भारत में हम विंडोज कंप्यूटर का प्रयोग करते समय लैंग्वेज बार में केवल दो ही ऑप्शन देखना चाहते हैं- English (India/US) और दूसरी हिंदी या अपनी भारतीय भाषा। किंतु जब हम लैंग्वेज बार में Alt+Shift के माध्यम से भाषा परिवर्तन करते हैं, तो वहां पर तीन-चार भाषाओं का विकल्प आ जाता है जिसमें डिफॉल्ट के रूप में English (US) रहती है। इस कारण हमें कई बार Alt+Shift को दबाना पड़ता है साथ ही बार-बार स्क्रीन पर देखना पड़ता है कि अभी कौन सी भाषा आई है। केवल दो भाषाओं का विकल्प रहने पर हमारे लिए सुविधाजनक होता हैएक बार दबाया तो इंग्लिश दूसरी बार दबाया तो हिंदी।
दो से अधिक भाषाएं लैंग्वेज बार में होने पर पहले Setting में Language Bar Options में जाकर इस
समस्या का निदान किया जा सकता था। किंतु वर्तमान में कंप्यूटर निर्माता कंपनियों
द्वारा कंप्यूटर/लैपटॉप को हैक जैसा ही कर लिया गया है। पैसे देने के बाद भी
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर हमारा अधिकार नहीं है। यह हमारी इच्छा पर नहीं है कि हम
कंप्यूटर में क्या सेटिंग रखेंगे या कब हमें अपडेट की आवश्यकता है। आप चाहें या न
चाहें उनके हिसाब से ही आपको चलना है। एक निश्चित समय सीमा के बाद अपडेट बाय
डिफ़ॉल्ट है, जो हमारी सेटिंग को बदल देता है। अपडेट
के माध्यम से वे फिर सेटिंग संबंधी अधिकांश चीजों को अपने हिसाब से कर देते हैं।
इससे हमारी परेशानी पुनः शुरू हो जाती है।
आज इसका निदान करने के लिए मैंने ऑनलाइन सर्च किया तो कई
समाधान मिले, लेकिन अंत में यह वाला विकल्प काम आया-
इसमें मैंने पहले विकल्प Press Win + R,
type regedit, and press Enter. का
प्रयोग किया-
इसके बाद खुलने वाली विंडो में HKEY_USERS\.DEFAULT\Keyboard
Layout\Preload पर गया-
इसमें से Preload को
डिलीट कर दिया। इसके बाद से इस समस्या का समाधान हो गया। आप भी करके देख सकते हैं।