Total Pageviews

Thursday, September 18, 2025

200 Notes 18 Sep

 18-09-2025 notes

विशेषण के रूप

अच्छा :

अच्छा => लड़का

अच्छी => लड़की, लड़कियाँ, लड़कियों

अच्छे   => लड़के, घर

सुंदर : कोई रूप नहीं ।

यह घर अच्छा है।

ये घर अच्छे हैं।

मैं अच्छे घर में रहता हूँ।

Imperative Sentences :

आज्ञा => तुम घर जाओ। अच्छा खाना खाओ।

परामर्श => तुम्हें घर जाना चाहिए। अच्छा खाना खाना चाहिए।

निवेदन => आप घर जाइए। अच्छा खाना खाइए।

.............

संरचना (Structure) की दृष्टि से वाक्य के प्रकार

 संरचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रकार होते हैं-

1. सरल वाक्य

2. मिश्र वाक्य

3. संयुक्त वाक्य

1. सरल वाक्य

ऐसे वाक्य जिनमें केवल एक समापिका क्रिया होती है, सरल वाक्य कहलाते हैं। जैसे-

·       रमेश काम कर रहा है।

·        मेरे घर क्या बना है?

·        सीता अच्छी लड़की है।

2. मिश्र वाक्य

ऐसे वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य होता है और एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं। सूत्र -

 मिश्र वाक्य  = मुख्य उपवाक्य  + आश्रित उपवाक्य

उदाहरण-

·    मैंने कहा कि तुम घर जाओ।

·     वह आदमी गांव गया है जो बहुत झगड़ालू है।

3. संयुक्त वाक्य

संयुक्त वाक्य का निर्माण एक से अधिक मुख्य उपवाक्यों के योग से होता है।  वे आपस में समानाधिकरण समुच्चयबोधकों (Coordinating conjunctions) के माध्यम से जुड़े होते हैं। सूत्र-

 संयुक्त वाक्य = मुख्य उपवाक्य +  मुख्य उपवाक्य

 उदाहरण-

·       आज वह परीक्षा देगा और पास हो जाएगा।

·        तुम बाजार जाओगे या घर में ही रहोगे।

.................

विशेषण पदबंध (Adjective Phrase)

वाक्य में विशेषण का काम करने वाला पदबंध विशेषण पदबंध कहलाता है। इसमें विशेषण के बाद संज्ञा शब्द नहीं आता।

जैसे-

यह अच्छा[वि.] घर[सं.] है। (अच्छा + घर = संज्ञा पदबंध)

यह घर अच्छा[वि.]  है। (अच्छा = विशेषण पदबंध)

 

 

No comments:

Post a Comment