Total Pageviews

Tuesday, November 24, 2020

भोजपुरी भाषा और साहित्य : डॉ. उदयनारायण तिवारी

 

भोजपुरी भाषा और साहित्य : डॉ. उदयनारायण तिवारी

भोजपुरी भाषा और साहित्य डॉ. उदयनारायण तिवारी एक महत्वपूर्ण कृति है, जो बिहार राष्ट्रभाषा परिषद से प्रकाशित है। यह पुस्तक लगभग 700 पृष्ठों में लिखी गई है। इसमें सर्वप्रथम उपोद्धात नाम से विषय-प्रवेश दिया गया है, जिसमें संसार की भाषाओं का वर्गीकरण से चर्चा आरंभ करते हुए भारोपीय परिवार और इस क्रम में भारतीय आर्यभाषाओं का परिचय देते हुए हिंदी की बात की गई है। इसके पश्चात हिंदी के विविध रूपों और बोलियों की चर्चा करते हुए डॉ. तिवारी भोजपुरी तक अपनी बात पहुँचाते हैं।

पुस्तक के प्रथम खंड में भोजपुरी संबंधी विविध पक्षों और भोजपुरी साहित्य की बात की गई है। इसी प्रकार द्वितीय खंड में भोजपुरी व्याकरण के प्रमुख पक्षों की बात की गई है। भोजपुरी भाषा, साहित्य और व्याकरण संबंधी चर्चा के बाद डॉ. तिवारी ने भोजपुरी भाषा संरचना के प्रमुख तत्वों को- ध्वनि-तत्व और रूप-तत्व के अंतर्गत विस्तार से समझाया है। पुस्तक के अंत में परिशिष्ट दिया गया है।

पुस्तक का लिंक-

भोजपुरी भाषा और साहित्य : उदय नारायण तिवारी


No comments:

Post a Comment