Total Pageviews
विषय सूची
- 1. भाषा : आधारभूत (Language: Fundamentals)
- 2. सामान्य भाषाविज्ञान (General Linguistics)
- 3. ध्वनि/स्वनविज्ञान एवं स्वनिमविज्ञान (Phonetics&Phonology)
- 4. रूपविज्ञान (Morphology)
- 5. वाक्यविज्ञान (Syntax)
- 6. अर्थविज्ञान (Semantics)
- 7. प्रोक्ति-विश्लेषण और प्रकरणार्थविज्ञान (Discourse Analysis & Pragmatics)
- 8. भारतीय भाषा चिंतन (Indian Language Thought)
- 9. पश्चिमी भाषा चिंतन (Western Language Thought)
- 10. व्याकरण सिद्धांत (Grammar Theories)
- 11. ऐतिहासिक/ तुलनात्मक भाषाविज्ञान (His.&Com. Lig.)
- 12. लिपिविज्ञान (Graphology)
- 13. व्यतिरेकी भाषाविज्ञान (Contrastive Ligs)
- 14. अंतरानुशासनिक भाषाविज्ञान (Interdisciplinary Ligs)
- 15. समाजभाषाविज्ञान (Sociolinguistics)
- 16. मनोभाषाविज्ञान (Psycholinguistics)
- 17. संज्ञानात्मक भाषाविज्ञान (Cognitive Linguistics)
- 18. न्यूरोभाषाविज्ञान (Neurolinguistics)
- 19. शैलीविज्ञान (Stylistics)
- 20. अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान (A.L.)
- 21. अनुवाद (Translation)
- 22. भाषा शिक्षण (Language Teaching)
- 23. कोशविज्ञान (Lexicology)
- 24. भाषा सर्वेक्षण (Language Survey)
- 25. भाषा नियोजन (Lg Planning)
- 26. क्षेत्र भाषाविज्ञान (Field Ligs)
- 27. मीडिया/ सिनेमा और भाषा (Media/Cinema & Language)
- 28. UGC-NET भाषाविज्ञान
- 29. गतिविधियाँ/नौकरी (Activities/Job)
- 30. SCONLI-12 (2018)
- 31. भाषाविज्ञान : शोध (Linguistics : Research)
- 32. EPG भाषाविज्ञान
- 33. विमर्श (Discussion)
- 34. लिंक सूची (Link List)
- 35. अन्य (Others)
Saturday, March 25, 2023
सिजोफ्रेनिया के नए जीन की खोज
प्रोफेसर, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा
Professor, Kendriya Hindi Sansthan, Agra
(Managing Director : Ms. Ragini Kumari)
कोशिम और शब्द (Lexeme and Word)
आधुनिक
भाषाविज्ञान में शब्द की संकल्पना के साथ-साथ कोशिम की संकल्पना भी आई है जिसे
अंग्रेजी में ‘Lexeme’ कहते हैं।आधुनिक
भाषाविज्ञान के अनुसार शब्द के अंतर्गत 'मूल शब्द' और 'शब्दरूप' दोनों
आ जाते हैं। वे शब्द जो अपने मूल रूप में होते हैं तथा शब्दकोश में संकलित किए
जाते हैं कोशिम (Lexeme) कहलाते हैं। शब्द (word) के अंतर्गत किसी भी भाषा के वे
सभी शब्द आते हैं, जिनका उस भाषा के भाषाभाषियों द्वारा
व्यवहार किया जाता है। इसमें कोशिम और शब्द रूप दोनों आ जाते हैं। अतः इस दृष्टि
के अनुसार शब्द को निम्नलिखित सूत्र के माध्यम से बता सकते हैं -
शब्द (word) = कोशिम (Lexeme)
& शब्द रूप (inflected word)
यहां पर प्रयुक्त 'शब्द' की अवधारणा भारतीय परंपरा के अनुसार 'पद' का प्रतिनिधित्व करती है। इस पद या शब्दशब्द के अंतर्गत आने वाले वाली इन
दोनों इकाइयों को इस प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं-
कोशिम (Lexeme)
बिना किसी रूप परिवर्तन के प्रयुक्त
होने वाले शब्द कोशीय शब्द (lexical word) या कोशिम (lexeme) कहलाते हैं। इनका संकलन उस भाषा
के शब्दकोश में किया जाता है। ये शब्द अपने भाषा भाषियों के मस्तिष्क में अमूर्त
रूप में होते हैं। उदाहरण:
संज्ञा शब्द :
लड़का, कपड़ा, तुम, बोतल, आदमी, लड़की, धीरू, कलम, कंप्यूटर आदि।
क्रिया शब्द :
खाना, उठना, चलना, फेंकना, लिखना आदि।
विशेषण शब्द :
अच्छा, सुंदर, मेहनती,
बेकार आदि।
क्रियाविशेषण शब्द :
दूर, पास, इधर, उधर
आदि।
अन्य शब्द :
नहीं, तो, क्या, कौन आदि।
किसी भी भाषा में इनकी संख्या
हजारों/ लाखों में होती है।
शब्द रूप (Inflected Words)
जब कोशीय शब्द या कोशिम के लिंग, वचन, पुरुष, काल आदि व्याकरणिक कोटियों के आधार पर रूप बनाए जाते हैं, तो इस प्रकार बनने वाले
शब्द ‘शब्द रूप’ (Inflected word) या ‘शब्दों के रूपसाधित रूप’(Inflected form of words) कहलाते हैं। इनकी आवश्यकता वाक्य में प्रयोग के समय ही पड़ती है। इन्हें शब्दकोश में संकलित नहीं किया जाता। उदाहरण:
संज्ञा शब्द :
लड़का :
लड़का, लड़के, लड़कों।
लड़की : लड़की, लड़कियाँ, लड़कियों आदि।
क्रिया शब्द :
खाना : खाता, खाती,
खाते, खाकर, खाया,
खाई, खाए, खाएगा,
खाएगी आदि।
विशेषण शब्द :
अच्छा : अच्छा, अच्छी,
अच्छे आदि।
सभी शब्दों के रूप नहीं बनते। जिन शब्दों
के बनते हैं, उन्हें विकारी शब्द
कहते हैं।
प्रोफेसर, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा
Professor, Kendriya Hindi Sansthan, Agra
(Managing Director : Ms. Ragini Kumari)
भाषा में प्रकार्य
प्रकार्य (Function) :- किसी व्यवस्था में किसी स्थान/पद (position) विशेष पर निर्धारित कार्य ‘प्रकार्य’ कहलाते हैं, जैसे- ‘शिक्षक’ शिक्षा व्यवस्था में एक स्थान/पद (position) है, जिसका कार्य ‘विद्यार्थियों को पढ़ाना’ है। यह कार्य शिक्षक का ‘प्रकार्य’ कहलाएगा। इसी प्रकार ‘कुलपति’ (VC) विश्वविद्यालय व्यवस्था में एक स्थान/पद (position) है, जिसका कार्य ‘विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन एवं संबंधित गतिविधियों को सुचारु रूप से संपन्न कराना’ है। यह कार्य कुलपति का ‘प्रकार्य’ कहलाएगा। इसे कोई एक व्यक्ति भी संपन्न कर सकता है या एक से अधिक लोगों के समूह को भी यह कार्य दिया जा सकता है।
इसी प्रकार वाक्य में ‘एक पद’ या ‘एक से अधिक पदों का समूह’ होता है, जो वाक्य में कोई एक प्रकार्य (function), जैसे- कर्ता, कर्म, करण, क्रिया आदि संपन्न करता है। वही एक पद या एक से अधिक पदों का समूह ‘पदबंध’ कहलाता है।
उदाहरण-
बच्चा मिठाई खाएगा। => 03 पद
प्रकार्य => (कर्ता + कर्म + क्रिया) = 03 पदबंध
छोटा बच्चा ताजी मिठाई खाता है। => 06 पद
प्रकार्य => (कर्ता + कर्म + क्रिया) = 03 पदबंध
बहुत छोटा बच्चा थोड़ी ताजी मिठाई खा रहा है। => 09 पद
प्रकार्य => (कर्ता + कर्म + क्रिया) = 03 पदबंध
एक वाक्य में कई पदबंध देखें-
राम ने रावण को बाण से लंका में सीता के लिए मारा। => 12 पद
प्रकार्य => (कर्ता + कर्म + करण + अधिकरण + संप्रदान + क्रिया) = 06 पदबंध
प्रोफेसर, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा
Professor, Kendriya Hindi Sansthan, Agra
(Managing Director : Ms. Ragini Kumari)
Saturday, March 11, 2023
नए कलेवर में ब्लॉग
प्रोफेसर, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा
Professor, Kendriya Hindi Sansthan, Agra
(Managing Director : Ms. Ragini Kumari)

