Total Pageviews

Tuesday, August 26, 2025

प्रभेदक लक्षण (Distinctive Features)

 प्रभेदक लक्षण (Distinctive Features)

प्रभेदक लक्षण वे ध्वन्यात्मक गुण (phonetic properties) हैं जो एक ध्वनि (phoneme) को दूसरी ध्वनि से अलग (distinct) करते हैं।

उदाहरण : हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में /प[p]/ और /ब[b]/ ध्वनियाँ हैं।

दोनों द्वयोष्ठ्य (bilabial) हैं।

लेकिन /p/ अघोष (voiceless) है और /b/ घोष (voiced)

यह घोष बनाम अघोष विशेषता ही इन दोनों को अलग करती है। अतः यह एक प्रभेदक लक्षण (distinctive feature) है।

कुछ मुख्य प्रभेदक लक्षण

ध्वनिविज्ञान में प्रायः बाइनरी चिह्नों- (Yes/No; + या –) द्वारा प्रभेदक लक्षण दिखाए जाते हैं। उदाहरण के लिए कुछ प्रमुख को इस प्रकार से देख सकते हैं-

(क) स्वर (Vowels) के लिए

[+high] / [–high] → जीभ ऊँची या नीची

 

[+front] / [–front] → जीभ आगे या पीछे

[+round] / [–round] → होंठ गोलाकार या नहीं

[+tense] / [–tense] → तनावयुक्त या शिथिल

उदाहरण :

/i/ (इ) = [+high], [+front], [–round]

/u/ (उ) = [+high], [–front], [+round]

/a/ (अ) = [–high], [–low], [–round]

(ख) व्यंजन (Consonants) के लिए

[+voice] / [–voice] → घोष (voiced) या अघोष (voiceless)

[+nasal] / [–nasal] → नासिक्य (nasal) या मौखिक (oral)

[+aspirated] / [–aspirated] → महाप्राण या अल्पप्राण

[+labial], [+dental], [+retroflex], [+velar] → उच्चारण का स्थान

उदाहरण :

/p/ (प) = [–voice], [–nasal], [–aspirated], [+bilabial]

/b/ (ब) = [+voice], [–nasal], [–aspirated], [+bilabial]

/m/ (म) = [+voice], [+nasal], [+bilabial]

No comments:

Post a Comment