1. अधिगम (Learning): आँकड़ों से प्रतिरूप सीखना
और प्रदर्शन में सुधार करना।
2. तर्क एवं समस्या समाधान
(Reasoning and Problem Solving): उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर किसी समस्या के
संभावित समाधान निकालना।
3. भाषा संसाधन (Language
Processing): मानव भाषा के पाठ और वाणी का विश्लेषण, निर्माण तथा
रूपांतरण करना।
4. प्रतिरूप पहचान (Pattern
Recognition): चित्रों, ध्वनियों, शब्दों और
आँकड़ों में नियमितताओं की पहचान करना।
5. निर्णय एवं पूर्वानुमान
(Decision Making and Prediction): उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर संभावित परिणामों
का अनुमान लगाना।
6. स्वचालन (Automation): ऐसे कार्यों को स्वचालित
करना, जिनमें पहले मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती थी।
7. सामग्री निर्माण (Content
Generation): पाठ, चित्र, ध्वनि, वीडियो तथा प्रोग्रामिंग कोड जैसी सामग्री
तैयार करना।
8. अनुकूलन (Adaptation): कुछ AI प्रणालियों में नए
आँकड़ों या प्रतिपुष्टि के आधार पर व्यवहार अथवा प्रदर्शन में परिवर्तन करना।
No comments:
Post a Comment