'शब्दकोश निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला' के व्याख्यानों के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं- 
| 
·       
  शब्दकोश : परिचय | 
·       
  शब्दकोश : स्वरूप एवं
  परिभाषा 
·       
  शब्दकोश और भाषा 
भाषा विचार एवं संप्रेषण के लिए ध्वनि प्रतीकों की व्यवस्था। 
ध्वनि  शब्द  वाक्य  
ध्वनि (स्वनिम) रूपिम शब्द/पद पदबंध उपवाक्य वाक्य प्रोक्ति  
अर्थ 
·       
  कोश और कोष 
·       
  कोशकला और कोशविज्ञान
  (Lexicography and Lexicology) 
·       
  शब्दकोश और प्रविष्टि 
·       
  शब्दकोश में शब्दार्थ 
·       
  शब्दकोश और पारिभाषिक
  शब्दावली 
·       
  शब्दकोश और समांतर कोश 
·       
  शब्दकोश और विश्वकोश 
·       
  प्रमुख शब्दकोश  | 
| 
·       
  शब्दकोश : ऐतिहासिक
  परिदृश्य | 
·       
  संस्कृतकाल में
  शब्दकोश 
·       
  निघंटु : स्वरूप और
  विविध निघंटु 
·       
  शब्दकोश की पाश्चात्य
  परंपरा 
·       
  कुछ अन्य प्रमुख
  भाषाओं की शब्दकोश परंपरा 
·       
  विश्व के कुछ प्रमुख
  प्राचीनतम शब्दकोश 
·       
  हिंदी शब्दकोश परंपरा 
·       
  प्रमुख वर्तमान
  अंग्रेजी एवं हिंदी शब्दकोश | 
| 
·       
  शब्दकोश के प्रकार | 
·       
  विषय  के आधार पर 
·       
  भाषा के आधार पर 
·       
  प्रविष्टि के आधार पर 
·       
  काल के आधार पर 
·       
  अर्थ  के आधार पर 
·       
  प्रविष्टि क्रम के आधार पर 
·       
  विशिष्ट
  दृष्टिकोण  के आधार पर 
·       
  आकार  के आधार पर 
·       
  प्रयोक्ता के आधार पर 
·       
  माध्यम के आधार पर | 
| 
·       
  शब्दकोश निर्माण
  प्रक्रिया | 
·       
  कोशनिर्माण :- कोशनिर्माण एक प्रक्रिया है जो कई चरणों से गुजरते हुए संपन्न होती है। इस
  प्रक्रिया को मुख्यत: तीन भागों में बाँटा जा सकता है: 
o  
  पूर्वनियोजन (Preplanning) 
o  
  निर्माण कार्य (Making of Dictionary) 
o  
  कोश प्रबंधन (Dictionary Management) 
·       
  पूर्वनियोजन (Preplanning) :- कोश निर्माण आरंभ करने
  से पूर्व उसके संबंध में विभिन्न दृष्टियों से विचार किया जाता है जिसे
  पूर्वनियोजन के अंतर्गत रखते हैं। इसमें सबसे पहले कुछ बातों को सुनिश्चित करना
  होता है जिनमें से प्रमुख इस प्रकार हैं : 
o  
  कोश का उद्देश्य
  (सामान्य, विशिष्ट) 
o  
  कोश का आकार (वृहद, लघु) 
o  
  कोश का प्रकार :- कोश
  के प्रकर का निर्धारण कुछ आधारों पर होता है; जैसे
  : भाषा (एकभाषिक/द्विभाषिक/बहुभाषिक), अर्थ (शब्दार्थ/पर्याय/विलोम)
  आदि। 
o  
  प्रविष्टियों की
  संख्या  
o  
  प्रविष्टियों के चयन
  का आधार 
o  
  प्रविष्टियों का क्रम
  (वर्णक्रमानुसारी/ अंत्यवर्णक्रमानुसारी) 
·       
  (ए) एक प्रविष्टि से
  संबंधित सूचनाएँ (संख्या एवं क्रम) 
·       
  निर्माण कार्य (Making of Dictionary) :- यह कोशनिर्माण प्रक्रिया का केंद्रीय चरण है। इसमें कोश के पूर्वनिर्धारित
  स्वरूप के आधार पर निर्माण कार्य किया जाता है। इसके निम्नलिखित चरण हैं : 
§  सामग्री संकलन 
§  प्रविष्टियों का चयन 
§  एक प्रविष्टि के साथ संबंधित सूचनाओं को जोड़ना 
§  प्रविष्टियों एवं उनसे संबंधित सूचनाओं का लेखन एवं संकलन 
§  संकलित सामग्री का विश्लेषण 
·       
  कोश प्रबंधन (Dictionary Management) :- यह कोश के निर्मित हो जाने के बाद की प्रक्रिया है। इसमें निम्नलिखित कार्य
  किए जाते हैं : 
§  कोश से संबंधित सूचनाएँ प्रदान करना 
§  कोश की उपयोगिता के निर्देश 
§  कोश का अद्यतन (update) | 
| 
·       
  शब्दकोश में प्रविष्टि | 
·       
  कोश प्रविष्टि और
  संबंधित सूचनाएँ “वे शब्द (या शब्दस्तरीय इकाइयाँ)
  जिन्हें किसी कोश में व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध रूप से रखते हुए उनके बारे में
  व्याकरणिक एवं आर्थी सूचनाएँ प्रदान की जाती हैं; ‘कोश प्रविष्टि’ कहलाते
  हैं।” किसी भी कोश में प्रविष्टियों को रखने का एक पूर्वनिर्धारित क्रम होता है।
  प्रत्येक प्रविष्टि के साथ कुछ सूचनाएँ दी जाती हैं। कोश प्रविष्टियों से
  संबंधित सूचनाओं को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है : व्याकरणिक सूचनाएँ
  और आर्थी सूचनाएँ। कोश प्रविष्टि से संबंधित सूचनाओं के संदर्भ में तीन बातें
  महत्वपूर्ण होती हैं : 
·       
  कितनी सूचनाएँ दी
  जाएंगी? 
·       
  कौन-कौन सी सूचनाएँ दी
  जाएँगी ? 
·       
  सूचनाओं का क्रम क्या
  होगा? 
·       
  इनके निर्धारण में कोश
  के ‘आकार’ और ‘प्रकार’ को आधार बनाया जाता है। सामान्यत: किसी
  कोश में एक प्रविष्टि से संबंधित निम्नलिखित सूचनाएँ हो सकती हैं : 
·       
   उच्चारणात्मक सूचनाएँ 
·       
  शब्द में आए हुए
  वर्णों को अलग-अलग करना 
·       
  दाब (stress) को दिखाना 
·       
  मात्रा (length) को दिखाना 
·       
  व्युत्पत्ति 
·       
   व्याकरणिक सूचनाएँ 
शब्द भेद, वचन, लिंग, पुरुष (सर्वनामों के लिए) 
·       
   आर्थी सूचनाएँ 
अर्थ (एक से अधिक होने पर ‘मुख्य’ से ‘गौण’ के क्रम में), संदर्भगत अर्थ, व्याख्या एवं परिभाषा, चित्र, उदाहरण, नामांकन, प्रतिसंदर्भ, पर्याय, विलोम                                   | 
| 
·       
  शब्दकोश निर्माण की
  चुनौतियाँ | 
पूर्वनियोजन (Preplanning) संबंधी 
(अ)     कोश का आकार का निर्धारण 
(आ)   कोश के प्रकार का निर्धारण 
(इ)       
  प्रविष्टियों की
  संख्या तय करना 
(ई)       
  प्रविष्टियों के चयन के
  आधारों को निर्धारित करना 
(उ)       एक प्रविष्टि से संबंधित सूचनाओं की संख्या एवं क्रम को निश्चित करना 
ख) निर्माण संबंधी  
अ) सामग्री स्रोत निर्धारण एवं संकलन संबंधी  
आ) प्रविष्टियों चयन संबंधी 
इ) एक प्रविष्टि के साथ संबंधित सूचनाओं के निर्धारण संबंधी 
ग) कोश प्रबंधन संबंधी 
घ) कोश के अद्यतन (update) संबंधी | 
 
 
 
No comments:
Post a Comment