Total Pageviews

Saturday, April 20, 2024

संदर्भ मुक्त टैगर (Context free Tagger)

टैगर दो प्रकार के होते हैं- संदर्भ मुक्त और संदर्भ युक्त। संदर्भ मुक्त टैगर(Context free Tagger) वे टैगर होते हैं, जो किसी शब्द के एक से अधिक टैग होने की स्थिति में यह नहीं देखते हैं कि यहां पर उसका किस रूप में प्रयोग हुआ है, बल्कि दोनों ही टैग दे देते हैं।

दूसरी ओर संदर्भ युक्त टैगर(Context sensitive Tagger) पहले उस वाक्य का संदर्भ समझता है और जिस संदर्भ में उस शब्द का प्रयोग हुआ रहता है, वही टैग प्रदान करता है।

इसे नीचे दिए गए दो उदाहरणों से समझ सकते हैं-

उसे रोटी और दाल चाहिए।

उसे और दाल चाहिए।

इनमें से पहले वाक्य में और शब्द का प्रयोग ‘CC’ के रूप में हुआ है, तो दूसरे वाक्य में ‘JJ’ के रूप में। संदर्भ मुक्त टैगर (Context free Tagger) दोनों ही वाक्यों में औरशब्द को ‘CC’ तथा ‘JJ’ दोनों टैग प्रदान करेगा। किंतु संदर्भ युक्त टैगर (Context sensitive Tagger) पहले वाक्य में ‘CC’ टैग देगा तो दूसरे वाक्य में ‘JJ’ टैग देगा।

संदर्भ मुक्त टैगर (Context free Tagger) द्वारा की गई उक्त वाक्यों की टैगिंग :

उसे<PR> रोटी<NN> और<CC> और<JJ> दाल<NN> चाहिए<VM>

 उसे<PR> और<CC> और<JJ> दाल<NN> चाहिए<VM>

संदर्भ युक्त टैगर (Context sensitive Tagger) द्वारा की गई उक्त वाक्यों की टैगिंग :

उसे<PR> रोटी<NN> और<CC> दाल<NN> चाहिए<VM>

 उसे<PR> और<JJ> दाल<NN> चाहिए<VM> 

टैगर के प्रकार (Types of Tagger)

फ्लेक्स (Flex)

फ्लेक्स (Flex) एक भाषा डॉक्यूमेंटेशन सॉफ्टवेयर  (Language Documentation Software) है। इसके माध्यम से किसी भाषा की सामग्री संरचित रूप से संरक्षित (store) की जा सकती है। अथवाइस काम में यह अत्यंत सहायक होता है। इससे न केवल भाषायी डेटा को संग्रहीत किया जा सकता है, बल्कि उस भाषा शब्दकोश’ (Lexicon) भी तैयार किया जा सकता है और विभिन्न प्रकार की रूपवैज्ञानिक और वाक्यात्मक सूचनाएँ (Morphological and syntactic information) भी प्राप्त एवं संग्रहीत की जा सकती हैं। इस प्रकार से एक कामचलाऊ व्याकरण भी विकसित किया जा सकता है।

यह सॉफ्टवेयर अनेक सुविधाएँ प्रदान करता है, जिनके बारे में निम्नलिखित लिंक पर अंग्रेजी में पढ़ा जा सकता है-

 https://corsal.unt.edu/55-using-flex-1

इसी प्रकार का एक सॉफ्टवेयर Saymore भी है, जिसके बारे में निम्नलिखित लिंक पर पढ़ सकते हैं-

https://lgandlt.blogspot.com/2024/04/saymore.html

SayMore

फ्लेक्स (Flex) की तरह SayMore एक भाषा डॉक्यूमेंटेशन सॉफ्टवेयर  (Language Documentation Software) है। इसका विकास SIL Language Technology द्वारा किया गया है।

इसके माध्यम से किसी भाषा की सामग्री संरचित रूप से संरक्षित (store) की जा सकती है। अथवाइस काम में यह अत्यंत सहायक होता है। इससे न केवल भाषायी डेटा को संग्रहीत किया जा सकता है, बल्कि उस भाषा शब्दकोश’ (Lexicon) भी तैयार किया जा सकता है और विभिन्न प्रकार की रूपवैज्ञानिक और वाक्यात्मक सूचनाएँ (Morphological and syntactic information) भी प्राप्त एवं संग्रहीत की जा सकती हैं। इस प्रकार से एक कामचलाऊ व्याकरण भी विकसित किया जा सकता है।

इसका एक चित्र इस प्रकार है-

यह सॉफ्टवेयर अनेक सुविधाएँ प्रदान करता है, जिनके बारे में निम्नलिखित लिंक पर अंग्रेजी में पढ़ा जा सकता है-

 https://software.sil.org/saymore/

फ्लेक्स (Flex) के बारे में जानने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ-

https://lgandlt.blogspot.com/2024/04/flex.html