Total Pageviews

Thursday, May 7, 2026

अंग्रेज़ी और हिंदी में संबंधवाचकता (Relativization)

 अंग्रेज़ी और हिंदी में संबंधवाचकता (Relativization)

भाषा में संबंधवाचकता (Relativization) वह प्रक्रिया है जिसमें किसी संज्ञा (noun) के बारे में अतिरिक्त जानकारी देने के लिए एक उपवाक्य (clause) का प्रयोग किया जाता है। इस उपवाक्य को संबंधवाची उपवाक्य (Relative Clause) कहा जाता है।

उदाहरण

अंग्रेज़ी

§  The boy who is standing there is my brother.

हिंदी

§  जो लड़का वहाँ खड़ा है, वह मेरा भाई है।

इन दोनों वाक्यों में जो/ whoवाला भाग लड़का/boyके बारे में अतिरिक्त जानकारी दे रहा है।

1. अंग्रेज़ी में Relativization

 अंग्रेज़ी भाषा में संबंधवाची उपवाक्य बनाने के लिए मुख्यतः Relative Pronouns का प्रयोग होता है।

प्रमुख Relative Pronouns

Relative Pronoun

प्रयोग            

who

व्यक्ति/कर्ता (subject)

whom

सहकर्ता (Co-subject)

/कर्म (object)

whose

अधिकार/स्वामित्व

which

वस्तु या पशु

that

व्यक्ति एवं वस्तु दोनों

 उदाहरण

1. Who

§  The girl who came yesterday is my friend.

§  जो लड़की कल आई थी, वह मेरी मित्र है।

विश्लेषण : 

The girl who came yesterday is my friend.

The girl + ..... + is my friend.  => मुख्य उपवाक्य (Main Clause)

            + 'who came yesterday' => संबंधवाची उपवाक्य (Relative Clause)

§  जो लड़की कल आई थीवह मेरी मित्र है।

जो लड़की कल आई थी, => मुख्य उपवाक्य (Main Clause)

  +   वह मेरी मित्र है।  => संबंधवाची उपवाक्य (Relative Clause)

2. Whom

§  The man whom I met was kind.

§  जिस आदमी से मैं मिला, वह दयालु था।

3. Which

§  The book which I bought is useful.

§  जो किताब मैंने खरीदी, वह उपयोगी है।

4. Whose

§  The boy whose car was stolen cried.

§  जिस लड़के की गाड़ी चोरी हो गई, वह रोया।

2. हिंदी में Relativization

हिंदी में संबंधवाची संरचना मुख्यतः Relative–Correlative Construction पर आधारित होती है। इसमें दो भाग होते हैं:

v संबंधवाची शब्द (Relative)

v सहसंबंधी शब्द (Correlative)

इन्हें निम्नलिखित टेबल के माध्यम से देख सकते हैं-

संबंधवाची शब्द

(Relative)

सहसंबंधी शब्द

(Correlative)

युग्म

(Pair)

जो

वह

जोवह

जैसा

वैसा

जैसावैसा

जितना

उतना

जितनाउतना

जहाँ

वहाँ

जहाँवहाँ

जब

तब

जबतब

 

उदाहरण :

1.  जो लड़का आया था, वह मेरा मित्र है।

2. जैसा तुम कहोगे, वैसा मैं करूँगा।

3. जहाँ धुआँ है, वहाँ आग है।

संरचनात्मक अंतर (Structural Difference)

A. अंग्रेज़ी की संरचना

अंग्रेज़ी में Relative Clause सामान्यतः संज्ञा के बाद आता है।

संरचना :

Noun + Relative Clause

उदाहरण

§  The student who won the prize is absent.

यहाँ “who won the prize” संज्ञा “student” के बाद आया है।

B. हिंदी की संरचना

हिंदी में संबंधवाची उपवाक्य प्रायः मुख्य वाक्य से पहले आता है।

संरचना :

Relative Clause + Main Clause

उदाहरण

जो छात्र पुरस्कार जीता, वह अनुपस्थित है।

 

यहाँ संबंधवाची भाग पहले आया है।

4. Relative Pronoun का लोप

अंग्रेज़ी में :

अंग्रेज़ी में कभी-कभी Relative Pronoun हटाया जा सकता है।

उदाहरण

The book (that) I bought is expensive.

यहाँ “that” हटाया जा सकता है।

हिंदी में

हिंदी में जोजैसे संबंधवाची शब्द सामान्यतः नहीं हटाए जाते।

उदाहरण

जो किताब मैंने खरीदी...

(जोहटाने पर वाक्य अशुद्ध लगेगा।)

No comments:

Post a Comment