Total Pageviews

Tuesday, February 22, 2022

भाषाशिक्षण : परिचय (Language Teaching : An Introduction) (बी.ए. -1 : 2022)

 भाषाशिक्षण : परिचय (Language Teaching : An Introduction)

(1) भाषा शिक्षण क्या है?

भाषा शिक्षण =  शिक्षक द्वारा औपचारिक रूप से भाषा सिखाने की क्रिया

(2) भाषाशिक्षण और भाषा अधिगम (Language Teaching and Language Learning)

  जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- ‘औपचारिक रूप से भाषा सिखाने की प्रक्रिया’ भाषा शिक्षण कहलाती है तथा ‘औपचारिक रूप से भाषा सीखने की प्रक्रिया’ भाषा अधिगम कहलाती है। इन्हें सूत्र रूप में इस प्रकार से प्रदर्शित कर सकते हैं-

 भाषा शिक्षण =  शिक्षक द्वारा औपचारिक रूप से भाषा सिखाने की क्रिया

 भाषा अधिगम = विद्यार्थी द्वारा औपचारिक रूप से भाषा सीखने की प्रक्रिया

इसे चित्र रूप में निम्नलिखित प्रकार से दर्शा सकते हैं-

(3) भाषा अधिगम और भाषा अर्जन (Language Learning and Language Acquisition)

भाषा अधिगम = विद्यार्थी द्वारा औपचारिक रूप से भाषा सीखने की प्रक्रिया

भाषा अर्जन = मानव शिशु द्वारा जन्म के पश्चात स्वतः से भाषा सीखने की प्रक्रिया

  (4) भाषा कौशल (Language Skills)

भाषा का उचित प्रकार से व्यवहार करने के लिए आवश्यक कौशल भाषा कौशल कहलाते हैं। यहाँ पर उचित प्रकार से व्यवहार करने का तात्पर्य है- अपने विचारों को ठीक-ठीक तरीके से श्रोता तक पहुँचाना तथा वक्ता द्वारा अभिव्यक्त किए गए विचारों को ठीक-ठीक प्रकार से समझ पाना। इस दृष्टि से चार कौशलों की बात की जाती है-

§  सुनना

§  बोलना

§  पढ़ना

§  लिखना

(5) भाषाशिक्षण के संदर्भ में भाषाओं के प्रकार

इस दृष्टि से निम्नलिखित वर्गीकरण किया जा सकता है-

इसे सीखने/सिखाने एवं समाज की स्थिति के आधार पर भाषा-भेद भी कह सकते हैं। उक्त चित्र में दिए गए नाम इस प्रकार हैं-

  •  मातृभाषा

  •  प्रथम भाषा

  • द्वितीय भाषा

  • तृतीय भाषा

  • विदेशी भाषा

(6) भाषाशिक्षण की प्रक्रिया (The Process of Language Teaching)

भाषा शिक्षण एक लंबी प्रक्रिया है, जो कई चरणों में संपन्न होती है। साथ ही भाषा प्रकार की दृष्टि से इसके दो वर्ग किए जा सकते हैं-

(क) मातृभाषा /प्रथमभाषा शिक्षण प्रक्रिया

(ख) अन्य भाषा शिक्षण प्रक्रिया

भाषा शिक्षण के चरण-

§  पूर्वनियोजन

शिक्षार्थी का निर्धारण - आयु, वर्ग, लिंग, क्षेत्र, आर्थिक स्थिति आदि आधारों पर शिक्षक देखता है कि हमारा विद्यार्थी कौन होगा? 

§  पाठ्यचर्या विकास (शिक्षार्थी की स्थिति के अनुसार)

§  शिक्षण सामग्री विकास       (शिक्षार्थी की स्थिति के अनुसार)

 §  कक्षाध्यापन

§  परीक्षण एवं मूल्यांकन

        §  सुधारात्मक शिक्षण

(7) भाषा शिक्षण में सामग्री निर्माण, परीक्षण और मूल्यांकन


(8) भाषा शिक्षण : समस्याएँ और निदान


मातृभाषा व्याघात और व्यतिरेकी विश्लेषण

त्रुटियाँ और त्रुटि-विश्लेषण

समाजसांस्कृतिक संदर्भ


No comments:

Post a Comment