Total Pageviews

Tuesday, May 12, 2026

अंग्रेजी हिंदी अनुवाद के संदर्भ में संरचनाओं का विश्लेषण : लिपि

 अंग्रेजी हिंदी अनुवाद के संदर्भ में संरचनाओं का विश्लेषण

Analysis of Structures in the Context of English-Hindi Translation

 लिपि के स्तर पर

हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जबकि अंग्रेजी रोमन लिपि का प्रयोग करती है। अंग्रेजी से हिंदी तथा हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करते समय लिपि-संबंधी अनेक समस्याएँ और संरचनात्मक भिन्नताएँ सामने आती हैं।

1. लिपि की प्रकृति में अंतर

देवनागरी लिपि ध्वन्यात्मक (phonetic) लिपि मानी जाती है। इसमें जैसा बोला जाता है, लगभग वैसा ही लिखा जाता है। दूसरी ओर, अंग्रेजी की रोमन लिपि पूर्णतः ध्वन्यात्मक नहीं है; उसमें spelling और pronunciation में पर्याप्त अंतर पाया जाता है।

(1) वर्णों का लोप :

अंग्रेजी शब्द

उच्चारण

हिंदी रूपांतरण

Knife

नाइफ़

‘k’ मौन

Psychology

साइकोलॉजी

‘p’ मौन

 

(2) एक ही लिपि चिह्न के कई उच्चारण

अंग्रेजी शब्द

उच्चारण

ध्वनि

cat

कैट

cement

सिमेंट

Chemistry

केमिस्ट्री

Chest

चेस्ट

 

 

 

 

(3) एक ही ध्वनि के लिए कई लिपि चिह्न

ध्वनि

लिपि चिह्न-1

लिपि चिह्न-2

c

k

c

s

f

ph

g

j

 

(4) एक उच्चारण के कई शब्द

अंग्रेजी शब्द-1

अंग्रेजी शब्द-2

अंग्रेजी शब्द-3

उच्चारण  

test

taste

taste

टेस्ट

be

bee

 

बी

c

see

sea

सी

to

too

two

टू

 

 

 

 

 

(5) वर्णमाला की संरचना

हिंदी की वर्णमाला वैज्ञानिक क्रम पर आधारित है। स्वर और व्यंजनों का वर्गीकरण उच्चारण-स्थान एवं उच्चारण-प्रयत्न के आधार पर किया गया है। अंग्रेजी वर्णमाला में ऐसा वैज्ञानिक वर्गीकरण स्पष्ट रूप से नहीं मिलता।

हिंदी वर्णमाला

  • स्वर: अ, , , , , ऊ आदि
  • व्यंजन: क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग आदि

अंग्रेजी वर्णमाला

  • 26 अक्षर (A-Z)
  • स्वर एवं व्यंजन का सीमित विभाजन
  • व्यंजनों के बीच ही स्वर समाहित, सभी स्वर और व्यंजन ध्वनियों का प्रतिनिधित्व नहीं

(6) संयुक्ताक्षर और अक्षर-संरचना

देवनागरी में संयुक्ताक्षरों का विशेष महत्व है, जैसे—

  • क्ष
  • त्र
  • ज्ञ

अंग्रेजी में संयुक्ताक्षर इस प्रकार नहीं होते। वहाँ consonant clusters होते हैं।

अंग्रेजी

हिंदी

Station

स्टेशन

Train

ट्रेन

7. लेखन की दिशा

रोमन एकदिशीय है। इसमें क्रमिक रूप से वर्ण आते हैं, जबकि देवनागरी में किसी भी वर्ण (व्यंजन) पर सभी दिशाओं से मात्राएँ लगती हैं, जैसे-

Abddvcfdhdkhndrk hmdfsk gjokdjh k

क =>  कि, की, कु, कू, के, कै, को , कौ, र्क, र्के क्रू

No comments:

Post a Comment