Total Pageviews

Thursday, May 28, 2020

गूगल क्लासरूम का शिक्षण में प्रयोग


गूगल क्लासरूम का शिक्षण में प्रयोग
इसके लिए सबसे पहले इस लिंक पर जाएँ-
गूगल के सर्चबॉक्स में Google Classroom सर्च करके भी इस लिंक को पा सकते हैं। इसमें खुलने वाली विंडों में यह दिखाई पड़ेगा-

इसमें Got it क्लिक करें। अब आप क्लासरूम के लिए तैयार हैं। ऊपर कोने में ‘+’ का चिह्न दिखेगा। इसे क्लिक करने पर दो विकल्प मिलते हैं-

यदि आप विद्यार्थी हैं तो Join class को क्लिक करें और अध्यापक हैं तो Create class को क्लिक करें। मैंने Create class क्लिक किया है। क्लिक करने के बाद यह दिखेगा-

इसमें ‘I've read and understand the above notice, and I'm not using Classroom at a school/university with students’ के आगे दिए गए चेकबॉक्स को चेक (सही का निशान लगाना) करके Continue क्लिक करें।
इसके बाद Create class का विकल्प आता है, इसमें आवश्यक सूचनाएँ भरने के बाद क्लास तैयार है-


इसे भरकर create को क्लिक करते ही यह बॉक्स आएगा-
इसमें got it को क्लिक करें।
इसके बाद ऊपर दिए गए चार विकल्पों में से People पर जाएँ और नीचे Students के आगे बने हुए + add symbol द्वारा विद्यार्थियों को जोड़ें-

अब आपकी क्लास तैयार है। विभिन्न विकल्पों द्वारा अध्यापन किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment