व्यतिरेकी
भाषाविज्ञान और अनुवाद के संबंध में प्रमुख पक्षों को टेबल रूप में इस प्रकार से समझ
सकते हैं-
|
क्र. |
अध्ययन का पक्ष |
अनुवाद में उपयोगिता |
|
1. |
ध्वन्यात्मक तुलना (Phonological Comparison) |
उच्चारण एवं ध्वनि संबंधी अंतर को समझना। |
|
2. |
रूपात्मक तुलना (Morphological Comparison) |
शब्दों के रूप एवं व्याकरणिक परिवर्तन को समझना। |
|
3. |
वाक्यात्मक तुलना (Syntactic Comparison) |
स्रोत और लक्ष्य भाषा के वाक्य क्रम में परिवर्तन करना। |
|
4. |
अर्थगत तुलना (Semantic Comparison) |
शब्दों एवं वाक्यों के वास्तविक अर्थ को सुरक्षित रखना। |
|
5. |
मुहावरेगत तुलना (Idiomatic Comparison) |
मुहावरों और लोकोक्तियों का समतुल्य अनुवाद करना। |
|
6. |
सांस्कृतिक तुलना (Cultural Comparison) |
सांस्कृतिक संदर्भों एवं विशिष्ट अभिव्यक्तियों का उचित
रूपांतरण करना। |
|
7. |
व्यावहारिक तुलना (Pragmatic Comparison) |
प्रसंग, वक्ता के उद्देश्य एवं सामाजिक संदर्भ के अनुरूप अनुवाद
करना। |
इस प्रकार स्पष्ट है कि व्यतिरेकी भाषाविज्ञान अनुवाद के
लिए भाषिक एवं संरचनात्मक आधार प्रदान करता है। यह अनुवादक को स्रोत भाषा और
लक्ष्य भाषा के बीच अंतर समझने तथा अर्थ, भाव,
संदर्भ और सांस्कृतिक विशेषताओं को सुरक्षित रखने में
सहायता करता है। आधुनिक मशीनी अनुवाद (Machine Translation), विशेषकर न्यूरल मशीनी अनुवाद (Neural Machine
Translation), में भी विभिन्न भाषाओं की संरचनात्मक एवं अर्थगत विशेषताओं
का विश्लेषण महत्त्वपूर्ण है।
No comments:
Post a Comment