क्रिया की रूपावली बनाने के लिए उसमें अनेक प्रकार के प्रत्ययों का योग होता है, जिन्हें निम्नलिखित टेबल में देख सकते हैं-
क्र.सं. | प्रत्यय | उदाहरण | |
1 | ता | आता, गिरता | |
2 | ती | आती, गिरती | |
3 | ते | आते, गिरते | |
4 | ना | आना, गिरना | |
5 | ने | आने, गिरने | |
6 | नी | आनी, गिरनी | |
7 | या/ ा | आया, गिरा | |
8 | ई/ ी | आई, गिरी | |
9 | ए/ े | आए, गिरे | |
10 | ईं/ ीं | आईं, गिरीं | |
11 | एँ/ ें | आएँ, गिरें | |
12 | ओ/ ो | आओ, गिरो | |
13 | इए/ िए | आइए, गिरिए | |
14 | इएगा/ िएगा | आइएगा, गिरिएगा | |
15 | ऊँ/ ूँ | आऊँ, गिरूँ | |
16 | एगा/ ेगा | आएगा, गिरेगा | |
17 | एगी/ ेगी | आएगी, गिरेगी | |
18 | एँगे/ ेंगे | आएँगे, गिरेंगे | |
19 | एँगी/ ेंगी | आएँगी, गिरेंगी | |
20 | ओगे/ ोगे | आओगे, गिरोगे | |
21 | ओगी/ ोगी | आओगी, गिरोगी | |
22 | ऊँगा/ ूँगा | आऊँगा, गिरूँगा | |
23 | ऊँगी/ ूँगी | आऊँगी, गिरूँगी | |
24 | कर | आकर, गिरकर |
हिंदी क्रियाओं की रूप संरचना के अंतर्गत इन सभी का वर्णन किया जाता है। यहां एक और उल्लेखनीय बात यह है कि उपर्युक्त सूची में केवल मानक प्रत्ययों को रखा गया है। इनमें से कुछ प्रत्ययों के अमानक रूप भी प्रयुक्त होते हैं, जैसे- ‘ए/ये, ई/यी/, ऊँ/ऊं आदि) इन प्रत्ययों का प्रयोग करने पर निम्नलिखित प्रकार से अमानक रूप निर्मित होते हैं-
मानक अमानक
खाए खाये
खाई खायी
आइए आइये
उठाएंगे उठायेंगे आदि
1. राम आता है। पेड़ गिरता है ।
2. शीला आती है। पतंग गिरती है ।
3. लड़के आते हैं। पेड़ गिरते हैं।
4. अब किसे आना है? अब किसे गिरना है?
5. अब किसकी बारी आनी है? अब किसकी सरकार गिरनी है?
6. अभी कितने लोग आने वाले हैं? बारिश से कई पेड़ गिरने वाले हैं?
7. कल तूफान आया था। कल पेड़ गिरा था ।
8. कल बारिश आई थी। कल बिजली गिरी थी।
9. कल दो तूफान आए थे। कल दो पेड़ गिरे थे।
10. कल 10 लड़कियाँ आईं। कल 10 लड़कियाँ गिरीं।
11. आप बीच में ना आएँ (आएं)। आप नीचे ना गिरें।
12. तुम कल आओ। तुम इतना मत गिरो।
13. आप कल आइए। आप इतना मत गिरिए।
14. आप कल आइएगा। आप नीचे मत गिरिएगा।
15. क्या मैं आऊँ (आऊं)? तुम्हारे लिए मैं क्यों गिरूँ?
16. रमेश कल आएगा। कल शेयर बाजार और गिरेगा।
17. शीला कल आएगी। अब बिजली नहीं गिरेगी।
18. इस सर्कस में दो शेर आएंँगे (आएंगे)। अब ये टावर नहीं गिरेंगे।
19. कल कक्षा में दो नई छात्राएँ आएँगी (आएंगी)। कल बारिश में मछलियाँ गिरेंगी।
20. क्या तुम मेरा घर देखने आओगे? तुम छत पर से गिरोगे।
21. क्या तुम मेरा घर देखने आओगी? पैर फिसलेगा तो तुम गिरोगी।
22. मैं कल कक्षा में आऊँगा (आउंगा)। मैं छत पर से नहीं गिरूँगा (गिरुंगा)।
23. मैं कल कक्षा में आऊँगी (आऊंगी)। मैं छत से नहीं गिरूँगी (गिरूँगी)।
24. तुम कल आकर देख लेना। देखो, गिरकर कैसा लगता है।
No comments:
Post a Comment