पदबंध (Phrase)
कोई एक शब्द या शब्दों का समूह जो वाक्य में एक ही प्रकार्य (जैसे- कर्ता, कर्म, क्रिया
आदि) को संपन्न करता है, पदबंध कहलाता है। 
पदबंध के प्रकार- 
(1) शब्द संख्या की दृष्टि से : 
(क) एकशब्दीय पदबंध : ऐसा पदबंध जिसमें अकेला शब्द पूरे पदबंध का कार्य करता है, जैसे-
लड़का घर गया। 
इसमें तीन शब्द हैं और तीन पदबंध भी हैं- 
लड़का + घर + गया। 
 (ख) बहुशब्दीय पदबंध : ऐसा पदबंध जिसमें एक से अधिक शब्द जुड़कर एक ही
प्रकार्य करते हों, जैसे-
वह लड़का अपने घर गया है। 
इसमें 06 शब्द हैं, लेकिन पदबंध तीन ही हैं-
 वह लड़का + अपने घर 
+ गया है। 
 (2) शब्दभेद (Parts of Speech) की दृष्टि से : इस दृष्टि से निम्नलिखित भेद होते हैं- 
(क) संज्ञा पदबंध 
(ख) क्रिया पदबंध 
(ग) विशेषण पदबंध 
(घ) क्रिया-विशेषण पदबंध            
आदि।
इनमें से ‘संज्ञा पदबंध’ के बारे में निम्नलिखित लिंक पर पढ़ें- 
 
 
No comments:
Post a Comment