संज्ञा शब्दों की रूपावली दो आधारों पर बनती है-
1. शब्द का वचन
2. शब्द के बाद परसर्ग का प्रयोग होना या नहीं होना
अलग-अलग प्रकार के संज्ञा शब्दों की रूपावली अलग-अलग प्रकार से बनती है।
इसे लड़का शब्द की रूपावली से दख सकते हैं-
रूपावली 1. लड़का :
एकवचन बहुवचन
सरल लड़का लड़के
तिर्यक लड़के लड़कों
छाता घोड़ा तोता गधा कौवा कपड़ा दरवाजा तोता बेटा आदि शब्दों के रूप भी इसी प्रकार से बनेंगे
वाक्य में प्रयोग के उदाहरण
वह अच्छा लड़का है
वे अच्छे लड़के हैं
अच्छे लड़के में कौन सी बात है?
अच्छे लड़कों में कौन सी बात है?
रूपावली 2. बालक
बालक बालक
बालक बालकों
इसी प्रकार घर पेड़ मकान दीवार कार चोर आदि के रूप बनते हैं।
रूपावली 3. लड़की
लड़की लड़कियाँ
लड़की लड़कियों
इसी प्रकार पुत्री साड़ी खिड़की नारी बकरी शेरनी आदि के रूप बनते हैं।
रूपावली 4. माता
माता माताएँ
माता माताओं
इसी प्रकार छात्रा भाषा गाय किताब बहन अध्यापिका आदि के रूप बनते हैं।
वाक्य में प्रयोग के उदाहरण
यह एक गाय हैं
यह दो गायें हैं
इस गाय को लाओ
इन गायों को लाओ
वह मेरी बहन है
वे मेरी बहनें हैं
मेरी बहन को बुलाओ
मेरी बहनों को बुलाओ
 
 
 
No comments:
Post a Comment