Total Pageviews

Monday, May 3, 2021

MS Word परिचालन

 MS Word परिचालन

MS Word माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS Office) का एक सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाला एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS Office) के अंतर्गत मुख्यतः निम्नलिखित एप्लिकेशन आते हैं-

·      MS Word

·      MS PowerPoint

·      MS Excel

·      MS Access

इसके अंतर्गत पाठों का टंकण और विविध प्रकार से एडिटिंग की जाती है। इसे वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर भी कहा गया है। इसमें टंकण और पाठ एडिटिंग की शानदार सुविधा है। एम.एस. वर्ड में रिच टेक्स्ट फाइलें तैयार होती हैं, जिनका एक्स्टेंशन .doc, .docx आदि होता है। इसमें केवल पाठ टंकण ही नहीं किया जाता, बल्कि पाठ में और भी अनेक प्रकार की चीजें जोड़ी जा सकती हैं। इसके मीनू बार में निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध होते हैं-


1. Home

यह एम.एस. ऑफिस के सभी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयरों का मूलभूत मीनू है। इसमें किए जाने वाले प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं-

1.1 फॉन्ट संबंधी कार्य-

·      किसी भी फॉन्ट में पाठ का टंकण

·      टंकित पाठ में अलग-अलग प्रकार के फॉन्टों का मिश्रण

·      फॉन्ट की साइज बदलना- घटाना/बढ़ाना

·      चयनित शब्दों/वाक्यों/पैराग्राफों या संपूर्ण पाठ में बोल्ड/इटैलिक/अंडरलाइन

·      चयनित पाठ में subscript x2 और superscript X2 निर्माण

·      चयनित पाठ में बीच से लाइन डालना और हाइलाइटिंग

·      फॉन्ट का रंग चुनना

·      सभी फॉर्मेटिंग हटाकर सामान्य पाठ बनाना

संपूर्ण सूची इस प्रकार देखी जा सकती है-



इसी प्रकार वर्णों (characters) से संबंधित कार्य इस प्रकार हैं-

1.2 पैराग्राफ संबंधी कार्य-

·      बुलेट डालना

·      संख्या डालना

·      संख्या सूची बनाना

·      पैराग्राफ के indent घटाना/बढ़ाना

·      सॉर्टिंग करना

·      पैराग्राफ चिह्न प्रदर्शित करना/हटाना

·      पाठ को Left, Center, Right, Justify करना

·      पंक्तियों के बीच दूरी घटाना/बढ़ाना

·      किसी पैराग्राफ या पंक्ति के लिए बॉर्डर बनाना

1.3 फॉन्ट स्टाइल

अनेक प्रकार की स्टाइलें दी गई रहती हैं, उनमें से किसी का प्रयोग हम अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं। यह मुख्यतः अंग्रेजी टेक्स्ट के साथ काम आता है।

1.4 एडिटिंग

इसके प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं-

फाइंड- पाठ में कोई वर्ण/शब्द/वाक्य आदि खोजना।

रिप्लेस- किसी वर्ण/शब्द/वाक्य की जगह दूसरा वर्ण/शब्द/वाक्य रखना।

गो टू- निर्देशित पृष्ठ/सेक्शन/पंक्ति/कमेंट/फूटनोट/फील्ड/टेबल/ग्राफ/हेडिंग आदि पर जाना।

सलेक्ट- संपूर्ण पाठ, निर्धारित पाठ या समान फॉर्मेटिंग का पाठ चयनित करना।

इसमें भी कई और सुविधाएँ रहती हैं-


2. Insert

यह दूसरा प्रमुख मीनू बार है, जिसकी आवश्यकता हमें टाइपिंग में लगातार पड़ती है। एम.एस. वर्ड में हम अपनी भाषा में कोई पाठ टाइप करते हैं। इसमें केवल पाठ टाइप करने का ही कार्य नहीं होता है बल्कि आवश्यकतानुसार इसमें अपने पाठ में टेबल (table), कोई आकार (shape), चित्र (picture) और चार्ट (chart) आदि का भी प्रयोग करने की सुविधा होती है। इससे पाठ डायनेमिक हो जाता है, जिससे प्रस्तुतिकरण और अधिक सुंदर, सुगठित और संप्रेषणीय हो जाता है।

टेबल (table)

टेबल लेने के लिए Insert में जाकर Table पर क्लिक करें और टेबल का निर्माण करें-

नाम

कक्षा

मोबाइल नंबर

ई-मेल

प्रिया

 

बी.ए. पंचम सेमेस्टर

...........

 

जया

..........

 

योगेश

..........

 

 

 

 

 

 कोई आकार (shape)

कोई आकार लेने के लिए Insert में जाकर Shapes पर क्लिक करें और मनचाहे आकार का चयन करें, जैसा कि इसमें तीन आकार लेकर दिखाया गया है-- 


चित्र (picture)

कोई चित्र लेने के लिए Insert में जाकर Picture पर क्लिक करें और अपने कंप्यूटर में सेव (saved) किसी चित्र का चयन करें, जैसा कि एक चित्र लेकर दिखाया गया है-- 


इसी प्रकार क्लिप आर्ट भी ले सकते हैं-

चार्ट (chart)

चार्ट बनाने के लिए Insert में जाकर Chart पर क्लिक करें और दिए गए विकल्पों में से अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी चार्ट का चयन करें, जैसा कि यहाँ दिखाया गया है--

 

उक्त के अलावा इसके अंतर्गत तकनीकी दृष्टि से Cover page, blank page, page break, clip art, smart art, hyperlink, bookmark, header, footer, page number, word art आदि का भी प्रयोग करने की सुविधा होती है, जिनका प्रयोग आप स्वयं करके देख सकते हैं। इससे टाइप किया हुआ पाठ डिजिटल दृष्टि से भी गुणवत्तापूर्ण और सुंदर बन जाता है।

उक्त सभी सुविधाएँ एम.एस. वर्ड में Insert के अंतर्गत मिलती हैं, जिन्हें इस प्रकार से देख सकते हैं-

WordArt

कुछ लिखकर उसे डिजाइन के माध्यम से सुंदर बनाने के लिए वर्डआर्ट का प्रयोग किया जाता है-

 

 3. अन्य

इसी प्रकार मीनू बार के अन्य विकल्पों में निम्नलिखित को देखा जा सकता है-

Page Layout, References, Mailings, Review, View

इन्हें क्लिक करके और इनका प्रयोग करके आप स्वयं देख सकते हैं। 




1 comment:

  1. बहुत ही बढ़िया जानकारी दी है अपने भाषा के ऊपर||बहुत बहुत धन्यवाद

    ReplyDelete