हिंदी में संज्ञा
शब्दों की रूपावली बनाने के लिए दो चीजें देखते हैं -
1. शब्द का अंतिम
वर्ण
2. शब्द का लिंग
उदाहरण के लिए 'लड़का' शब्द का अंतिम वर्ण 'आ' है तथा यह 'पुल्लिंग' है ।
इसकी रूपावली
निम्नलिखित प्रकार से बनाई जाती है -
लड़का शब्द के
रूप
|
कारक (तिर्यकता) शब्द के बाद परसर्ग, जैसे-
ने को से |
वचन |
|
|
एकवचन |
बहुवचन |
|
|
सरल |
लड़का |
लड़के |
|
तिर्यक |
लड़के |
लड़कों |
वाक्य में प्रयोग :
Ø वह लड़का घर जा रहा है। (लड़का : एकवचन, प्रत्यक्ष)
Ø उस लड़के को बुलाओ। (लड़के : एकवचन, तिर्यक)
Ø यहाँ लड़के खेल रहे हैं। (लड़के : बहुवचन, प्रत्यक्ष)
Ø यहाँ लड़कों को खेलने दो। (लड़कों : बहुवचन, तियर्क)
लड़का शब्द के रूप
(पूर्ण सारणी)
|
कारक |
एकवचन रूप |
उदाहरण वाक्य |
बहुवचन रूप |
उदाहरण वाक्य |
|
कर्ताकारक |
लड़का |
लड़का पढ़ रहा है। |
लड़के |
लड़के खेल रहे हैं। |
|
कर्मकारक |
लड़के को |
मैंने लड़के को बुलाया। |
लड़कों को |
शिक्षक ने लड़कों को पढ़ाया। |
|
करणकारक |
लड़के से |
मैंने लड़के से बात की। |
लड़कों से |
मैंने लड़कों से मुलाक़ात की। |
|
संप्रदानकारक |
लड़के के लिए |
मैंने लड़के के लिए किताब खरीदी। |
लड़कों के लिए |
मैंने लड़कों के लिए भोजन बनाया। |
|
अपादानकारक |
लड़के से |
मैं लड़के से दूर हो गया। |
लड़कों से |
वह लड़कों से अलग हो गया। |
|
संबंधकारक |
लड़के का |
यह लड़के का बैग है। |
लड़कों का |
यह लड़कों का खेल है। |
|
अधिकरणकारक |
लड़के में |
लड़के में साहस है। |
लड़कों में |
लड़कों में उत्साह है। |
'आ' वर्ण वाले अधिकांश पुल्लिंग शब्दों की रूपावली इसी प्रकार
से बनेगी, जैसे- घोड़ा, गधा, कैमरा, छाता, कपड़ा, दरवाजा, तोता, कौवा, कमरा
आदि।
###############
लड़की शब्द के
रूप
|
कारक (तिर्यकता) शब्द के बाद परसर्ग, जैसे-
ने को से |
वचन |
|
|
एकवचन
(Singular) |
बहुवचन
(Plural) |
|
|
सरल |
लड़की |
लड़कियाँ |
|
तिर्यक |
लड़की |
लड़कियों |
इनके वाक्य में प्रयोग के उदाहरण
निम्नलिखित हैं:
Ø लड़की
आ रही है।
Ø लड़की
को बुलाओ।
Ø लड़कियाँ
आ रही हैं।
Ø लड़कियों
को बुलाओ।
लड़की शब्द के रूप
(पूर्ण सारणी)
|
कारक |
एकवचन रूप |
उदाहरण वाक्य |
बहुवचन रूप |
उदाहरण वाक्य |
|
कर्ताकारक |
लड़की |
लड़की पढ़ रही है। |
लड़कियाँ |
लड़कियाँ खेल रही हैं। |
|
कर्मकारक |
लड़की को |
मैंने लड़की को बुलाया। |
लड़कियों को |
शिक्षक ने लड़कियों को समझाया। |
|
करणकारक |
लड़की से |
मैंने लड़की से बात की। |
लड़कियों से |
मैंने लड़कियों से मुलाक़ात की। |
|
संप्रदानकारक |
लड़की के लिए |
मैंने लड़की के लिए किताब खरीदी। |
लड़कियों के लिए |
मैंने लड़कियों के लिए भोजन बनाया। |
|
अपादानकारक |
लड़की से |
वह लड़की से दूर हो गई। |
लड़कियों से |
राम लड़कियों से अलग हो गया। |
|
संबंधकारक |
लड़की का / लड़की की |
यह लड़की की किताब है। |
लड़कियों का |
यह लड़कियों का विद्यालय है। |
|
अधिकरणकारक |
लड़की में |
लड़की में आत्मविश्वास है। |
लड़कियों में |
लड़कियों में उत्साह है। |
'ई' वर्ण वाले अधिकांश स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों की रूपावली इसी
प्रकार से बनेगी, जैसे- घोड़ी,
बकरी,
रानी,
नारी,
कड़ी,
खिड़की,
परछाई,
गाड़ी आदि।
हिंदी में अलग-अलग प्रकार
के पुल्लिंग और स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों के बनने वाले रूपों की सूची इस प्रकार है-
|
क्र.सं. |
शब्द |
एक.प्रत्यक्ष |
एक.तिर्यक |
बहु.प्रत्यक्ष |
बहु.तिर्यक |
|
1 |
लड़का |
लड़का |
लड़के |
लड़के |
लड़कों |
|
2 |
लड़की |
लड़की |
लड़की |
लड़कियाँ |
लड़कियों |
|
3 |
चाकू |
चाकू |
चाकू |
चाकू |
चाकुओं |
|
4 |
सड़क |
सड़क |
सड़क |
सड़कें |
सड़कों |
|
5 |
भाषा/
धेनु/माँ |
भाषा धेनु/माँ |
भाषा धेनु/माँ |
भाषाएँ धेनुएँ/माँएँ |
भाषाओं धेनुओं/माँओं |
|
6 |
पेड़ |
पेड़ |
पेड़ |
पेड़ |
पेड़ों |
|
7 |
आटा |
आटा |
आटे |
आटा |
आटे |
|
8 |
राजा/
कीटाणु |
राजा कीटाणु |
राजा कीटाणु |
राजा कीटाणु |
राजाओं कीटाणुओं |
|
9 |
मंत्री |
मंत्री |
मंत्री |
मंत्री |
मंत्रियों |
|
10 |
कृमि |
कृमि |
कृमि |
कृमि |
कृमियों |
No comments:
Post a Comment