Total Pageviews

Tuesday, October 14, 2025

प्रत्यय द्वारा शब्द निर्माण (Making Word with Suffixes)

परिभाषा :

जब किसी मूल शब्द के अंत में कोई प्रत्यय जोड़ा जाता है और उससे नया अर्थ वाला शब्द बनता है, तो उस प्रक्रिया को प्रत्यय द्वारा शब्द निर्माण कहते हैं।

कुछ सामान्य प्रत्यय और उनसे बने शब्द  

प्रत्यय  मूल शब्द      नया शब्द         अर्थ
-ई भला भलाई भला होने का गुण या अवस्था
-ता सुंदर सुंदरता सुंदर होने का भाव या गुण
-पन छोटा छोटापन छोटा होने की अवस्था
-कार कला कलाकार कला दिखाने वाला
-दार हवा हवादार खुला स्थान 
-आई  पढ़पढ़ाईपढ़ने की क्रिया
-बाज कला बाज कला दिखाने वाला
-वत् पूर्व पूर्ववत् पिछली तरह का होना
-मय प्रेम प्रेममय भरे होने का अर्थ
-मंद भरोसा भरोसेमंद भरोसा करने योग्य            


प्रत्यय द्वारा शब्द निर्माण अभ्यास

प्रश्न 1: प्रत्यय जोड़कर नया शब्द बनाइए।

  1. मानव + ता = ______

  2. सुंदर + ता = ______

  3. मीठा + आस = ______

  4. भला + ई = ______

  5. ज्ञान + ई = ______


प्रश्न 2: सही प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए।

  1. खेल + ___ = खेलना

  2. बोल + ___ = बोलना

  3. पुस्तक + ___ = पुस्तकीय

  4. शिल्प + ___ = शिल्पी

  5. प्रेम + ___ = प्रेममय


प्रश्न 3: दिए गए शब्दों में प्रत्यय पहचानिए।

  1. दीर्घता → प्रत्यय: ______

  2. आवारापन  → प्रत्यय: ______

  3. पढ़ाई → प्रत्यय: ______

  4. प्रेममय → प्रत्यय: ______

  5. चरागाह  → प्रत्यय: ______

No comments:

Post a Comment