Total Pageviews

Saturday, March 25, 2023

कोशिम और शब्द (Lexeme and Word)

 कोशिम और शब्द (Lexeme and Word)

 आधुनिक भाषाविज्ञान में शब्द की संकल्पना के साथ-साथ कोशिम की संकल्पना भी आई है जिसे अंग्रेजी में ‘Lexeme’ कहते हैं।आधुनिक भाषाविज्ञान के अनुसार शब्द के अंतर्गत 'मूल शब्दऔर 'शब्दरूपदोनों आ जाते हैं। वे शब्द जो अपने मूल रूप में होते हैं तथा शब्दकोश में संकलित किए जाते हैं कोशिम (Lexeme) कहलाते हैं। शब्द (word) के अंतर्गत किसी भी भाषा के वे सभी शब्द आते हैंजिनका उस भाषा के भाषाभाषियों द्वारा व्यवहार किया जाता है। इसमें कोशिम और शब्द रूप दोनों आ जाते हैं। अतः इस दृष्टि के अनुसार शब्द को निम्नलिखित सूत्र के माध्यम से बता सकते हैं -

शब्द (word) = कोशिम (Lexeme) & शब्द रूप (inflected word)

यहां पर प्रयुक्त 'शब्दकी अवधारणा भारतीय परंपरा के अनुसार 'पदका प्रतिनिधित्व करती है। इस पद या शब्दशब्द के अंतर्गत आने वाले वाली इन दोनों इकाइयों को इस प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं-

कोशिम (Lexeme)

बिना किसी रूप परिवर्तन के प्रयुक्त होने वाले शब्द कोशीय शब्द (lexical word) या कोशिम (lexeme) कहलाते हैं। इनका संकलन उस भाषा के शब्दकोश में किया जाता है। ये शब्द अपने भाषा भाषियों के मस्तिष्क में अमूर्त रूप में होते हैं। उदाहरण:

संज्ञा शब्द :

 लड़काकपड़ातुमबोतलआदमीलड़कीधीरूकलमकंप्यूटर आदि।

क्रिया शब्द :

खानाउठनाचलनाफेंकना, लिखना आदि।

विशेषण शब्द :

अच्छासुंदर, मेहनती, बेकार आदि।

क्रियाविशेषण शब्द :

दूरपास, इधर, उधर आदि।

अन्य शब्द :

नहीं, तोक्याकौन आदि।

किसी भी भाषा में इनकी संख्या हजारों/ लाखों में होती है।

शब्द रूप (Inflected Words)

जब कोशीय शब्द या कोशिम के लिंग, वचन, पुरुष, काल आदि व्याकरणिक कोटियों के आधार पर रूप बनाए जाते हैं, तो इस प्रकार बनने वाले शब्द शब्द रूप(Inflected word) या शब्दों के रूपसाधित रूप’(Inflected form of words) कहलाते हैं। इनकी आवश्यकता वाक्य में प्रयोग के समय ही पड़ती है। इन्हें  शब्दकोश में संकलित नहीं किया जाता। उदाहरण:

संज्ञा शब्द :

 लड़का : लड़का, लड़के, लड़कों।

लड़की : लड़की, लड़कियाँ, लड़कियों आदि।

क्रिया शब्द :

खाना : खाता, खाती, खाते, खाकर, खाया, खाई, खाए, खाएगा, खाएगी आदि।

विशेषण शब्द :

अच्छा : अच्छा, अच्छी, अच्छे आदि।

सभी शब्दों के रूप नहीं बनते। जिन शब्दों के बनते हैं, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।


No comments:

Post a Comment