Total Pageviews

Tuesday, September 20, 2022

शिक्षण में प्रयुक्त हो सकने वाले कुछ ऑनलाइन कृत्रिम बुद्धि संसाधन

 शिक्षण में प्रयुक्त हो सकने वाले कुछ ऑनलाइन कृत्रिम बुद्धि संसाधन 

आज विभिन्न प्रकार के कृत्रिम बुद्धि संसाधन या उपकरण ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग करते हुए हम अपने शिक्षण को और अधिक सुगम, बोधपूर्ण बना सकते हैं तथा समय और श्रम की भी बचत कर सकते हैं। इस प्रकार के कुछ प्रमुख संसाधनों या उपकरणों को निम्नलिखित प्रकार से देखा जा सकता है-

(1) ऑटर ए.आई.  (Otter AI)

इसका प्रयोग करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ-

https://otter.ai/home

इसका प्रयोग करते हुए हम अपने व्याख्यान को ऑडियो और टेक्स्ट दोनों रूपों में एक साथ रिकॉर्ड करके रख सकते हैं। इस साइट को क्लिक करके सबसे पहले अपना अकाउंट बनाएँ और साइन इन करें। इसके पश्चात दिए गए विकल्पों में से चयन करते हुए प्रयोग करके देखा जा सकता है। यहाँ मैंने एक लेक्चर की रिकॉर्डिंग की है, जिसका टेक्स्ट भी नीचे दिख रहा है -

(2) क्विलबॉट (Quillbot) 

इसके लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएं -

https://quillbot.com/

यह एक बहु उद्देशीय टूल है । इसके अंतर्गत किसी पाठ की paraphrasing की जा सकती है और उसका सारांश भी बनाया जा सकता है| ऊपर भाषा प्रौद्योगिकी पर एक पाठ का इनपुट देकर उसका पैराफ्रेज किया गया है जिसे देखा जा सकता है| इसी प्रकार नीचे  उसी पाठ का सारांश बनाने का एक उदाहरण  दिया जा रहा है-

इसमें उपलब्ध सुविधाओं की पूरी सूची बाईं ओर दी गई है, जिसे इस प्रकार से देखा जा सकता है-

(3) AI Writer

इसके लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ -

https://ai-writer.com/ 

यहाँ पर अपना अकाउंट बनाएँ। ईमेल द्वारा वेरीफिकेशन करते हुए साइन इन करें, जिसके बाद यह पेज खुलेगा-

इसमें The Title of Your new article में एक विषय या टॉपिक देना है और इसके बाद Write article को क्लिक करना है और फिर शब्द संख्या बतानी है, जैसा कि यहाँ पर 500 शब्द लिखा हुआ है। थोड़ी देर में (1 या 2 मिनट के अंदर) यह टूल उस विषय पर निर्धारित शब्द संख्या का एक आर्टिकल तैयार कर देता है। उदाहरण के लिए ‘Language Technology’ विषय पर बनाया गया आर्टिकल इस प्रकार से देख सकते हैं -

(4) eSpeak

यह पाठ से वाक (Text to Speech- TTS) प्रणाली है, जिसमें बोलकर टाइप किया जा सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ-

http://espeak.sourceforge.net/ 

 यहाँ पर इसका होम पेज निम्नलिखित प्रकार से खुलता है, जिसमें डाउनलोड को क्लिक करके सबसे पहले डाउनलोड कर लें-

डाउनलोड करने के बाद इसे इंस्टॉल करें। एक बार इंस्टॉल हो जाने के बाद इसमें दिए गए टेक्सटबॉक्स में कुछ भी टाइप  करके ‘Speak’ को क्लिक करने पर यह उसे बोलकर सुनाता है। मैटर टाइप करने के बजाए द्वारा सीधे-सीधे कोई फाइल खोलकर भी उसके मैटर को सुना जा सकता है-

(5) Amazon Web Services (AWS)

यह एक Cloud Computing Service है जिसमें कंप्यूटर पर कार्य करने संबंधित अनेक प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध होती हैंं। वैसे तो इसका क्रय किया जाने वाला संस्करण (paid version) ही अधिक उपयोगी है, किंतु इसके ट्रायल संस्करण का प्रयोग करके भी कुछ चीजें देखी जा सकती हैं|


No comments:

Post a Comment