समुच्चयबोधक (Conjunction) :: अभ्यास : 
पहले इस लिंक को खोलकर समुच्चयबोधक (Conjunction) के बारे में पढ़ें- 
निम्नलिखित वाक्यों में उचित समुच्चयबोधक का प्रयोग करें- 
§  इस कक्षा में लड़का ..... ..... लड़की पढ़ते हैं। 
§  तुम आज ..... ..... कल काम पर नहीं आना। 
§  आज मैं बीमार हूँ, ..... ..... मुझे छुट्टी चाहिए। 
§  मुझे छुट्टी चाहिए, ..... ..... मैं बीमार हूँ।
§  कृपया मेरा काम कर दीजिए, ..... ..... यह बहुत जरूरी है। 
§  ..... ..... तुम मेहनत नहीं करोगे, ..... ..... कैसे सफल हो जाओगे।
§  ..... ..... बारिश होती है, ..... ..... यहाँ कीचड़ भर जाता है। 
उत्तर : 
§  इस कक्षा में लड़का ..... और/तथा ..... लड़की
पढ़ते हैं। 
§  तुम आज ..... तथा/और ..... कल काम पर नहीं
आना। 
§  आज मैं बीमार हूँ, .....इसलिए ..... मुझे छुट्टी चाहिए। 
§  मुझे छुट्टी चाहिए, ..... क्योंकि ..... मैं बीमार हूँ।
§  कृपया मेरा काम कर दीजिए, ..... क्योंकि ..... यह बहुत
जरूरी है। 
§  ..... यदि ..... तुम मेहनत नहीं करोगे, ..... तो ..... कैसे सफल हो
जाओगे।
§  .....जब ..... बारिश होती है, ..... तब ..... यहाँ कीचड़ भर
जाता है। 
§  .....जैसे ही ..... बारिश होती है, ..... वैसे ही ..... यहाँ
कीचड़ भर जाता है। 
§  .....यदि ..... बारिश होती है, ..... तो ..... यहाँ कीचड़ भर
जाता है। 
 
 
 
No comments:
Post a Comment