Total Pageviews

Saturday, March 17, 2018

प्रकार्यात्मक भाषाविज्ञान : संक्षिप्त परिचय


प्रकार्यात्मक भाषाविज्ञान : संक्षिप्त परिचय
प्रकार्यात्मक भाषाविज्ञान वह भाषाविज्ञान है जिसमें भाषा के प्रकार्य (function) को केंद्र रखकर अध्ययन विश्लेषण किया जाता है। इसका आरंभ प्राग संप्रदाय (Prague School) से हुआ है जिसके संस्थापक मैथेसियस थे। इसकी 1926 ई. में स्थापना हुई जिसमें अध्यक्ष- मैथेसियस, उपाध्यक्ष रोमन याकोब्सन तथा त्रुबेत्स्कॉय संस्थापक सदस्य थे। इस संप्रदाय द्वारा दी गई कुछ महत्वपूर्ण संकल्पनाएँ इस प्रकार हैं-
1.      भाषा
प्राग संप्रदाय ने भाषा को एकल व्यवस्था के रूप में देखने के बजाए व्यवस्थाओं की व्यवस्था के रूप में देखा और कहा कि इसमें एक व्यवस्था केंद्रीय तो दूसरी परिधीय होती है। भाषा के अलग-अलग स्तरों- ध्वनि स्तर, शब्द स्तर, वाक्य स्तर आदि पर अलग-अलग व्यवस्थाएँ होती हैं। इन सभी स्तरों पर भाषा की सामष्टिक व्यवस्था कार्य करती है।
2.      भाषा और प्रकार्य (Langauge and Function)
प्राग संप्रदाय में भाषा में प्रकार्यात्मक पक्ष पर विशेष बल दिया गया है। इसी कारण इसे प्रकार्यवादी संप्रदाय भी कहते हैं। इस संप्रदाय में भाषा की संरचना का विश्लेषण करने के उपरांत यह खोजने का प्रयास किया जाता है कि एक ही भाषा की संरचना प्रकार्यानुसार कैसे बदलती है।
प्राग संप्रदाय द्वारा वर्णित भाषा के चार प्रमुख प्रकार्य निम्नलिखित हैं-
(क) सांप्रेषणिक प्रकार्य (Communicative function): यह प्रकार्य आपसी विचार-विनिमय में प्राप्त होता है। इसके अनुसार भाषा वक्ता से श्रोता तक कोई सूचना आदि संप्रेषित करने का कार्य करती है।
(ख) अभिव्यक्तिपरक प्रकार्य (Expressive function) : इसका संबंध वक्ता द्वारा अपने-आप को अभिव्यक्त करने से है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भाषा में कुछ-न-कुछ परिवर्तन देखा जा सकता है।
(ग) प्रभावपरक प्रकार्य (Conative function) : इसके अंतर्गत भाषा का वह रूप आता है, जिसके माध्यम से श्रोता को प्रभावित करके कुछ सोचने, करने या न करने के लिए प्रेरित किया जाता है। अतः इसकी भाषा उपर्युक्त दोनों से अलग होती है। उदाहरण के लिए इसमें संबोधनपरक वाक्यों की संख्या अधिक होती है।
(घ) प्रकार्यों की संरचना का प्रकार्य (Function of the structure of functions) : भाषा के प्रथम तीन प्रकार्य अलग-अलग अवसरों पर होते हैं, किंतु इनसे समन्वित भाषा का भी अपना प्रकार्य होता है। उदाहरण के लिए धोती, कुर्ता, टोपी के अलग-अलग प्रकार्य तो हैं ही, किंतु स्वंत्रता आंदोलन के समय में ये समेकित रूप से एक अलग पहचान बनाते हैं।
3. स्वन और स्वनिम
·       प्राग संप्रदाय द्वारा स्वनऔर स्वनिमको लेकर अधिक कार्य किया गया है। अपने अध्ययन में उन्होंन स्वनविज्ञान (phonetics) की जगह स्वनिमविज्ञान (phonology) पर अधिक बल दिया है। स्वनिमविज्ञान स्वनों (या स्वनिमों) का अध्ययन किसी भाषा-विशेष में प्रकार्य के आधार करता है।
·       प्राग संप्रदाय ने स्वनिमों के व्यावर्तक अभिलक्षणों (distinctive features) में विभाज्य होने की बात की।
·       किसी भाषा के स्वनिमों के निर्धारण के बाद उनके परस्पर संबंधों के विश्लेषण हेतु प्राग संप्रदाय ने ‘binary opposition’ (द्विचर विरोध) पद्धति दी। इसमें घोष-अघोष, कोमल-कठोर आदि युग्मों के आधार पर संबंधों का निर्धारण किया जाता है। जैसे- क और ख आपस में प्राणत्व द्वारा सहसंबंधित हैं। इनमें अचिह्नित तथा चिह्नित सदस्य है।
प्रकार्यात्मक भाषाविज्ञान और रोमन याकोब्सन

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ये अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आ गए और वहीं पर इन्होंने अपने सिद्धांत का विकास किया। अतः उनके द्वारा यहाँ पर विकसित सिद्धांत व पद्धतियाँ प्रकार्यात्मक भाषाविज्ञान की स्वतंत्र उपलब्धियाँ हैं।  इस क्रम में उनके द्वारा बताए गए भाषा के 06 प्रकार्य उल्लेखनीय हैं। याकोब्सन के अनुसार संप्रेषण के 06 घटक हैं- वक्ता, श्रोता, संदर्भ, संदेश, कोड और संपर्क। इन्हें एक रेखाचित्र के माध्यम से देख सकते हैं-
 
इनके केंद्र में आने की स्थिति में भाषा के प्रकार्य बदल जाते हैं, अतः इनके अलग-अलग केंद्र में आने की स्थिति में भाषा के बदलने वाले प्रकार्यों को इस प्रकार से देखा जा सकता है-
(क) अभिव्यक्तिपरक (Expressive) :  संवेगात्‍मक (Emotive)
(ख) निदेशात्‍मक (Conative)
(ग) काव्‍यात्‍मक (Poetic)
(घ) अधिभाषावैज्ञानिक (Metalinguistic)
(ङ) संदर्भपरक (Referential)
(च) संबंधात्‍मक (Phatic)
इन्हें http://www.sclcr.com/toolkit/conceptDatabase/viewConcept.php?id=470 पर और संप्रेषणीय ढंग से प्रस्तुत किया गया है-



संदर्भ-

भोलानाथ तिवारी, आधुनिक भाषाविज्ञान, लिपि प्रकाशन, 1993
http://www.sclcr.com/toolkit/conceptDatabase/viewConcept.php?id=470

Tuesday, February 27, 2018

अद्यतन भाषाविज्ञान : प्रथम प्रामाणिक विमर्श

पाण्डेय शशिभूषण 'शितांशु'





Monday, February 26, 2018

कंप्यूटर साधित भाषा शिक्षण/अधिगम (CALT/CALL) में सामग्री प्रकार

किसी भाषा को सीखाने या सीखने में कंप्यूटर का प्रयोग साधित भाषा शिक्षण/अधिगम (CALT/CALL) है। अधिक पढ़ें-

कंप्यूटर साधित भाषा अधिगम और कंप्यूटर साधित भाषा शिक्षण (Computer assisted Language Learning and Computer assisted Teaching : CALL and CALT)

सामग्री प्रकार-
1. पाठ (Text): अध्येता जिस भाषा को सीखना चाहता है उस भाषा की पाठ सामग्री विविध रूपों में कंप्यूटर के माध्यम से उपलब्ध होती है, जैसे-
    ई-बुक/शब्दकोश/पाठमाला....
    पी.डी.एफ./वर्ड फाइल/पी.पी.टी./वेब पेज...
2. चित्र (Image): किसी पठन सामग्री में चित्रों का समावेश होने से वह सामग्री अधिक रोचक तथा बोधगम्य हो जाती है। कंप्यूटर भाषा अध्ययन की सामग्री में अनेक प्रकार की चित्र फाइलों के समावेश की सुविधा प्रदान करता है, जैसे- JPG, JPEG, PNG, BMP आदि। सभी प्रकार की फाइलों की अलग अलग विशेषता होती है।
    सामान्य चित्रों के अलावा कंप्यूटर में गतिमान चित्रों (motion pictures) की भी व्यवस्था होती है जिनके द्वारा गतियुक्त संकल्पनाओं को भी सरलतापूर्वक समझाया जा सकता है। ऐसी फाइलों का एक्सटेंशन .gif होता है। उदाहरण के लिए 'दौड़ना' (to run) की संकल्पना को निम्नलिखित चित्र के माध्यम से बताया जा सकता है-

Image result for run .gif
(http://www.animateit.net/details.php?image_id=8700 से साभार)

3. ऑडियो (Audio)- भाषा का मूल रूप वाचिक रूप ही है। पारंपरिक शिक्षण पद्धति में प्रामाणिक स्रोत पुस्तकें होती हैं। पुस्तकों में केवल लिखित सामग्री होती है। वाचिक रूप के लिए अध्येता शिक्षक पर निर्भर होता है। कंप्यूटर का प्रयोग होने से यह समस्या दूर हो जाती है। कंप्यूटर में ऑडियो फाइलों से ध्वनियों और वाचिक भाषा को सरलता से सुन और दुहरा सकते हैं।
4. ऑडियो-विजुअल (Audio Visual)- कंप्यूटर ऑडियो के साथ-साथ ऑडियो-विजुअल फाइलों के संग्रह और प्रयोग की भी सुविधा प्रदान करता है, जो भाषा अध्ययन-अध्यापन को और अधिक सरल, सुबोध बनाता है।
5. भाषा शिक्षण सॉफ्टवेयर (Language Teaching Software)- विविध प्रकार की सामग्री और आवश्यक पाठों से युक्त भाषा शिक्षण सॉफ्टवेयरों का भी प्रयोग कंप्यूटर में किया जाता है। एक (जापानी) भाषा शिक्षण सॉफ्टवेयर का स्वरूप इस प्रकार है-
Image result for language learning software
(http://chinese-school.netfirms.com/Chinese-learning-software.html से साभार)
6. गेम (Game)- कंप्यूटर और मोबाइल पर विविध प्रकार के भाषा गेम्स के माध्यम से अधिक रोचक तथा मनोरंजक तरीके से भाषा शिक्षण/अधिगम की सुविधाप्राप्त होती है।
एक भाषा अधिगम गेम का स्वरूप इस प्रकार है-
Image result for language learning game
(https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kevinbradford.games.fifthgrade से साभार)

आधारभूत शोध प्रविधि

आधारभूत शोध प्रविधि
शोध की विधियों का सामान्यीकृत सिद्धांत शोध प्रविधि है।
सभी विषयों के लिए एक नहीं।
Basic sciences के नियम Humanities पर लागू नहीं होते।
सभी भाषाओं की संरचना भिन्न होती है। और प्रत्येक भाषा बदलती रहती है।
Basic sciences प्रतिष्ठित होने के कारण मानक हैं।

Deductionism - Bloomfield ने कहा कि भाषा का अध्ययन प्राकृतिक विज्ञानों के सिद्धांतों के अनुरूप हो।

प्राकृतिक विज्ञान
सामाजिक विज्ञान
मानविकी
कला

पहले समय के मापन की विधि रेत घड़ी थी।
किसी भी शोध का आधार है, पर्यवेक्षण। यह सामान्य प्रश्नों से आरंभ होता है। व्यापक पर्यवेक्षण होना चाहिए जिससे कुछ प्रश्न उठने चाहिए। धीरे धीरे narrow करते हुए उसके किसी एक विशेष पक्ष पर pin point करना चाहिए जो research problem बनती है।
शोध समस्या ही निर्धारित करती है कि data क्या होगा।