अष्टाध्यायी आचार्य पाणिनि द्वारा रचित संस्कृत
व्याकरण का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण एवं वैज्ञानिक ग्रंथ है। इसमें लगभग चार हजार
सूत्रों के माध्यम से संस्कृत भाषा की ध्वनियों, शब्दों, पदों और वाक्य
संबंधी व्याकरणिक नियमों का विवेचन किया गया है। यह ग्रंथ आठ अध्यायों में विभाजित
है तथा प्रत्येक अध्याय में चार-चार पाद हैं। इसमें संधि, समास, कारक, विभक्ति, प्रत्यय, धातु, शब्द-रूप और
क्रिया-रूप आदि का व्यवस्थित निरूपण मिलता है। अष्टाध्यायी की विशेषता इसकी
सूत्रात्मकता,
संक्षिप्तता और नियमबद्धता है।
अष्टाध्यायी में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों का
विवेचन मिलता है—
1. संज्ञा और परिभाषा संबंधी नियम।
2. संधि और ध्वनि परिवर्तन।
3. शब्दों की प्रकृति और प्रत्यय।
4. धातुओं से शब्दों का निर्माण।
5. कृदन्त और तद्धित प्रत्यय।
6. समास निर्माण।
7. कारक और विभक्ति।
8. लकार एवं क्रिया रूप।
9. शब्दों के रूप परिवर्तन तथा उनके प्रयोग।
पाणिनि ने अपने व्याकरण में अनेक तकनीकी संज्ञाओं, परिभाषाओं, अनुवृत्ति और
अधिकार सूत्रों का प्रयोग किया है। इसके कारण अष्टाध्यायी एक ऐसी व्यवस्थित
नियम-प्रणाली बन जाती है जिसमें एक सूत्र का संबंध दूसरे सूत्र से स्थापित होता
है।
No comments:
Post a Comment