और क्रिया पदबंध अन्विति के अनुसार निम्नलिखित वाक्यों के सही रूप बनाएँ-

§  मेरा अच्छे लड़के ने कार खरीदी।

§  तुम वह कमरे में चले जाओ।

§  क्या तुम्हारा पिताजी आज बीमार हैं?

§  वे लड़कियों ने आज खूब पढ़ाई की है।

§  मेरा गाँव से आया हुआ बच्चे मेला देखने गए।

 


No comments:

Post a Comment