Total Pageviews

Friday, February 25, 2022

क्या कोई इंसान अपनी मातृभाषा या जन्मजात भाषा को भूल सकता है?

BBC विशेष...

INTERNATIONAL MOTHER LANGUAGE DAY: क्या कोई इंसान अपनी मातृभाषा या जन्मजात भाषा को भूल सकता है?

  • सोफ़ी हार्डच
  • बीबीसी फ़्यूचर
मातृ भाषा, भाषा, भूमंडलीकरण, मातृभाषा भूलने की वजह, मातृ भाषा गंवाने का विज्ञान

आजकल ये सवाल इसलिए सुर्ख़ियों में है क्योंकि दुनिया भूमंडलीकरण की वजह से एक हो रही है. अमरीकी लोग भारत, चीन और न जाने कितने देशों में काम करने जा रहे हैं. इसी तरह केरल से लेकर कश्मीर तक के भारतीय दूसरे देशों में पढ़ने, नौकरी या कारोबार करने जा रहे हैं.

ऐसे में अगर कोई अंग्रेज़ आकर हिंदुस्तान में काम करने लगे, तो क्या वो अपनी मादरी ज़बान या मातृभाषा अंग्रेज़ी को भूल जाएगा?

मातृभाषा भूलने की वजहें क्या हैं?

इस सवाल की वजह ये बनती है कि जब कोई इंसान दूसरे देश में काम करने जाता है, तो वहां की भाषा और संस्कृति में ख़ुद को ढालता है. इंग्लैंड जाकर लोग अंग्रेज़ी में ही बात करेंगे न. तो, जब अपने देश की ज़बान में बात कम से कम होती जाती है, तो हम अपनी भाषा की बारीकियां भूलने लगते हैं.

हर भाषा में बात करने का ख़ास अंदाज़ होता है. मज़ाक़ करने से लेकर संजीदा बातें करने तक, हर भाषा का लहजा अलग होता है. ऐसे में जब आप किसी वजह से दूसरे देश में जाते हैं, तो वहां के रहन-सहन के साथ वहां की भाषा को भी अपनाते हैं. उसके लहजे में बात करने की कोशिश करते-करते आप अपनी मातृभाषा से कटने लगते हैं.

वीडियो कैप्शन,

वो भाषा जिसे सिर्फ़ तीन लोग जानते हैं

अपनी भाषा गंवाने का विज्ञान

हालांकि बात इतनी सीधी सपाट है नहीं. अपनी भाषा गंवाने का विज्ञान बहुत पेचीदा है. ये इस बात पर नहीं निर्भर करता कि आप कितने दिनों से अपने देश से दूर रह रहे हैं. दूसरी भाषा बोलने वालों से मेल-जोल का आपकी अपनी ज़बान पर असर तो पड़ता है. मगर अपनी मातृभाषा भूल जाने की वजह कई बार जज़्बाती होती है, तकलीफ़ भरी यादें होती हैं.

और लंबे वक़्त से अपने वतन से दूर रहने वालों के साथ ही ऐसा नहीं होता. जो लोग दूसरी भाषा सीखते हैं, उनकी मातृभाषा पर पकड़ अक्सर कमज़ोर होती है.

ब्रिटेन की एसेक्स यूनिवर्सिटी की भाषाविद् मोनिक श्मिड कहती हैं कि जैसे ही आप दूसरी ज़बान सीखते हैं, तो उसका आपकी मातृभाषा से मुक़ाबला होने लगता है.

मातृ भाषा, भाषा, भूमंडलीकरण, मातृभाषा भूलने की वजह, मातृ भाषा गंवाने का विज्ञान

इमेज स्रोत,REUTERS

बच्चों का अपनी भाषा भूलना आम बात

मोनिका इन दिनों भाषा के इस भटकाव पर रिसर्च कर रही हैं. उन्होंने पाया है कि बच्चों में अपनी जन्मजात भाषा छोड़कर दूसरी ज़बान सीख लेने की बातें आम हैं. वजह साफ़ है. किसी बच्चे का दिमाग़ नई चीज़ ज़्यादा आसानी से सीखता है. पुरानी बातें भूलना उसके लिए आसान होता है. 12 साल की उम्र तक किसी भी बच्चे की भाषा में बुनियादी बदलाव लाया जा सकता है. यानी वो अपनी जन्मजात भाषा को पूरी तरह से भूल सकता है.

अगर किसी बच्चे को नौ साल की उम्र तक उसकी पैदाइश वाले देश से हटाकर दूसरे देश में बसा दिया जाए, तो वो पूरी तरह से अपनी मातृभाषा भूल जाता है.

वयस्कों का मातृभाषा भूलना असामान्य

लेकिन, बड़ों का अपनी भाषा को पूरी तरह भुला देना असामान्य बात है, जो कम ही देखने को मिलती है. लोग अपनी भाषा बहुत दुख पाने की वजह से ही भूलते हैं.

मोनिका श्मिड ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी छोड़ कर ब्रिटेन और अमरीका में बसने वाले यहूदियों पर रिसर्च की. मोनिका ने पाया कि उनकी भाषा पर इस बात का फ़र्क़ नहीं पड़ा था कि वो कितने लंबे वक़्त से अपने वतन से दूर थे.

उनकी मातृ भाषा भूलने की सबसे बड़ी वजह वो तकलीफ़देह तजुर्बा था जो नाज़ियों के राज में उन्होंने भुगता था. जो लोग नाज़ी हुकूमत के ज़ुल्म शुरू होने से पहले ही दूसरे देश जा बसे थे, उन यहूदियों की जर्मन भाषा पर पकड़ अच्छी थी. लेकिन जिन्होंने हिटलर के हाथों ज़्यादा तकलीफ़ें झेली थीं, वो अपनी मातृभाषा से ज़्यादा दूर हो गए थे, जबकि उन्होंने दूसरी ज़बान बोलने वाले देश में कम वक़्त गुज़ारा था.

मातृ भाषा, भाषा, भूमंडलीकरण, मातृभाषा भूलने की वजह, मातृ भाषा गंवाने का विज्ञान

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

तजुर्बे का असर

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
पॉडकास्ट
बीबीसी 70 एमएम
विवेचना

नई रिलीज़ हुई फ़िल्मों की समीक्षा करता साप्ताहिक कार्यक्रम

एपिसोड्स

समाप्त

मोनिका कहती हैं कि ऐसा सिर्फ़ तकलीफ़ और दर्दभरे तजुर्बे के असर से हुआ था. भले ही लोगों की बचपन की भाषा जर्मन रही थी, मगर उन्होंने उसे भुला देने की पुरज़ोर कोशिश की. कुछ लोगों ने तो साफ़ तौर पर कहा कि जर्मनी ने उन्हें धोखा दिया. अब अमरीका ही उनका देश है. अंग्रेज़ी ही उनकी ज़बान है.

वैसे दूसरे देश जाकर बसने वाले हर इंसान के साथ ऐसा तकलीफ़देह तजुर्बा नहीं हुआ होता. जो लोग सामान्य तौर पर जाकर दूसरे देश में रहने लगते हैं. वो नए देश की भाषा के साथ-साथ अपने वतन की बोली भी बोलते हैं.

भारत से जाकर अमरीका, कनाडा या ब्रिटेन में बसने वाले लोग, भारतीय भाषाएं बोलते ही हैं. यही हाल बांग्लादेश, सऊदी अरब या किसी भी और देश से जाकर दूसरे देश में बसने वालों का होता है.

दो ज़बानों में तालमेल के लिए बनाना पड़ता है कंट्रोल माड्यूल

मातृभाषा की याद हमारा जन्मजात गुण होता है. जिन लोगों की भाषा पर पकड़ अच्छी होती है, वो लोग बेहतर तरीक़े से दोनों ज़बानों में ताल-मेल बना लेते हैं. वहीं, कुछ लोगों के लिए ये ताल-मेल बैठा पाना मुश्किल होता है.

मोनिका श्मिड कहती हैं कि दो भाषाएं आने पर हमें अपने ज़हन में ही कंट्रोल मॉड्यूल बनाना पड़ता है. जो आसानी से दो भाषाओं को वक़्त के हिसाब से इस्तेमाल कर सके.

ऐसे तमाम लोग मिल जाएंगे, जो अपनी मातृभाषा बोलने वालों के बीच होते हैं, तो जन्मजात ज़बान बोलते हैं. वहीं, जब वो दूसरे देश के लोगों के साथ होते हैं, तो उनकी भाषा बोलते हैं. दोनों के बीच जल्दी-जल्दी बदलाव भी वो कर लेते हैं.

रिसर्च क्या कहते हैं?

लंदन में रहने वाले तमाम देशों के लोग क़रीब 300 ज़बानें बोलते हैं. कई बार इन भाषाओं का ऐसा घाल-मेल होता है कि भाषा का हाइब्रिड तैयार हो जाता है. लंबे वक़्त तक आप जहां रहते हैं, वहां की भाषा आप के ज़हन पर हावी होने लगती है.

मातृ भाषा, भाषा, भूमंडलीकरण, मातृभाषा भूलने की वजह, मातृ भाषा गंवाने का विज्ञान

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

भाषा के इस भटकाव पर साउथैम्पटन यूनिवर्सिटी की लॉरा डोमिनगुएज़ ने भी रिसर्च की है. लॉरा ने ब्रिटेन में रहने वाले स्पैनिश लोगों और अमरीका में रहने वाले क्यूबा के लोगों पर रिसर्च की.

क्यूबा में भी स्पैनिश बोली जाती है और मेक्सिको में भी. स्पेन की तो वो मूल ज़बान है. लेकिन इन सभी देशों में स्पैनिश बोलने का अंदाज़ अलग-अलग है. ठीक वैसे ही जैसे यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग तरह की हिंदी की बोलियां चलन में हैं.

लॉरा ने पाया कि ब्रिटेन में रहने वाले स्पैनिश लोग दूर-दूर तक छिटके हुए थे. तो उनमें से ज़्यादातर अंग्रेज़ी बोलते थे. वहीं अमरीका में रहने वाले क्यूबा के लोग अधिकतर मयामी में बसे हुए हैं. तो वो स्पैनिश बोलते ही थे क्योंकि उनके आस-पास उनकी मातृभाषा बोलने वाले लोग ही रहते थे.

फिर क्यूबा के इन लोगों के साथ मेक्सिको के लोग भी रहते थे, जो स्पैनिश ही बोलते हैं. तो क्यूबा के लोगों पर मेक्सिको की स्पैनिश भाषा बोलने के तरीक़े का असर साफ़ देखने को मिला.

ख़ुद लॉरा ने काफ़ी वक़्त अमरीका में बिताया था. जब वो स्पेन लौटीं, तो स्पैनिश लोगों ने उनसे कहा कि उनकी स्पैनिश मेक्सिकन हो गई है. वजह ये थी कि अमरीका में लॉरा के बहुत से मेक्सिकन दोस्त थे. उनकी सोहबत में लॉरा की स्पैनिश पर भी मेक्सिको की छाप पड़ गई.

वीडियो कैप्शन,

स्मार्टफ़ोन प्लेटफॉर्म दूर कर रहा है भाषा की दिक्कत

...तो पुरानी बोलियां

पूरा पढ़ें-

भाषा प्रौद्योगिकी : परिचय (Language Technology : An Introduction) (बी.ए.-1 2022)

भाषा प्रौद्योगिकी : परिचय (Language Technology : An Introduction)

1. भाषा प्रौद्योगिकी क्या है ? (What is Language Technology)

भाषा प्रौद्योगिकी वह ज्ञानानुशासन है जिसके अंतर्गत मानव भाषाओं के ज्ञान को विश्लेषित करके मशीन में इस प्रकार से स्थापित करने का प्रयास किया जाता है कि मशीन द्वारा भाषा संबंधी कार्य कराए जा सकें। यह एक अंतरानुशासनिक विषय है- जिसमें भाषा का पक्ष ‘भाषाविज्ञान’ (Linguistics) द्वारा और ‘प्रौद्योगिकी/मशीन’ का पक्ष ‘कंप्यूटरविज्ञान’ (Computer Science) द्वारा संपन्न किया जाता है। इनमें से भाषाविज्ञान द्वारा किसी मानव भाषा का भाषावैज्ञानिक अध्ययन कर उसमें प्राप्त ‘इकाइयों और नियमों की व्यवस्था’ को सूत्ररूप में प्रस्तुत किया जाता है। ‘कंप्यूटरविज्ञान’ से कंप्यूटर के संबंध में केवल उतना ज्ञान अर्जित किया जाता है, जिससे भाषावैज्ञानिक अध्ययन से प्राप्त ज्ञान को कंप्यूटर में स्थापित किया जा सके।

सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि भाषा प्रौद्योगिकी के दो पक्षहैं-

§   पहले पक्ष में मानव भाषाओं का सैद्धांतिक अध्ययन-विश्लेषण किया जाता है  (= भाषाविज्ञान)

§   दूसरे पक्ष में सैद्धांतिक अध्ययन से प्राप्त ज्ञान को ‘प्रोग्रामिंग भाषाओं और डाटाबेस’ के माध्यम से मशीन में इस प्रकार से स्थापित किया जाता है कि मशीन मानव भाषा संबंधी कार्यों को संपन्न कर सके। (= कंप्यूटरविज्ञान)

यहाँ ध्यान रखने वाली बात है कि प्रोग्रामिंग भाषाओं में मानव भाषाओं के सामान्य नियम नहीं दिए जा सकते। इसके लिए उन्हें तार्किक रचनाओं में ढालना पड़ता है। अतः दो अनुशासनों के योग के रूप में भाषा प्रौद्योगिकी की स्थिति इस प्रकार दर्शा सकते हैं-

भाषा प्रौद्योगिकी =  भाषाविज्ञान + प्रौद्योगिकी (कंप्यूटर और कंप्यूटर आधारित मशीनें)

विश्लेषण और अनुप्रयोग की प्रक्रिया की दृष्टि से इसे निम्नलिखित चित्र में देख सकते हैं-


2. भाषा प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक भाषा संसाधन (LT and NLP) 

मानव भाषाओं के ज्ञान को तार्किक नियमों में ढालते हुए मशीन में संसाधित करने की प्रक्रिया प्राकृतिक भाषा संसाधन है। अर्थात प्राकृतिक भाषा संसाधन वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मानव भाषाओं के ज्ञान को मशीन में इस प्रकार से स्थापित किया जाता है कि उसके द्वारा मानव भाषाओं से संबंधित कार्य कराए जा सकें। अतः भाषा प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक भाषा संसाधन दोनों का लक्ष्य एक ही है। दोनों में अंतर यह है कि भाषा प्रौद्योगिकी एक ज्ञानानुशासन (विषय) है, जबकि प्राकृतिक भाषा संसाधन  एक प्रक्रिया है। अतः दोनों को एक साथ रखते हुए कहा जा सकता है कि भाषा प्रौद्योगिकी एक ज्ञानानुशासन (विषय) है, जिसमें प्राकृतिक भाषा संसाधन का कार्य किया जाता है और उसका अध्ययन-अध्यापन किया जाता है।

अतः कह सकते हैं-

कथन-01 : भाषा प्रौद्योगिकी एक अंतरानुशासनिक ज्ञानानुशासन है।

कथन-02 : प्राकृतिक भाषा संसाधन एक प्रक्रिया या ज्ञानक्षेत्र है।

= प्राकृतिक भाषा संसाधन वह प्रक्रिया या ज्ञानक्षेत्र है जिससे संबंधित कार्य भाषा प्रौद्योगिकी में किया जाता है।

उपर्युक्त चित्र के माध्यम से ही इसे निम्नलिखित प्रकार से दर्शाया जा सकता है-

3. भाषा प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक भाषा संसाधन संबंधी विविध पक्ष

3.1 प्राकृतिक भाषा संसाधन : प्रकार

§  पाठ संसाधन (Text Processing)

भाषा के लिखित रूप के संसाधन से संबंधित।

§  वाक् संसाधन (Speech Processing)

भाषा के वाचिक रूप के संसाधन से संबंधित।

3.2 प्राकृतिक भाषा संसाधन :स्तर

§  शब्द संसाधन (Word-processing)

§  वाक्य संसाधन (Sentence Processing)

§  पाठ संसाधन (Text Processing)

3.3 प्राकृतिक भाषा संसाधन : उपागम

§   नियम आधारित (Rule Based)

भाषावैज्ञानिक/व्याकरणिक नियम + शब्दकोश

§   कार्पस आधारित (Corpus Based)

सांख्यिकीय नियम + कार्पस

§   संकर (Hybrid)-

(क) नियम + सांख्यिकी   (ख) सांख्यिकी + नियम

3.4 प्राकृतिक भाषा संसाधन : दिशाएँ

§  विश्लेषण (Analysis)

बड़ी भाषिक इकाई का इनपुट मिलने पर उसमें लगी छोटी इकाइयों और उनकी व्यवस्था प्राप्त करना।

§  प्रजनन (Generation)

छोटी-छोटी भाषिक इकाई को जोड़कर बड़ी भाषिक इकाई का निर्माण करना।

4. भाषा प्रौद्योगिकी का मशीनी पक्ष

हम जानते हैं कि कंप्यूटर या मशीन विद्युत के ‘ऑन और ऑफ’ द्वारा संचालित होती है, जिसे हम अपनी सुविधा के लिए ‘1’ और ‘0’ से प्रदर्शित करते हैं और इनके संयोजनों (combinations) से निर्मित भाषा को ‘द्विआधारी भाषा’ (बाइनरी भाषा) कहते हैं। मशीन केवल इसी भाषा में दिए गए निर्देशों को समझने और संसाधित करने में सक्षम होती है। इस भाषा में आदेश देने के लिए संयोजित कोड इस प्रकार दिखाई देते हैं- 00100101, 10101110 आदि। शून्य और एक के ये दो संयोजन हैं, जिनके माध्यम से मशीन को दो बातें बताई जा सकती हैं। एक पूरे कंप्यूटर को संचालित करने के लिए ऐसे हजारों-लाखों कोड दिए जाते हैं। स्पष्ट है कि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसे कोडों को याद रख पाना संभव नहीं है। इसीलिए प्रोग्रामिंग भाषाओं का विकास किया गया। अतः भाषा प्रौद्योगिकी के शोधकर्ता को किसी मानव भाषा के ज्ञान को मशीन में स्थापित करने के लिए प्रोग्रामिंग भाषा का ज्ञान आवश्यक है। इसी प्रकार भाषा की आधारभूत इकाइयाँ हैं- शब्द और वाक्य। इनका विशाल संचय शब्दकोश और कार्पस में किया जाता है। कंप्यूटर में इस प्रकार का संरचित संचय डाटाबेस के माध्यम से किया जाता है। अतः भाषा प्रौद्योगिकी के शोधकर्ता को किसी-न-किसी डाटाबेस प्रबंधन प्रणाली का भी ज्ञान होना चाहिए।

इन्हें बिंदु रूप में इस प्रकार से दर्शा सकते हैं-

§  डाटाबेस + प्रोग्रामिंग

§  प्रोग्राम की प्रक्रिया

इसमें एल्गोरिद्म, फ्लोचार्ट, कथन, ऑपरेटर, चर/अचर, भाषा संसाधन संबंधी मेथड और प्रक्रियाएँ सब आ जाते हैं।

5. भाषा प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग क्षेत्र

इसके अंतर्गत वे क्षेत्र आते हैं, जिनमें भाषा प्रौद्योगिकी संबंधी ज्ञान का प्रयोग करते हुए विविध प्रकार की मशीनी प्रणालियों का विकास किया जाता है। ऐसे कुछ प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं-

§  मशीनी अनुवाद (Machine Translation)

§  पाठ से वाक् और वाक् से पाठ  (TTS & STT)

§  ओ.सी.आर. (OCR)

§  संगणकीय कोश (Computational lexicon)

§  लिप्यंतरण (Transliteration)

§  सूचना प्रत्यानयन (Information Retrieval)

§  पाठ सारांशीकरण (Text Summarization)

§  संगणक साधित भाषा अधिगम/शिक्षण (CAL Learning/Teaching)

§  प्रश्न उत्तर प्रणालियाँ (Question Answering Systems)

§  कृत्रिम बुद्धि (Artificial Intelligence)


Tuesday, February 22, 2022

अनुवाद : परिचय (Translation : An Introduction) (बी.ए.1 : 2022)

अनुवाद : परिचय  (Translation : An Introduction)

(1) अनुवाद : स्वरूप और परिभाषा

अनुवाद वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा हम किसी एक भाषा की सामग्री को दूसरी भाषा में रुपांतरित करते हैं। अर्थात जो बात किसी एक भाषा में कही गई रहती है उसी बात को हम किसी दूसरी भाषा में पुनःप्रस्तुत करते हैं। यहां पर ध्यान रखने वाली बात है कि अनुवाद दो पाठों के बीच में होता है। अनुवाद की आधारभूत इकाई ‘वाक्य’ होती है। अतः हम कह सकते हैं कि अनुवाद में एक भाषा के वाक्यों की जगह दूसरी भाषा के वाक्यों को इस तरह से रखा जाता है कि दूसरी भाषा में उस बात को पढ़ या सुन रहा व्यक्ति भी बिल्कुल वैसे समझ जाए, जैसे प्रथम भाषा में उस बात को पढ़ या सुन रहा व्यक्ति समझता है।
जिस भाषा से अनुवाद किया जाता है उसे ‘स्रोत भाषा’ (source language) और जिस भाषा में अनुवाद किया जाता है, उसे लक्ष्य भाषा (target language) कहते हैं। अतः अनुवाद की प्रक्रिया को इस प्रकार दिखा सकते हैं-
प्रथम भाषा पाठ à अनुवाद à द्वितीय भाषा पाठ
              अथवा
स्रोत भाषा पाठ à अनुवाद à लक्ष्य भाषा पाठ

(2) अनुवाद के प्रकार 

माध्यम/रूप के आधार पर (वाचिक अनुवाद, लिखित अनुवाद)

 प्रकृति के आधार पर (शब्दादानुवाद, भावानुवाद, छायानुवाद आदि)

 विषय के आधार पर (साहित्यिक अनुवाद, साहित्येतर अनुवाद आदि)

भाषा के आधार पर ( एकभाषिक अनुवाद /  द्विभाषिक अनुवाद आदि)

 आकार के आधार पर ( पूर्ण अनुवाद, आंशिक अनुवाद)

 पद्धति या प्रक्रिया के आधार पर (स्वच्छंद अनुवाद, मूलानुवर्ती अनुवाद आदि)

 उद्देश्या प्रयोजन के आधार पर ( संपादित अनुवाद, व्याख्यात्मक अनुवाद आदि)

 अनुवादक के आधार पर ( मानव  अनुवाद मशीनी अनुवाद


(3) अनुवाद के क्षेत्र
मानव समाज की विविध गतिविधियों से संबंधित जितने क्षेत्र हैं, वे सभी अनुवाद के क्षेत्र हैं। मनुष्य के सामाजिक जीवन का मूल आधार भाषा है। भाषा के कारण ही हम अपनी बात अन्य लोगों तक पहुँचा पाते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई ऐसा व्यक्ति आ जाए तो आपकी भाषा न जानकर कोई अन्य भाषा जानता है तो अनुवाद की आवश्यकता पड़ती ही है। अतः अनुवाद के क्षेत्र के अंतर्गत मानव व्यवहार के सभी क्षेत्र आ जाते हैं। ‘साहित्य’ को केंद्र में रखते हुए कुछ विद्वानों द्वारा अनुवाद के क्षेत्रों के दो वर्ग किए गए हैं-
(3.1) साहित्यिक अनुवाद-
इसके अंतर्गत सभी साहित्यिक क्षेत्र आते हैं, जैसे-
कहानी
उपन्यास
कविता
निबंध
नाटक
फिल्म
                आदि।
(3.2) साहित्येतर अनुवाद
इसके अंतर्गत अन्य सभी क्षेत्र आ जाते हैं, जैसे-
विज्ञान (प्राकृतिक एवं सामाजिक)
वाणिज्य
खेल
कला
कार्यालय
तकनीकी
मीडिया
कृषि
चिकित्सा
            आदि।
4. अच्छे अनुवादक की विशेषताएँ

5. अनुवाद के चरण
विश्लेषण, अंतरण और पुनर्गठन
या
पाठपठन, विश्लेषण, प्रतिस्थापन, पुनर्निर्माण

6. अन्य

(क)      अनुवाद की समस्याएँ

(ख)     अनुवाद के सिद्धांत

(ग)       अनुवाद की विधियाँ