पाणिनि ने भारतीय व्याकरण को अत्यंत वैज्ञानिक, संक्षिप्त और
व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। उनकी अष्टाध्यायी संस्कृत व्याकरण का सर्वाधिक
महत्त्वपूर्ण ग्रंथ है। इसमें लगभग चार हजार सूत्रों के माध्यम से संस्कृत भाषा की
ध्वनियों, शब्दों, रूपों और वाक्य
संबंधी नियमों का विवेचन किया गया है।
(ग) वार्तिक परंपरा
पाणिनि के बाद कात्यायन ने अष्टाध्यायी के सूत्रों पर
वार्तिकों की रचना की। वार्तिकों के माध्यम से पाणिनि के सूत्रों की समीक्षा, संशोधन, विस्तार और
स्पष्टीकरण किया गया।
(घ) भाष्य परंपरा
पतंजलि ने कात्यायन के वार्तिकों और पाणिनि के सूत्रों
पर महाभाष्य की रचना की। महाभाष्य भारतीय व्याकरण परंपरा का अत्यंत महत्त्वपूर्ण
ग्रंथ है। इसमें भाषा, शब्द, अर्थ, प्रयोग, व्याकरणिक नियम और भाषिक व्यवहार से संबंधित अनेक
दार्शनिक एवं भाषावैज्ञानिक प्रश्नों पर विचार किया गया है।
No comments:
Post a Comment