Total Pageviews

Tuesday, April 14, 2020

ऑनलाइन पढ़ने में मददगार 12 प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर

Apr 14, 2020, 12:23 PM IST
देश में ऑनलाइन एजुकेशन पहले ही तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसमें अप्रत्याशित तेजी आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन कोर्सेस में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का दावा है कि पिछले साल के इसी समय की तुलना में इस बार 505% नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जहां कई स्कूल ऑनलाइन क्लासेस चला रहे हैं, वहीं भारत सरकार ने भी डिजिटल एजुकेशन को बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानिए कुछ चर्चित ई-एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स के बारे में।

ई-लर्निंग और कोर्सेस के लिए सरकार के 5 मुफ्त प्लेटफॉर्म
इलिस पोर्टल (ELIS portal)
किसके लिए है: जो स्किल्स बढ़ाने के लिए कोर्स करना चाहते हैं
कहां मिलेगा: free.aicte-india.org
एआईसीटीई एआईसीटीई ने इस मुफ्त पोर्टल की शुरुआत की है। यह ‘इनहेंसमेंट इन लर्निंग विद इम्प्रूवमेंट इन स्किल्स’ (ईएलआईएस) पोर्टल है। इसमें कई मुफ्त कोर्सेस उपलब्ध हैं, जिनमें मशीन लर्निंग, प्रोग्रामिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कई तरह के कोर्स शामिल हैं। एआईसीटीई ने 18 ऑनलाइन एजुकेशन कंपनियों से टायअप किया है, जो 26 कोर्स दे रही हैं। कोर्सेस मुफ्त पाने के लिए 15 मई तक रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

स्वयं (SWAYAM)
किसके लिए है: कक्षा 9 से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों के लिए।
कहां मिलेगा: swayam.gov.in, एप भी उपलब्ध है।
इस पर भी कई मुफ्त कोर्स हैं। यहां आर्कीटेक्चर, आर्ट्स, लॉ, गणित, विज्ञान से लेकर कई विषयों के कोर्स हैं। कोर्स को चार हिस्सों में बांटा गया है, वीडियो लेक्चर, रीडिंग मटेरियल, सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट और ऑनलाइन डिस्कशन फोरम। 1000 शिक्षकों द्वारा तैयार रीडिंग मटेरियल को डाउनलोड कर सकते हंै। अगर ‘स्वयं’ सर्टिफिकेट चाहिए तो रजिस्ट्रेशन करना होगा और परीक्षाओं के लिए मामूली फीस देनी होगी।
दीक्षा (DIKSHA)
किसके लिए है: शिक्षकों और पहली से 12वीं के छात्रों के लिए।
कहां मिलेगा: diksha.gov.in और एप भी उपलब्ध है।
इस पोर्टल पर शिक्षकों और छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री है। केवल 12वीं कक्षा के लिए ही 80 हजार से ज्यादा ई-बुक्स हैं, जिन्हें सीबीएसई, एनसीईआरटी और राज्य शिक्षा बोर्ड्स ने तैयार किया है। किताबें 8 भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य है कि फिजिकल क्लासरूम मौजूद न होने की स्थिति में भी बच्चों की पढ़ाई न रुके। लर्निंग मटेरियल देखने के लिए टेक्स्टबुक में मौजूद क्यूआर कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।
एनआरओईआर (NROER)
किसके लिए है: स्कूल-कॉलेज से लेकर नौकरीपेशा लोगों के लिए।
कहां मिलेगा: nroer.gov.in
नेशनल रिपॉजिटरी ऑफ ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस (NROER) के तहत ई-लाइब्रेरी, ई-बुक्स और ई-कोर्सेस की रिपॉजिटरी (कोष) तैयार की गई है। हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध इस पोर्टल में 14 हजार से ज्यादा फाइल्स हैं, जिनमें 3000 से ज्यादा डॉक्यूमेंट्स, 1300 से ज्यादा सेशंस, करीब 1600 ऑडियोज और 6100 से ज्यादा वीडियो हैं। क्लासरूम में चल रहे लेसंस से जुड़ने के लिए इसमें एनरोल भी कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन टेस्ट भी उपलब्ध हैं।

ई-पाठशाला (E-Pathshala)
किसके लिए है: पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए।
कहां मिलेगा: epathshala.gov.in, एप भी उपलब्ध।
एनसीईआरटी के इस प्लेटफॉर्म पर पहली से बारहवीं तक की सभी विषयों की किताबें मुफ्त उपलब्ध हैं। इसके अलावा भी इन कक्षाओं के लिए पढ़ाई संबंधी कई ई-रिसोर्सेस हैं। ई-पाठशाला एप 27 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी है। इसमें 500+ ई-बुक्स, 2000+ वीडियो और 1800+ ऑडियो हैं। ऑनलाइन किताबों को पढ़ना आसान बनाने के लिए सिलेक्ट, जूम, हाइलाइट और बुकमार्क जैसे ऑप्शन भी एप पर उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन कोर्सेस और क्लासेस के 7 प्लेटफॉर्म
बायजूस
कहां मिलेगा- byjus.com>
यह प्लेटफॉर्म चौथी क्लास के बच्चों से लेकर जेईई, कैट जैसी परीक्षाओं तक के लिए लर्निंग प्रोग्राम उपलब्ध करवाता है। यह देश की सबसे ज्यादा चलने वाली एजुकेशन साइट है और इसपर 3.5 करोड़ से ज्यादा बच्चे रजिस्टर्ड हैं। छोटे बच्चों के लिए डिज्नी बायजूस एप भी है।

कोर्सेरा
कहां मिलेगा- coursera.org>
इसमें 140 कॉलेज और यूनिवर्सिटीज से संबद्ध 1000 से ज्यादा कोर्सेस हैं। इनमें जेटा साइंस, फोटोग्राफी, बिजनेस जैसे कई एडवांस डिग्री और स्पेशलाइजेशन कोर्स उपलब्ध हैं। इसका एप एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है।

यूडिमी
कहां मिलेगा- udemy.com>
ऑनलाइन एजुकेशन के मामले में ग्लोबल ब्रांड बन चुका यूडिमाय कई पेशवर कोर्स करवाता है। इस एजुकेशनल वेबसाइट से दुनियाभर में 5 करोड़ से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं। करीब 1.5 लाख कोर्स उपलब्ध कराने वाले इस प्लेटफॉर्म पर 57 हजार इंस्ट्रक्टर मौजूद हैं।

अनएकेडमी
कहां मिलेगा: unacademy.com>
यह प्लेटफॉर्म एक प्रकार से ऑनलाइन कोचिंग क्लास है। इसके जरिए रेलवे, डिफेंस, जेईई, नीट, गेट, सीए, सीएस जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी की जा सकती है। कभी यूट्यूब चैनल के रूप में शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म से करीब 2 करोड़ स्टूडेंट जुड़े हुए हैं।
टॉपर
कहां मिलेगा: toppr.com>
कक्षा कक्षा 5वीं से 12वीं के बच्चों के लिए उपलब्ध यह प्लेटफॉर्म स्कूल की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। इसमें लाइव क्लासेस, स्टडी मटेरियल जैसे फीचर्स हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और 18 स्टेट बोर्ड्स से जुड़े कोर्सेस हैं।
वेदांतु
कहां मिलेगा: vedantu.com>
यह टीचर्स और स्टूडेंट्स को जोड़ने का काम करता है। इससे कई क्वालिफाइड टीचर्स जुड़े हैं जो छठवीं से लेकर बारहवीं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी ऑनलाइन क्लासेस देते हैं। इसके अलावा रिकॉर्डेड वीडियोज भी उपलब्ध हैं।

हिंदी भाषा दक्षता (ई-शिक्षण समय-सारिणी)


महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा
ई-शिक्षण समय-सारिणी
हिंदी भाषा दक्षता पाठ्यक्रम
विभाग – भाषाविज्ञान एवं भाषा प्रौद्योगिकी विभाग
(15-17 अप्रैल 2020 तक)
दिन
समय और समूह
माध्यम
सोमवार
04:00-05:00 PM
(Group-A)

गूगल हैंगआउट
&
भाषा और भाषा प्रौद्योगिकी ब्लॉग
लिंक-

मंगलवार

05:00-06:00 PM
(Group-A)
बुधवार
(15-04-20)

05:00-06:00 PM
(Group-B)
गुरुवार
(16-04-20)

05:00-06:00 PM
(Group-C)
शुक्रवार
(17-04-20)
04:00-05:00 PM
(Group-B)

(20-24 अप्रैल 2020 तक)
दिन
समय और समूह
माध्यम
सोमवार
(20-04-20)
04:00-05:00 PM
(Group-A)

गूगल हैंगआउट
&
भाषा और भाषा प्रौद्योगिकी ब्लॉग
लिंक-

मंगलवार
(21-04-20)

05:00-06:00 PM
(Group-A)
बुधवार
(22-04-20)

05:00-06:00 PM
(Group-B)
गुरुवार
(23-04-20)

05:00-06:00 PM
(Group-C)
शुक्रवार
(24-04-20)
04:00-05:00 PM
(Group-C)


(Group-A) = एम.फिल, पीएच.डी. (द्वितीय छमाही)
(Group-B) = एम.ए. (द्वितीय छमाही)
(Group-C) = बी.ए. (द्वितीय छमाही)
कृपया सभी विद्यार्थी समय-सारिणी के अनुसार गूगल हैंगआउट और व्हाट्सएप समूह पर उपलब्ध रहें।

Monday, April 13, 2020

हिंदी भाषा दक्षता : सूचना

हिंदी भाषा दक्षता पाठ्यक्रम के विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंकों पर जाकर अपने-अपने समूहों में व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें जिससे उनकी ऑनलाइन कक्षाएं ली जा सकें-
[13/04, 5:50 PM] Dhanji Prasad: Follow this link to join my WhatsApp group:

GROUP-B
https://chat.whatsapp.com/C8a7RnPYRu0LyRZ5ethddt
[13/04, 5:50 PM] Dhanji Prasad: Follow this link to join my WhatsApp grouP

GROUP-C
 https://chat.whatsapp.com/K7gaBYAvq2XBcUvHcSlXFf
[13/04, 5:50 PM] Dhanji Prasad: Follow this link to join my WhatsApp group:

GROUP-A
https://chat.whatsapp.com/IfvKOay7ddpA4XMoWcD0pF

Sunday, April 12, 2020

रूपिम, रूप और संरूप (Morpheme, Morph and Allomorph)


रूपिम, रूप और संरूप (Morpheme, Morph and Allomorph)
रूपिम और रूप (Morpheme and Morph)
रूपिम किसी भाषा की लघुतम अर्थवान इकाई है। अर्थात यह किसी भाषा की वह सबसे छोटी इकाइ है, जिसका अपना स्वतंत्र अर्थ होता है। रूपिम के और अधिक अर्थवान टुकड़े नहीं किए जा सकते।
 रूपिमों का भाषा व्यवहार में प्रयोग करना ‘रूप’ है। अर्थात जब हम किसी रूपिम का उच्चारण करते हैं या लेखन में उसका प्रयोग करते हैं तो वह रूप बन जाता है।
 रूपिम और रूप में मूलभूत अंतर यह है कि रूपिम एक मानसिक संकल्पना है जबकि रूप उसका व्यवहारिक प्रयोग।  प्रत्येक रूपिम हमारे मन में एक संकल्पनात्मक इकाई के रूप में स्थापित होता है।  उस इकाई के आधार पर ही हम उसका व्यवहार में बार-बार प्रयोग कर पाते हैं। उदाहरण के लिए ‘लड़का’ शब्द एक रूपिम के रूप में हमारे मन में स्थित है। अब ‘लड़का’ शब्द का हम भाषा व्यवहार में जितनी बार प्रयोग करेंगे उतनी बार वह रूप की तरह हमारे सामने आएगा।  उदाहरण के लिए निम्नलिखित वाक्यों को देखें-
·       लड़का बाजार जाता है
·       वह लड़का बहुत सुंदर है
·       मैंने एक अच्छा लड़का देखा
·       मेरा लड़का बहुत मेहनत से पढ़ाई करता है
इन 4 वाक्यों में ‘लड़का’ शब्द चार बार आया है अतः इसके चार ‘रूप’ हुए जबकि ‘रूपिम’ एक ही है।
  इसे निम्नलिखित प्रकार से अभिव्यक्त कर सकते हैं-
/लड़का/       à {लड़का, लड़का, लड़का, लड़का...}
रूपिम                                 रूप
यही बात सभी रूपिमों और रूपों के साथ लागू होती है। अर्थात हमारे मन में एक ही ‘रूपिम’ संकल्पना के रूप में संग्रहित होता है, लेकिन जीवन में हम उसका हजारों, लाखों या करोड़ों बार प्रयोग करते हैं। अतः यदि किसी रूपिम का एक लाख बार प्रयोग किया गया हो, तो ये प्रयोग उसके एक लाख ‘रूप’ माने जाएंगे, जबकि ‘रूपिम’ एक ही होगा। इसे आप ‘स्वनिम और स्वन’ की तर्ज पर समझ सकते हैं।
रूपिम, रूप और संरूप (Morpheme and Allomorph)
 किसी रूपिम का वह ध्वन्यात्मक विभेद जो किसी परिवेश विशेष में प्रयोग में आता है ‘संरूप’ कहलाता है।  अर्थात वह रूपिम का ही एक दूसरा रुप होता है, जिसमें ध्वनियाँ थोड़ी-बहुत अलग हो जाती हैं और उस प्रकार बने हुए ध्वनि समूह का प्रयोग किसी परिस्थिति विशेष में किया जाता है।
 उदाहरण के लिए निम्नलिखित शब्द-युग्म को देखे जा सकते हैं-
लड़का, लड़क
बच्चा, बच
घोड़ा, घुड़
इन शब्द-युग्मों में देखा जा सकता है कि पहले उदाहरण में ‘लड़का’ शब्द रूपिम है, इसके दूसरे रूप ‘लड़क’ का प्रयोग तब होता है, जब उसके बाद ‘-पन’ प्रत्यय आता है। इसे सूत्र रूप में हम इस प्रकार दिखा सकते हैं-
लड़का +पन = लड़कपन
अर्थात ‘लड़का’ शब्द ‘-पन’ प्रत्यय के साथ जुड़ते समय यह ‘लड़क’ में बदल गया। इसी प्रकार ‘बच्चा’ शब्द भी ‘-पन’ के साथ जुड़ते समय ‘बच’ में बदल जाता है-
बच्चा + पन = बचपन
‘घोड़ा’ शब्द को जब ‘दौड़’ के साथ जोड़ा जाता है तो वह ‘घुड़’ में बदल जाता है। अतः ये सभी शब्द-युग्म आपस में ‘रूपिम’ और ‘संरूप’ हैं।
अतः इसे इन्हें इस प्रकार दिखा सकते हैं-
रूपिम                         संरूप
/लड़का/                   [लड़का, लड़क]
/बच्चा/                    [बच्चा, बच]
/घोड़ा/                     [घोड़ा, घुड़]
यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि ‘रूपिम’ भी संरूप के अंतर्गत एक अंग होता है।