Total Pageviews

Tuesday, May 19, 2026

अंग्रेजी हिंदी अनुवाद के संदर्भ में संरचनाओं का विश्लेषण : शैली और संस्कृति के स्तर पर

 अंग्रेजी हिंदी अनुवाद के संदर्भ में संरचनाओं का विश्लेषण

Analysis of Structures in the Context of English-Hindi Translation

(ग) शैली और संस्कृति के स्तर पर

अनुवाद केवल एक भाषा के शब्दों को दूसरी भाषा में बदलने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह अर्थ, भाव, संस्कृति और शैली (style) के पुनर्सृजन की कला भी है। अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं की शैलीगत संरचनाएँ भिन्न हैं; इसलिए अनुवाद करते समय शैली-स्तर का विश्लेषण अत्यंत आवश्यक हो जाता है। यदि अनुवाद में मूल भाषा की शैली को उचित रूप से लक्ष्य भाषा में प्रस्तुत नहीं किया जाता, तो पाठ का प्रभाव, सौंदर्य और संप्रेषणीयता प्रभावित हो सकती है।

शैली का संबंध भाषा के प्रयोग, वाक्य-विन्यास, शब्द-चयन, अलंकार, औपचारिकता, भावात्मकता तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से होता है। अंग्रेजी और हिंदी की शैलीगत प्रवृत्तियों में पर्याप्त अंतर पाया जाता है।

1. औपचारिक और अनौपचारिक शैली

अंग्रेजी में औपचारिक (formal) तथा अनौपचारिक (informal) शैली का स्पष्ट अंतर होता है। हिंदी में भी यह अंतर देखा जा सकता है, परंतु वहाँ सामाजिक संबंधों और सम्मानसूचक रूपों का प्रभाव अधिक दिखाई देता है, जैसे-

अंग्रेजी

हिंदी अनुवाद

शैली

Could you help me?

क्या आप मेरी सहायता करेंगे?

क्या तुम मेरी सहायता करोगे।

मेरी सहायता कीजिए।  

औपचारिक

Help me.

मेरी मदद कीजिए।

मेरी मदद करो।

मेरी मदद कर। (दोस्त आदि से)

अनौपचारिक

May I come in sir ?

क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

आ जाऊँ? (सर/महोदय)

औपचारिक

हिंदी में श्रोताके लिए तू, तुम और आपसर्वनामों का प्रयोग होता है। इन तीनों के अनुरूप वाक्य रचनाएँ भी बनती हैं। अनुवाद करते समय अंग्रेजी में संदर्भ पता नहीं होने पर तीनों प्रकार के अनुवाद संभव हैं-

Sit down.

(आप) बैठिए ।

(तुम) बैठो।

(तू) बैठ।

औपचारिक

 

अनौपचारिक

2. हिंदी और उर्दू शैली

इसे संस्कृतनिष्ठ और उर्दू शैली भी कह सकते हैं।

संस्कृतनिष्ठ शैली => संस्कृत शब्दों का अधिक प्रयोग  

उर्दू शैली => अरबी /फारसी शब्दों का अधिक प्रयोग  

जैसे-

अंग्रेजी

हिंदी अनुवाद

शैली

Help me.

मेरी सहायता/मदद कीजिए।

मेरी सहायता/मदद करो।

मेरी सहायता/मदद कर। (दोस्त आदि से)

अनौपचारिक

हिंग्लिश शैली का प्रयोग : हिंदी में अत्यधिक अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करना।

अंग्रेजी

हिंदी अनुवाद

शैली

Help me.

मेरी सहायता/मदद/हेल्प कीजिए।

मेरी सहायता/मदद/ हेल्प  करो।

मेरी सहायता/मदद/ हेल्प  कर। (दोस्त आदि से)

अनौपचारिक

 

3. साहित्यिक शैली

अंग्रेजी साहित्यिक भाषा अपेक्षाकृत संक्षिप्त और प्रत्यक्ष होती है, जबकि हिंदी साहित्यिक शैली अधिक भावपूर्ण और अलंकारिक हो सकती है।

उदाहरण:

English: The sun set behind the hills.

हिंदी: सूर्य पहाड़ियों के पीछे अस्ताचल में विलीन हो गया।

हिंदी में साहित्यिक प्रयोग के लिए विविध शब्दों के अत्यधिक पर्यायवाची पाए जाते हैं। उदाहरण :

SYNONYMS OF SUN

§  Star (The sun is a star)

§  Daystar (Poetic/archaic)

§  Sunlight / Sunshine

§  Daylight

§  Eye of heaven

§  Golden eye

§  Flame of heaven

§  Beacon of day

हिंदी में सूर्यके प्रमुख पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं

§  रवि

§  भानु

§  आदित्य

§  दिवाकर

§  दिनकर

§  भास्कर

§  मार्तण्ड

§  सविता

§  मिहिर

§  अरुण

§  प्रभाकर

§  दिनमणि

§  तपन

§  हेलि

§  अंशुमाली

उदाहरण :

दिनकर उदित होते ही प्रकृति आलोकित हो उठी।

भास्कर की किरणों से धरती चमक उठी।

हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद के लिए सूर्य के पर्यायवाची और समतुल्य शब्द

Synonym

Poetic Suggestion / Symbolism

Example Use

रवि

Brilliance, radiance

रवि की स्वर्णिम किरणें…”

भास्कर

Illuminator, remover of darkness

Used for wisdom and enlightenment

दिनकर

Creator of the day

Heroic and energetic tone

दिवाकर

Maker of daylight

Classical and elevated diction

भानु

Splendor and glow

Soft lyrical imagery

आदित्य

Divine and mythological association

Epic and spiritual poetry

प्रभाकर

Source of light

Philosophical or devotional poetry

मार्तण्ड

Vedic and cosmic form

Grand, ancient imagery

 

4. मुहावरे और लोकोक्तियाँ तथा शैली

मुहावरे किसी भाषा की सांस्कृतिक शैली को व्यक्त करते हैं। अंग्रेजी-हिंदी या हिंदी-अंग्रेजी मुहावरों का शब्दशः अनुवाद अर्थहीन हो सकता है। इसलिए लगभग समतुल्य अनुवाद खोजा जाता है, जैसे-

क्रम

हिंदी मुहावरा / लोकोक्ति

अंग्रेजी अनुवाद

अर्थ

1

आँखों का तारा

Apple of one’s eye

अत्यंत प्रिय व्यक्ति

2

नाक कटना

Lose honor / Lose face

अपमान होना

3

जैसा बोओगे वैसा काटोगे

As you sow, so shall you reap

कर्म के अनुसार फल मिलता है

4

देर आए दुरुस्त आए

Better late than never

देर से किया गया सही कार्य भी अच्छा होता है

5

जहाँ चाह वहाँ राह

Where there is a will, there is a way

इच्छा से मार्ग निकल आता है

6

घर का भेदी लंका ढाए

An insider can cause great damage

अपना व्यक्ति ही हानि पहुँचा सकता है

7

ऊँची दुकान फीका पकवान

Great boast, little roast

बाहरी दिखावा अधिक, गुणवत्ता कम

8

दाल न गलना

Plans did not work

प्रयास असफल होना

9

नौ दो ग्यारह होना

To run away / Vanish quickly

भाग जाना

10

भेद खोलना

Spill the beans

रहस्य प्रकट करना

 

5. संबंध-सूचक शब्द (Kinship Terms)

हिंदी में पारिवारिक संबंधों के लिए अत्यंत विशिष्ट शब्दावली मिलती है, जबकि अंग्रेजी में सामान्य शब्दों का प्रयोग अधिक होता है।

उदाहरण:

हिंदी

अंग्रेजी

चाचा

Uncle

ताऊ

Uncle

मामा

Uncle

बुआ

Aunt

 

No comments:

Post a Comment