विनम्र निवेदन है कि केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा पत्रिका अनुशीलन के आगामी अंक का प्रकाशन किया जाना प्रस्तावित है | इस अंक के लिए निम्नलिखित विषयों पर सरल और सहज हिंदी में उत्कृष्ट लेख आमंत्रित किये जाते हैं |
1. केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, एक परिचय I
2. अनुवाद कार्य की चुनौतियाँ और समाधान I
3. वर्तमान में अनुवाद की प्रासंगिकता और महत्व I
4. अनुवाद का इतिहास I
5. अनुवाद में सूचना प्रोद्योगिकी का प्रयोग I
6. अनुवाद में व्यतिरेकी विश्लेषण I
7. विदेशी साहित्य के हिंदी में अनुवाद की समस्याएं I
8. अनुवाद कैसे करें ?
9. अनुवाद में भाषा व्यवहार I
10. असांविधिक साहित्य का अनुवाद I
11. भाषा सम्प्रेषण में अनुवाद की भूमिका I
12. अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद की चुनौतियां और समाधान I
13. अनुवाद में पुनरीक्षण का महत्व I
14. राजभाषा नीति और इसके कार्यान्वयन में अनुवाद की भूमिका I
15. कार्यालयीन हिंदी का बदलता स्वरूप, समस्याएं और समाधान I
16. अनुवाद का सरलीकरण I
17. अनुवाद कार्य में प्रोद्योगिकी टूल्स I
18. क्षेत्रीय भाषाओँ और राजभाषा हिंदी के बीच अनुवाद के संदर्भ में परस्पर समन्वय I
19. सांस्कृतिक सेतु के रूप में अनुवाद की भूमिका I
20. अनुवाद प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व I
इस अंक में प्रकाशन के लिए लेखों के चयन के संबंध में अंतिम निर्णय केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो का होगा। लेख मंगल फॉन्ट (वर्ड फाइल) में टाइप किए हुए, व्याकरणिक एवं तथ्यात्मक दृष्टि से सही तथा अधिकतम 2000 शब्दों तक हो सकते हैं। शोध से संबंधित लेखों में शब्द सीमा 3000 तक हो सकती है। लेखक अपने नाम, पता, ईमेल एवं संपर्क नंबर सहित इस आशय का एक स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से संलग्न करें कि लेख मौलिक एवं अप्रकाशित है और इसे अन्यत्र प्रकाशनार्थ नहीं भेजा गया है। कृपया लेख (फोटो सहित) दिनांक 10.08.2026 सांय 5.30 बजे तक ई मेल आई डी lekhandrafting123@gmail.com पर भिजवाना सुनिश्चित करें।
सादर
https://ctb.rajbhasha.gov.in/
No comments:
Post a Comment