Total Pageviews

Tuesday, August 26, 2025

भाषा और व्याकरण (Language and Grammar)

 भाषा और व्याकरण (Language and Grammar)

() भाषा (Language)

परिभाषा : भाषा वह साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों की अभिव्यक्ति करता है।

[नोट : भाषा का मूल रूप ध्वनि-आधारित (बोला गया) रूप है। लिखना भाषा के बोले गए रूप का अनुकरण है। ]

भाषा के तीन मूलभूत स्तर हैं-

ध्वनि (Phone/Sound) : जैसे- अ, , इ ... क, , , घ..... आदि

शब्द (Word) : जैसे : राम, घर, जाना, है, था, अच्छा ........ आदि।

वाक्य (Sentence) : राम घर जाता है, वह अच्छा है .......... आदि।

(ख) व्याकरण (Grammar)

व्याकरण वह शास्त्र है जिसमें भाषा संरचना और इसके शुद्ध रूपों के नियम दिए जाते हैं। इन्हें ऊपर बताए गए तीनों स्तरों पर देख सकते हैं-

ध्वनि (Phone/Sound) : वर्णमाला और ध्वनि संरचना संबंधी नियम। जैसे- स्वर, व्यंजन आदि

शब्द (Word) : शब्द और पद (शब्दरूप) निर्माण के नियम, जैसे :

अच्छा= अच्छाई (नए शब्द का निर्माण)

अच्छा = अच्छा, अच्छी, अच्छे (शब्दरूप निर्माण)

लिख = लेख, लेखन, लेखक (नए शब्द का निर्माण)

लिख = लिखता, लिखती, लिखते, लिखा, लिखेंगे आदि (शब्दरूप निर्माण)

वाक्य (Sentence) : वाक्य रचना के नियम, जैसे-  

कर्ता + क्रिया = राम गया।

No comments:

Post a Comment