Total Pageviews

Monday, February 26, 2018

कंप्यूटर साधित भाषा शिक्षण/अधिगम (CALT/CALL) में सामग्री प्रकार

किसी भाषा को सीखाने या सीखने में कंप्यूटर का प्रयोग साधित भाषा शिक्षण/अधिगम (CALT/CALL) है। अधिक पढ़ें-

कंप्यूटर साधित भाषा अधिगम और कंप्यूटर साधित भाषा शिक्षण (Computer assisted Language Learning and Computer assisted Teaching : CALL and CALT)

सामग्री प्रकार-
1. पाठ (Text): अध्येता जिस भाषा को सीखना चाहता है उस भाषा की पाठ सामग्री विविध रूपों में कंप्यूटर के माध्यम से उपलब्ध होती है, जैसे-
    ई-बुक/शब्दकोश/पाठमाला....
    पी.डी.एफ./वर्ड फाइल/पी.पी.टी./वेब पेज...
2. चित्र (Image): किसी पठन सामग्री में चित्रों का समावेश होने से वह सामग्री अधिक रोचक तथा बोधगम्य हो जाती है। कंप्यूटर भाषा अध्ययन की सामग्री में अनेक प्रकार की चित्र फाइलों के समावेश की सुविधा प्रदान करता है, जैसे- JPG, JPEG, PNG, BMP आदि। सभी प्रकार की फाइलों की अलग अलग विशेषता होती है।
    सामान्य चित्रों के अलावा कंप्यूटर में गतिमान चित्रों (motion pictures) की भी व्यवस्था होती है जिनके द्वारा गतियुक्त संकल्पनाओं को भी सरलतापूर्वक समझाया जा सकता है। ऐसी फाइलों का एक्सटेंशन .gif होता है। उदाहरण के लिए 'दौड़ना' (to run) की संकल्पना को निम्नलिखित चित्र के माध्यम से बताया जा सकता है-

Image result for run .gif
(http://www.animateit.net/details.php?image_id=8700 से साभार)

3. ऑडियो (Audio)- भाषा का मूल रूप वाचिक रूप ही है। पारंपरिक शिक्षण पद्धति में प्रामाणिक स्रोत पुस्तकें होती हैं। पुस्तकों में केवल लिखित सामग्री होती है। वाचिक रूप के लिए अध्येता शिक्षक पर निर्भर होता है। कंप्यूटर का प्रयोग होने से यह समस्या दूर हो जाती है। कंप्यूटर में ऑडियो फाइलों से ध्वनियों और वाचिक भाषा को सरलता से सुन और दुहरा सकते हैं।
4. ऑडियो-विजुअल (Audio Visual)- कंप्यूटर ऑडियो के साथ-साथ ऑडियो-विजुअल फाइलों के संग्रह और प्रयोग की भी सुविधा प्रदान करता है, जो भाषा अध्ययन-अध्यापन को और अधिक सरल, सुबोध बनाता है।
5. भाषा शिक्षण सॉफ्टवेयर (Language Teaching Software)- विविध प्रकार की सामग्री और आवश्यक पाठों से युक्त भाषा शिक्षण सॉफ्टवेयरों का भी प्रयोग कंप्यूटर में किया जाता है। एक (जापानी) भाषा शिक्षण सॉफ्टवेयर का स्वरूप इस प्रकार है-
Image result for language learning software
(http://chinese-school.netfirms.com/Chinese-learning-software.html से साभार)
6. गेम (Game)- कंप्यूटर और मोबाइल पर विविध प्रकार के भाषा गेम्स के माध्यम से अधिक रोचक तथा मनोरंजक तरीके से भाषा शिक्षण/अधिगम की सुविधाप्राप्त होती है।
एक भाषा अधिगम गेम का स्वरूप इस प्रकार है-
Image result for language learning game
(https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kevinbradford.games.fifthgrade से साभार)

No comments:

Post a Comment