आज के डिजिटल युग में पारंपरिक शिक्षण
पद्धतियाँ और सामग्री अब अध्ययन-अध्यापन की दृष्टि से गौण होती जा रही हैं। नवीन
तकनीकों के विकास से अध्ययन-अध्यापन के लिए निर्मित होने वाली बहु-आयामी सामग्री
को समग्र रूप से ई-सामग्री (E-Content) कहते हैं। यह कई प्रकार की होती
है। कुछ प्रमुख प्रकार दर्शनीय हैं-
पाठ्य सामग्री (Text-based E-content)
इसमें ई-पुस्तकें (E-books), पीडीएफ (PDF), नोट्स, लेख, ब्लॉग और वेब-पेज
शामिल होते हैं।
श्रव्य सामग्री (Audio-based E-content)
इसमें पॉडकास्ट, ऑडियो-लेक्चर, रेडियो कार्यक्रम और
ध्वनि-रिकॉर्डिंग शामिल हैं।
दृश्य सामग्री (Video-based E-content)
इसमें वीडियो-व्याख्यान, चलचित्र, एनिमेशन,
वेबिनार और शैक्षिक वीडियो सम्मिलित होते हैं।
मल्टीमीडिया सामग्री (Multimedia E-content)
यह पाठ, चित्र, ध्वनि, वीडियो
और एनीमेशन का मिश्रण होती है।
अंतःक्रियात्मक सामग्री (Interactive E-content)
इसमें ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, सिमुलेशन, खेल
(Games) और वर्चुअल लैब शामिल होते हैं।
चित्रात्मक सामग्री (Graphic-based E-content)
इसमें चार्ट, ग्राफ, इन्फोग्राफिक्स, मानचित्र और चित्र शामिल होते हैं।
डिजिटल शिक्षण सामग्री (Digital Learning Materials)
इसमें ऑनलाइन पाठ्यक्रम (Online Courses), MOOCs, LMS सामग्री
और ई-मॉड्यूल शामिल होते हैं।
संवर्धित एवं आभासी वास्तविकता सामग्री (AR/VR-based E-content)
इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) आधारित शिक्षण सामग्री आती है।
ई-सामग्री की मुख्य विशेषताएँ:
सुलभता (Accessibility)
अंतःक्रियात्मकता (Interactivity)
लचीलापन (Flexibility)
मल्टीमीडिया समर्थन (Multimedia Support)
अद्यतनता (Updatability)
पुनः उपयोगिता (Reusability)
इन्हें एक दूसरे चित्र के माध्यम
से भी देख सकते हैं-
ई-समाग्री और ई शिक्षण
वर्तमान समय में ई-शिक्षण और ई-सामग्री की आवश्यकता
में निरंतर वृद्धि हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आगमन के पश्चात
भारतीय भाषाओं में इसकी आवश्यकता पर विशेष बल दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा
नीति में उच्च शिक्षा के कार्यक्रमों में कम से कम दो क्रेडिट सामग्री का अध्ययन
मूक्स या अन्य माध्यमों से किए जाने की व्यवस्था इसका स्पष्ट उदाहरण है| भारत सरकार के माध्यम से अनेक पोर्टल भी विकसित किए गए हैं जिनमें ई-कंटेंट के
माध्यम से शिक्षण किया जाता है। इनमें से सबसे प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म SWAYAM है, जिसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने विकसित किया
है। SWAYAM पर विद्यालय, स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित दो हजार से अधिक पाठ्यक्रम
उपलब्ध हैं।
प्रमुख MOOCs प्लेटफ़ॉर्म निम्नलिखित हैं—
1.
SWAYAM (Study Webs of Active
Learning for Young Aspiring Minds)
यह भारत सरकार का राष्ट्रीय MOOCs मंच है, जहाँ विद्यालय से लेकर उच्च
शिक्षा तक के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
2. NPTEL (National Programme on Technology Enhanced Learning)
IIT और IISc द्वारा संचालित
यह मंच इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसमें हज़ारों ऑनलाइन
पाठ्यक्रम और प्रमाणपत्र कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
3. CEC MOOCs (Consortium for Educational Communication)
यह मंच स्नातक स्तर की गैर-तकनीकी शिक्षा के लिए MOOCs उपलब्ध कराता है।
इसके पाठ्यक्रम SWAYAM पोर्टल पर संचालित होते हैं।
4. IGNOU MOOCs
Indira Gandhi National Open University द्वारा संचालित MOOCs विशेष रूप से दूरस्थ एवं औपचारिक शिक्षा से बाहर के
विद्यार्थियों के लिए बनाए गए हैं।
5. IIMB MOOCs
Indian Institute of Management Bangalore प्रबंधन एवं व्यवसाय अध्ययन से संबंधित ऑनलाइन
पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।
6. NCERT MOOCs
National Council of Educational Research and Training कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए MOOCs विकसित करता है।
7. NIOS MOOCs
National Institute of Open Schooling विद्यालयी शिक्षा से बाहर के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध
कराता है।
8.
AICTE MOOCs
All India Council for Technical Education स्व-गति (self-paced) तथा अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों का समन्वय करती है।
9. NITTTR MOOCs
National Institute of Technical Teachers Training and Research शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए MOOCs प्रदान करता है।
ई-पीजी पाठशाला :
ई-पीजी पाठशाला (e-PG Pathshala) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) की एक प्रमुख ई-शिक्षण (E-learning) पहल है। इसका विकास UGC (University Grants Commission) के मार्गदर्शन में INFLIBNET Centre (Information and Library Network Centre) द्वारा किया गया है। इसका
उद्देश्य स्नातकोत्तर (Postgraduate) स्तर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उच्च
गुणवत्ता की डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।
लिंक :
Uploaded Course / Subjects (22000+ Modules[e-text/Video])
- Adult Education (190)
- Anthropology (559)
- Architecture (164)
- Biochemistry (261)
- Bioinformatics (1)
- Biophysics (450)
- Biotechnology (261)
- Botany (206)
- Buddhist Studies (67)
- Business Economics (457)
- Chemistry (565)
- Chinese (26)
- Commerce (469)
- Computer Science (633)
- Criminology (482)
- Earth Sciences (49)
- Economics (567)
- Education (106)
- Electronic Science (117)
- English (560)
- Environmental Sciences (530)
- Food and Nutrition (602)
- Food Technology (329)
- Forensic Science (560)
- Geography (337)
- Geology (136)
- Hindi (592)
- Home Science (640)
- Human Rights and Duties (364)
- Indian Culture (524)
- Information Technology (318)
- Japanese (453)
- Jyotish- ganit (560)
- Law (462)
- Linguistics (493)
- M Plannning (45)
- Management (599)
- Material Science (465)
- Mathematics (567)
- Pharmaceutical Science (215)
- Philosophy (333)
- Physics (343)
- Political Science (222)
- Population Studies (383)
- Psychology (599)
- Public Administration (102)
- Russian Studies (436)
- Sanskrit (M.A) (640)
- Social Work Education (487)
- Sociology (526)
- Spanish (560)
- Statistics (595)
- Urdu (312)
- Visual Arts (487)
No comments:
Post a Comment