Total Pageviews

Thursday, November 7, 2024

एक नई कहानी कैसे लिखें?

 नई कहानी लिखने के लिए सबसे पहले उसका विषय सोचें। विषय तय हो जाने के बाद यह निर्धारित करें कि कहानी किसके लिए लिखी जा रही है? यदि कहानी बच्चों के लिए लिखी जा रही है तो उसकी शब्दावली सरल होनी चाहिए तथा प्रस्तुति रोचक होनी चाहिए। बड़े लोगों के लिए लिखा जा रहे कहानी में गंभीरता होना आवश्यक है।

कहानी लेखन के चरण

1. विषय का निर्धारण

सबसे पहले कहानी के विषय का निर्धारण करते हैं।

2. कहानी के पाठक या श्रोता के अनुसार प्रस्तुति शैली का निर्धारण

विषय निर्धारण के पश्चात पाठक या श्रोता के अनुसार प्रस्तुति शैली का निर्धारण करते हैं।

3. कथानक और उसकी पृष्ठभूमि का निर्धारण

उपर्युक्त दोनों बातें तय हो जाने के बाद सोचते हैं की कहानी की पृष्ठभूमि क्या होगी? उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति या लोगों के बारे में है तो उसका समाज क्या होगा?

 किस समय की कहानी होगी- वर्तमान काल की, भूतकाल की अथवा भविष्य काल की। इसी प्रकार ग्रामीण परिवेश होगा या शहरी आदि सब मन में सोचते हैं।

4. लेखन

सब कुछ निश्चित कर लेने के बाद कहानी का लेखन किया जाता है। 

यहाँ chatgpt द्वारा बनाई गई एक कहानी का उदाहरण दिया जा रहा है-

**"सच्ची मित्रता"**


एक गाँव में दो दोस्त रहते थे, रामू और श्यामू। दोनों बचपन से साथ खेलते थे और एक-दूसरे के अच्छे और बुरे समय में साथ रहते थे। एक दिन गाँव में एक बड़ा तूफ़ान आया। सभी लोग अपने घरों में छिप गए, लेकिन रामू और श्यामू को अपनी जान की चिंता नहीं थी। रामू का घर तूफ़ान में बर्बाद हो गया, जबकि श्यामू का घर सुरक्षित रहा। 

रामू ने श्यामू से मदद माँगी, और श्यामू बिना किसी देरी के अपनी मदद देने के लिए तैयार हो गया। श्यामू ने रामू को अपने घर में आश्रय दिया, और दोनों ने मिलकर रामू के घर की मरम्मत की। 

रामू ने श्यामू से कहा, "तू मेरी मदद के लिए हमेशा खड़ा रहता है। मैं तुझे कभी नहीं भूल सकता।" श्यामू मुस्कराया और कहा, "दोस्ती में कोई हिसाब-किताब नहीं होता, रामू। सच्ची मित्रता का मतलब एक-दूसरे का साथ देना है, चाहे हालात जैसे भी हों।"

वो दोनों समझ गए कि सच्ची मित्रता सिर्फ मुश्किल समय में नहीं, बल्कि हर पल एक-दूसरे के साथ खड़े रहने में है।

कहानी से शिक्षा: सच्ची मित्रता परखा नहीं जाता, यह केवल साथ रहने और एक-दूसरे का सहारा बनने से ही निखरती है।





कहानी क्या है?


 स्रोत : गूगल एआई

कहानी

 कहानी एक ऐसी काव्यात्मक या गद्यात्मक प्रस्तुति होती है, जो किसी घटना, व्यक्ति, स्थान, या कल्पनाशील विचारों को दर्शाती है। इसमें एक आरंभ, मध्य और अंत होता है। कहानियाँ अक्सर जीवन के पाठ, शिक्षा, संघर्ष, या मनोरंजन से जुड़ी होती हैं। ये कहानीकार के विचारों, अनुभवों और दृष्टिकोणों को व्यक्त करने का एक तरीका होती हैं, और इनका उद्देश्य पाठक या श्रोता को एक अलग दुनिया में ले जाना, उन्हें विचारशील बनाना, या मनोरंजन करना होता है।

कहानी में विभिन्न तत्व होते हैं, जैसे:

1. **पात्र (Characters)** - वे लोग या प्राणी जिनके बारे में कहानी होती है।

2. **स्थान (Setting)** - वह जगह या समय जहाँ कहानी घटित होती है।

3. **संघर्ष (Conflict)** - पात्रों के बीच या किसी आंतरिक समस्या के कारण उत्पन्न होने वाली समस्या।

4. **समाधान (Resolution)** - संघर्ष का हल या अंत।

कहानी जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझाने और उसे मनोरंजन या शिक्षा के रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त तरीका है।

स्रोत : चैटजीपीटी

Wednesday, November 6, 2024

हिंदी सर्वनाम और उनके रूपों की सूची /रूपावली

हिंदी के सर्वनाम :

प्रथम/उत्तम पुरुष : मैं हम 

मध्यम पुरुष: तू तुम आप 

अन्य पुरुष: वह वे यह ये जो

रूपावली निर्माण :

(1) हिंदी सर्वनामों के रूप उनके साथ परसर्ग जोड़ने पर बनते हैं। हिंदी के परसर्ग इस प्रकार हैं-

ने, को, से, में पर, का (का/की/के = रा/री/रे)

सर्वनाम और परसर्ग योग का उदाहरण :

मैं + ने => मैंने

मैं (मुझ) + को => मुझको, मुझे

(2) सर्वनामों के साथ ‘ही’ जोड़ने पर भी उनका रूप बनता है, जैसे- मैं (मुझ) + ही = मुझी

हिंदी सर्वनाम और उनके रूपों की सूची :

                       ने     को                 से     का/की/के        में    पर    ही

                                                              रा/री/रे

मैं [PR](11): मैं, मैंने, मुझको, मुझे, मुझसे, मेरा, मेरी, मेरे, मुझमें, मुझपर, मुझी

हम [PR](11): हम, हमने, हमको, हमें, हमसे, हमारा, हमारी, हमारे, हममें, हमपर, हम्हीं

तू [PR](11): तू, तूने, तुझको, तुझे, तुझसे, तेरा, तेरी, तेरे, तुझमें, तुझपर, तुझी

तुम [PR](11): तुम, तुमने, तुमको, तुम्हें, तुमसे, तुम्हारा, तुम्हारी, तुम्हारे, तुममें, तुमपर, तुम्हीं

आप [PR](09): आप, आपने, आपको, आपसे, आपका, आपकी, आपके, आपमें, आपपर

वह [PR](13): वह, उस, उसने, उसको, उसे, उससे, उसका, उसकी, उसके, उसमें, उसपर, उसी, वही

वे [PR](12): वे, उन, उन्होंने, उनको, उन्हें, उनसे, उनका, उनकी, उनके, उनमें, उनपर, उन्हीं

यह [PR](13): यह, इस, इसने, इसको, इसे, इससे, इसका, इसकी, इसके, इसमें, इसपर, इसी, यही

ये [PR](12): ये, इन, इन्होंने, इनको, इन्हें, इनसे, इनका, इनकी, इनके, इनमें, इनपर, इन्हीं

जो [PR](21): जो, जिस, जिसने, जिसको, जिसे, जिससे, जिसका, जिसकी, जिसके, जिसमें, जिसपर 

(बहुवचन रूप) जो, जिन, जिन्होंने, जिनको, जिन्हें, जिनसे, जिनका, जिनकी, जिनके, जिनमें, जिनपर, जिन्हीं

नोट : जो सर्वनाम के तिर्यक रूप एकवचन और बहुवचन दोनों में बनते हैं, इसलिए इसके रूपों की संख्या अधिक हो जाती है।

PR = Pronoun

मैं सर्वनाम के साथ रूपों का वाक्य में प्रयोग :

मैं => मैं आम खा रहा हूँ।

मैंने => मैंने आम खाया।

मुझको => मुझको आम खाने के लिए चाहिए।

मुझे => मुझे आम खाने के लिए चाहिए।

मुझसे => मुझसे आम नहीं माँगना।

मुझमें => मुझमें इतनी बुद्धि नहीं है।

मुझपर =>  मुझपर इतना बोझ मत डालो।

मेरा => मेरा काम हो जाएगा।

मेरी => मेरी लड़की का काम कर दीजिए ।

मेरे => मेरे काम के बारे में आपने क्या सोचा।

मुझी => हर बात मुझी से क्यों कहते हो?

 

हम सर्वनाम के साथ रूपों का वाक्य में प्रयोग :

हम => हम आम खा रहे हैं।

हमने => हमने आम खाया।

हमको => हमको आम खाने के लिए चाहिए।

हमें => हमें आम खाने के लिए चाहिए।

हमसे => हमसे आम नहीं माँगना।

हममें => हममें इतनी बुद्धि नहीं है।

हमपर =>  हमपर इतना बोझ मत डालो।

हमारा => हमारा काम हो जाएगा।

हमारी => हमारी लड़की का काम कर दीजिए ।

हमारे => हमारे काम के बारे में आपने क्या सोचा।

हम्हीं => हर बात हम्हीं से क्यों कहते हो?

 अभ्यास : इसी प्रकार अन्य सर्वनामों के साथ स्वयं वाक्य बनाएँ।