इसे निम्नलिखित वाक्यों के उदाहरण से समझ सकते हैं-
वाक्य -1
· She is reading a book.
हिंदी अनुवाद :
· वह (एक) पुस्तक पढ़ रही है।
Contrastive Analysis (व्यतिरेकी विश्लेषण):
§ अंग्रेज़ी में वाक्य क्रम Subject + Verb + Object (SVO) है।
§ हिंदी में सामान्य क्रम Subject + Object + Verb (SOV) होता है।
§ अंग्रेज़ी में “is reading” continuous tense को दर्शाता है=> सहायक क्रिया पहले, जबकि हिंदी में “पढ़ रही है” => सहायक क्रिया बाद
में- के माध्यम से प्रकट होता है।
§ अंग्रेजी में लिंग बोध कर्ता ‘सर्वनाम’ – ‘She’ द्वारा हो रहा है।
हिंदी में सहायक क्रिया ‘रही’ द्वारा।
----------------------------------
वाक्य -2
· Ram wrote a letter yesterday.
हिंदी अनुवाद :
· राम ने कल एक पत्र लिखा।
· राम ने कल एक पत्र लिखा था।
Contrastive Analysis (व्यतिरेकी विश्लेषण):
§ अंग्रेज़ी में वाक्य क्रम Subject + Verb + Object (SVO) है।
§ हिंदी में सामान्य क्रम Subject + Object + Verb (SOV) होता है।
§ हिंदी में भूतकाल के सकर्मक वाक्यों में “ने” कारक चिह्न का प्रयोग होता है, जबकि अंग्रेज़ी में ऐसा कोई चिह्न नहीं होता।
§ अंग्रेज़ी में समयसूचक “yesterday” अंत में है, जबकि हिंदी में “कल” मध्य में प्रयुक्त हुआ है।
§ हिंदी में क्रिया “लिखा” कर्म “पत्र” के लिंग के अनुसार है।
----------------------------------
वाक्य -3 (नकारात्मक वाक्य)
· I cannot solve this problem.
हिंदी अनुवाद :
· मैं इस समस्या को हल नहीं कर सकता।
Contrastive Analysis (व्यतिरेकी विश्लेषण):
§ अंग्रेज़ी में वाक्य क्रम Subject + Verb + Object (SVO) है।
§ हिंदी में सामान्य क्रम Subject + Object + Verb (SOV) होता है।
§ अंग्रेज़ी में नकार “not” सहायक क्रिया के बाद आता है, जबकि हिंदी में “नहीं” मुख्य क्रिया से पहले आता है।
§ अंग्रेज़ी में “can/may” modal auxiliaries हैं, जबकि हिंदी में दोनों के लिए “सकता” का प्रयोग होता है।
§ हिंदी में “सकता” कर्ता के लिंग और वचन के अनुसार बदल सकता है (सकती/सकते), अंग्रेजी में नहीं ।
----------------------------------
वाक्य -4 (प्रश्नवाचक वाक्य)
‘Yes/No’ टाइप प्रश्न में अंग्रेजी में सहायक क्रिया वाक्य के पहले
आ जाती है, जबकि हिंदी में ‘क्या’ का प्रयोग वाक्य के पहले किया जाता है, जैसे-
· Are you sleeping?
· Has he gone to school?
हिंदी अनुवाद :
· क्या तुम सो रहे हो?
· क्या वह विद्यालय जा चुका है?
Contrastive Analysis (व्यतिरेकी विश्लेषण):
§
अंग्रेज़ी वाक्य में Are/ Has सहायक क्रियाएँ (Auxiliary Verb) है, जो प्रश्नवाचकता को व्यक्त करती है। हिंदी में इसके लिए
‘क्या’ सबसे पहले आया है।
§
अंग्रेज़ी में शब्दक्रम Auxiliary + Subject
+ Main Verb है, जबकि हिंदी में सामान्य क्रम “क्या + कर्ता + मुख्य क्रिया + सहायक क्रिया’ होता है।
§
पहले वाक्य में अंग्रेज़ी
में ‘sleeping’ एक continuous form है, जबकि हिंदी में इसका अनुवाद ‘सो रहे’ द्वारा किया गया है, जिसमें लिंग और
वचन का संकेत मिलता है।
§ अंग्रेज़ी में क्रिया-रूप लिंग के अनुसार नहीं बदलता, लेकिन हिंदी में रहा / रही / रहे का प्रयोग लिंग और वचन के अनुसार बदलता है।
§
दूसरे वाक्य में अंग्रेज़ी
में to school एक prepositional phrase
है, जबकि हिंदी में
विद्यालय बिना किसी परसर्ग (postposition) के प्रयुक्त हुआ है।
§ हिंदी में चुका क्रिया की पूर्णता और कार्य के
सम्पन्न हो जाने को व्यक्त करता है; अंग्रेज़ी में यह अर्थ gone के माध्यम से
व्यक्त होता है।
No comments:
Post a Comment