तुतलाने वाले बच्चे की भाषा कैसे सुधारें?
बच्चों की भाषा धीरे-धीरे विकसित होती है। ऐसे में माता-पिता बच्चे पर हमेशा सही बोलने का दबाव बनाने की बजाय धैर्य रखें। भाषा सुधार के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-
- बच्चे से नियमित बातचीत करें और उसे अपनी बात कहने का मौका दें।
- बच्चे की बात ध्यान से सुनें, उसकी बात पूरी होने दें।
- साफ और सरल भाषा में बोलें, ताकि बच्चा सही शब्द और उच्चारण सीख सके।
- गलत बोलने पर डांटें या बार-बार टोकें नहीं, बल्कि सही शब्द दोहराकर सिखाएं।
- कहानियां सुनाएं और चित्रों वाली किताबें पढ़ाएं। इससे शब्दावली बढ़ती है।
- गाने, कविताएं और राइम्स सुनाएं। इससे भाषा और उच्चारण बेहतर होता है।
- स्क्रीन टाइम सीमित रखें, क्योंकि ज्यादा स्क्रीन देखने से बातचीत के अवसर कम होते हैं।
- रोजमर्रा की बातचीत में नए शब्द शामिल करें और उनका अर्थ भी समझाएं।
- खेल-खेल में भाषा सिखाएं, जैसे चित्र पहचानना, रंगों और चीजों के नाम बताना।
- दूसरे बच्चों के साथ खेलने का मौका दें। कम्युनिकेशन से आत्मविश्वास बढ़ता है।
- हर बच्चे की ग्रोथ अलग होती है। इसलिए दूसरे बच्चों से तुलना न करें।
- अगर उम्र के अनुसार भाषा में स्पष्टता न हो तो पीडियाट्रिशियन या स्पीच-लैंग्वेज थेरेपिस्ट से सलाह लें।
पूरा पढ़ें -

No comments:
Post a Comment