क्रियाविशेषण (Adverb) 
वह शब्द जो क्रिया, विशेषण या दूसरे क्रियाविशेषण की विशेषता बताता है, क्रियाविशेषण
कहलाता है। क्रियाविशेषण यह स्पष्ट करता है कि क्रिया कैसे, कब,
कहाँ, किस प्रकार या कितनी मात्रा में हुई है।
परिभाषा
जिस शब्द से क्रिया, विशेषण या अन्य क्रियाविशेषण की
विशेषता ज्ञात होती है, उसे क्रियाविशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
·    
वह तेज़
दौड़ता है।
·    
उसने काम अच्छे
से किया।
·    
यह काम बहुत
कठिन है।
क्रियाविशेषण के प्रकार (Types of Adverb)
क्रियाविशेषण को उनके कार्य और अर्थ के आधार पर विभिन्न प्रकारों में विभाजित
किया गया है:
1. कालवाचक क्रियाविशेषण
(Adverb Showing Time) 
जो क्रिया के समय का बोध कराए। उदाहरण:
§ 
वह अभी
आएगा।
§ 
मैं कल
गया था।
§ 
हम जल्दी
मिलेंगे।
प्रमुख कालवाचक क्रियाविशेषण : 
§  आज, कल, अब, कब, तब, अभी, हमेशा 
§  दिनों के नाम + को : सोमवार, मंगलवार, बुधवार,
गुरुवार शुक्रवार शनिवार 
§  महीनों के नाम + में : जनवरी, फरवरी , मार्च
...... 
§  सन् /ई. + में : 1990, 2010 ….           आदि। 
2. स्थानवाचक क्रियाविशेषण (Adverb Showing place)
जो क्रिया के स्थान का बोध कराए।
उदाहरण:
·    
वह यहाँ
खड़ा है।
·    
बच्चे बाहर
खेल रहे हैं।
·    
किताब वहाँ
रखी है।
प्रमुख स्थानवाचक क्रियाविशेषण : 
§  पास, दूर, आगे, पीछे, इधर, उधर, किधर, दाएँ, बाएँ, अंदर, बाहर, यहाँ, वहाँ, कहाँ, ऊपर, नीचे
§  के बगल में, के किनारे, के ऊपर/नीचे, के
आगे/पीछे 
§  दाईं ओर/तरफ, बाईं ओर/तरफ, इधर की ओर/तरफ 
3. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(Adverb showing manner/way)
जो क्रिया के करने के तरीके या ढंग का बोध कराए।
उदाहरण:
·    
वह धीरे-धीरे
चल रहा है।
·    
उसने काम साफ-सुथरे
ढंग से किया।
·    
तुमने यह काम
गलत किया।
प्रमुख रीतिवाचक
क्रियाविशेषण : 
§  धीरे, धीरे से, धीरे-धीरे, जल्दी,
जल्दी से, जल्दी-जल्दी, कैसे,
किस प्रकार से, किस तरह, किस तरह से, तेज, तेजी से,
जोर से, चुपके से
§  (विशेषण, संज्ञा + से) : ठीक से, अच्छे से, प्यार से, आराम से
4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण (Adverb showing quantity) 
जो क्रिया की मात्रा, सीमा या तीव्रता का बोध कराए।
उदाहरण:
·    
वह बहुत
तेज़ भागता है।
·    
उसने पानी कम
पिया।
·    
यह काम काफी
आसान है।
प्रमुख परिमाणवाचक क्रियाविशेषण : 
§  अधिक, ज्यादा, कम, थोड़ा, बहुत, काफी, इतना, उतना, कितना, आधा, पूरा 
§  काम भर, रत्ती भर
5. संभावनावाचक क्रियाविशेषण
जो क्रिया की संभावना या संदेह का बोध कराए।
उदाहरण:
·    
वह शायद
आज आए।
·    
यह बात संभवतः
सही है।
·    
तुमने शायद
उसे देखा होगा।
क्रियाविशेषण के प्रयोग के उदाहरण : 
1.  क्रिया के साथ: 
o   
वह तेज़
भागता है। (भागने का तरीका बताता है।)
2.  विशेषण के साथ: 
o   
यह फूल बहुत
सुंदर है। (विशेषण सुंदर  की
विशेषता बताता है।)
3.  दूसरे क्रियाविशेषण के साथ: 
o   
वह बहुत
धीरे चलता है। (दूसरे क्रियाविशेषण धीरे  की विशेषता बताता है।)
और पढ़ें :
क्रियाविशेषण प्रयोग : उदाहरण और अभ्यास
 
 
 
No comments:
Post a Comment