Total Pageviews

Showing posts with label BBC. Show all posts
Showing posts with label BBC. Show all posts

Thursday, November 8, 2018

अब टीवी पर समाचार पढ़ेंगे आर्टिफ़िशयल न्यूज़ एंकर क्रिस बारानियूक

अब टीवी पर समाचार पढ़ेंगे आर्टिफ़िशयल न्यूज़ एंकर

बी.बी.सी. हिंदी से साभार

शिंहुआ न्यूज़ ऐंकर

चीन के सरकारी न्यूज़ चैनल पर आपको कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जिस पर शायद आप यक़ीन न कर पाएं.
चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने अपने स्टूडियो में एक ऐसा वर्चुअल न्यूज़ एंकर उतार दिया है, जो सूट-टाई पहने हुए होगा और जिसकी आवाज़ आपको किसी रोबोट जैसी लगेगी.
शिंहुआ न्यूज़ एजेंसी का यह दावा है कि ये न्यूज़ प्रेज़ेंटर ठीक उसी तरह ख़बरें पढ़ सकते हैं जिस तरह से प्रोफ़ेशनल न्यूज़ रीडर ख़बरें पढ़ते हैं. हालांकि न्यूज़ एजेंसी की इस बात से हर कोई सहमत तो नहीं है.

शिंहुआ न्यूज़ ऐंकर

"हैलो, आप देख रहे हैं इंग्लिश न्यूज़ प्रोग्राम,"
अंग्रेज़ी बोलने वाला ये एंकर अपनी पहली रिपोर्ट कुछ इस अंदाज़ में पेश करता है.
सोगो, एक चीनी सर्च इंजन है. इस सिस्टम को विकसित करने में सोगो का भी अहम योगदान है.
अपने पहले वीडियो में प्रेज़ेंटर कहता है "मैं आपकी जानकारी बनाए रखने के लिए लगातार काम करूंगा क्योंकि मेरे सामने लगातार टेक्स्ट टाइप होते रहेंगे."
"मैं आप तक सूचनाओं को एक बिल्कुल नए तरीक़े से पेश करने वाला अनुभव लेकर आऊंगा."
इसी का एक दूसरा वर्ज़न भी है जो चीनी भाषा में है लेकिन उसे एक दूसरा शख़्स पेश करता है.
शिंहुआ न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि इससे प्रोडक्शन की लागत में बचत की जा सकेगी.
एजेंसी का कहना है कि समय-समय पर ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट प्रसारित करने के लिए ये तकनीक विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी.
दरअसल, इस तकनीक को विकसित करने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इसमें मौलिक प्रेज़ेंटर की आवाज़, लिप मूवमेंट्स और भाव-भंगिमाओं को कॉपी किया गया है.

शिंहुआ न्यूज़ ऐंकर

लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि यह किसी इंसान का 3डी डिजिटल मॉडल है तो ऐसा नहीं है, ये उससे बिल्कुल अलग तकनीक है.
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के मिशेल वूलड्रिज का कहना है कि इन प्रेज़ेंटर्स के लिए ये काफ़ी मुश्किल है कि वो बिल्कुल नेचुरल नज़र आएं.
"इन्हें कुछ मिनट से ज़्यादा देर तक देख पाना संभव नहीं है. उनके चेहरे पर कोई भाव-भंगिमाएं नहीं नज़र आती हैं, न कोई लय..सबकुछ बेहद सपाट."
इसके साथ ही वो इस बात पर भी ज़ोर देते हैं कि टीवी पर जो न्यूज़ एंकर आते हैं लोग उन्हें उनके चेहरे से पहचानते हैं. उनकी पहचान विश्वसनीयता से जुड़ी हुई होती है, ऐसे में ये परंपरागत तरीक़े से बिल्कुल अलग है.
"आप किसी व्यक्ति से तो कनेक्शन बना सकते हैं लेकिन किसी एनिमेशन के साथ वो जुड़ाव बना पाना संभव नहीं है."
वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ़ शेफ़ील्ड में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स के प्रोफ़ेसर नोएल शिर्के का मानना है कि इस पहले प्रयास की सराहना की जानी चाहिए.
उन्होंने बीबीसी से कहा "हम इसमें समय के साथ और सुधार करते रहेंगे."

Monday, October 1, 2018

क्या है आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस?

बी.बी.सी. विशेष


  • क्या है आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस?


    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंसइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

    अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हाल में फ़ेसबुक के एक ऐसे प्रोग्राम के अचानक बंद किए जाने की ख़बर सुर्खियां बनीं, जो आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर शोध से संबंधित था.
    ख़बरों में कहा गया कि ये शोध कार्यक्रम इसलिए बंद करना पड़ा क्योंकि प्रोग्राम के तहत डिज़ाइन किए गए चैटबॉट्स ने अंग्रेज़ी के बजाय एक अलग ही भाषा ईज़ाद कर ली, जिसे इंसान नहीं समझ सकते.
    वैज्ञानिक स्टीफ़न हॉकिंग से लेकर कारोबारी एलन मस्क और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स तक ये कह चुके हैं कि आने वाले वक़्त में इंसानों को सुपर-स्मार्ट मशीनों से चुनौती मिल सकती है.
    इसीलिए एलन मस्क जैसे वैज्ञानिक 'ओपन एआई' जैसे प्रोजेक्ट में पैसे लगा रहे हैं. जिससे मानवता के लिए मददगार अक़्लमंद मशीनें तैयार की जाएंगी.

    आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंसइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस

    आइए पहले समझते हैं कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) है क्या?
    फैक्ट्रियों में बहुत सी मशीनें ऐसी होती हैं जो एक ही काम को बार-बार करती रहती हैं. लेकिन उन मशीनों को स्मार्ट नहीं कहा जा सकता.
    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस वो है जो इंसानों के निर्देश को समझे, चेहरे पहचाने, ख़ुद से गाड़ियां चलाए, या फिर किसी गेम में जीतने के लिए खेले.
    अब ये आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस हमारी कई तरह से मदद करती है. जैसे ऐपल का सीरी या माइक्रोसॉफ्ट का कोर्टाना. ये दोनों हमारे निर्देश पर कई तरह के काम करते हैं. बहुत से होटलों में रोबोट, मेहमानों की मेज़बानी करते हैं.
    आज ऑटोमैटिक कारें बनाई जा रही हैं. इसी तरह बहुत से कंप्यूटर प्रोग्राम हैं, जो कई फ़ैसले करने में हमारी मदद करते हैं.
    जैसे गूगल की आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस कंपनी डीपमाइंड, ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है.
    आजकल मशीनें इंसान की सर्जरी तक कर रही हैं. वो इंसान के शरीर में तमाम बीमारियों का पता लगाती हैं.

    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंसइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

    कम वक़्त में बड़े बड़े काम

    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से आज बहुत से तजुर्बे किए जा रहे हैं. नई दवाएं तैयार की जा रही हैं. नए केमिकल तलाशे जा रहे हैं. जिस काम को करने में इंसान को ज़्यादा वक़्त लगता है, वो इन मशीनी दिमाग़ों की मदद से चुटकियों में निपटाया जा रहा है.
    इसी तरह बहुत से पेचीदा सिस्टम को चलाने में भी इन आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है. जैसे पूरी दुनिया में जहाज़ों की आवाजाही का सिस्टम कंप्यूटर की मदद से चलाया जा रहा है.
    कौन जहाज़ कब, किस रास्ते से गुज़रेगा, कहां सामान पहुंचाएगा, ये सब मशीनें तय करके निर्देश देती हैं. यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए इस आर्टिफ़िशियल अक़्ल का इस्तेमाल किया जा रहा है.
    इसी तरह खनन उद्योग से लेकर अंतरिक्ष तक में इस मशीनी दिमाग़ का इस्तेमाल, इंसान की मदद के लिए किया जा रहा है.
    शेयर बाज़ार से लेकर बीमा कंपनियां तक, मशीनी दिमाग़ की मदद ले रही हैं.
    अब जब हमारी ज़िंदगी मशीनों की आदी होती जा रही है, तो किसी स्मार्ट रोबोट के बाग़ी होने से ज़्यादा ख़तरा, मशीनों पर बढ़ती हमारी निर्भरता है.

    रोबोटइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
    Image captionइसी साल लंदन में जापान की हिरोशी इशिगुरो लैबोरेटरीज़ ने कोडोमोरॉयड रोबोट प्रदर्शित किया गया

    आंकड़ों का जाल

    मशीनों में आंकड़े भरकर उनसे नतीजे निकालने को कहा जाता है. मगर कई बार आंकड़ों का हेर-फेर इन मशीनों को ग़लत नतीजे निकालने की तरफ़ धकेल सकता है. ऐसे में हम स्मार्ट मशीनों की ग़लतियों के शिकार बन सकते हैं.
    आज की तारीख़ में मशीनें बीमारियों का पता लगाने से लेकर इंसानों के अपराधी बनने की आदत तक का पता लगा रही हैं.
    ऐसे में हमें मशीनों से हमेशा सही जवाब की उम्मीद नहीं लगानी चाहिए. उनके दिए जवाबों की दोबारा से पड़ताल करना ज़रूरी है.
    (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)