Total Pageviews

Tuesday, April 5, 2022

कोशनिर्माण की चुनौतियाँ (हिंदी के संदर्भ में)

 कुछ प्रमुख चुनौतियाँ इस प्रकार हैं- 

(i) मानक वर्तनी

पाठ में अमानक शब्द भी आते हैं। कोश में इस प्रकार के सभी शब्दों के मानक/अमानक दें या केवल मानक दें।

उदाहरण-

हिंदी : हिन्दी

पंडित : पण्डित

 

(ii) व्युत्पत्ति

कौन-सा शब्द किस भाषा का है। विशेष रूप से अप्रचलित शब्द।

 

(iii)आगत शब्दों में नुक्ता

 अरबी/फ़ारसी के शब्दों में, जैसे-

ताजा             : ताज़ा

फारसी           : फ़ारसी

फनकार          : फ़नकार

 

(iv) लिप्यंतरण

विशेष रूप से अंग्रेजी शब्दों का, जैसे-

Thesaurus : थसॉरस / थिसॉरस

encyclopedia : इन्साइक्लपीडीअ / एन्साइक्लपीडीअ / इन्साइक्लोपीडीअ

 

(v) यौगिक शब्द , प्रत्यययुक्त शब्द, पुनरूक्त शब्द की प्रविष्टि

कितने और कौन-से शब्दों की प्रविष्टि बनाई जाए, जैसे- गंगाशब्द के साथ इस प्रकार के शब्दों की वर्धा हिंदी शब्दकोश में बनी प्रविष्टियाँ-

गंगा (सं.) [सं-स्त्री.] भारत की एक प्रसिद्ध तथा पवित्र नदी जो हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है; जाह्नवी; भागीरथी। [मु.] -नहाना : किसी कार्य से मुक्ति पाना; किसी दायित्व को पूर्ण करना।

गंगांबु (सं.) [सं-पु.] गंगा नदी का जल; गंगाजल; गंगोदक; ब्रह्मद्रव।

गंगागति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. मृत्यु 2. मोक्ष; मुक्ति।

गंगा-जमुनी [सं-स्त्री.] 1. कान का एक गहना 2. वह दाल जिसमें अरहर और उड़द की दाल मिली हो; केवटी दाल 3. ज़रदोज़ी का ऐसा काम जिसमें सुनहले और रुपहले दोनों रंग के तार हों। [वि.] 1. मिलाजुला; संकर; दुरंगा 2. जिसमें सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव हो; समन्वय वाली।

गंगाजल (सं.) [सं-पु.] 1. गंगा नदी का पानी; गंगोदक 2. एक प्रकार का रेशमी कपड़ा। [मु.] -उठाना : शपथपूर्वक कहना।

गंगाजली (सं.) [सं-स्त्री.] 1. एक प्रकार का गेहूँ जो भूरे रंग का और कड़ा होता है 2. काँच या धातु की बनी हुई सुराही या शीशी जिसमें यात्री गंगाजल भरकर ले जाते हैं; सुमेर 3. धातु की बनी हुई सुराही जिसमें पीने के लिए पानी रखा जाता है 4. लोटे जैसा एक पात्र जिसमें कड़ीदार ढक्कन लगा रहता है।

गंगाधर (सं.) [सं-पु.] 1. शिव; महादेव 2. समुद्र 3. एक वर्णिक छंद; खंजन छंद।

गंगापाट [सं-पु.] घोड़े की पीठ या पेट पर पड़ने वाली भौंरी जो उसकी जीन के नीचे होती है।

गंगापुत्र (सं.) [सं-पु.] 1. (महाभाष्य) भीष्म 2. पवित्र नदियों के तट पर या तीर्थस्थानों में रहने वाली ब्राह्मणों की एक उपजाति।

गंगापूजा (सं.) [सं-स्त्री.] विवाह के बाद की एक रीति जिसमें वर-वधू को लेकर गाजे-बाजे के साथ गंगा एवं अन्य देवताओं की पूजा की जाती है; कंगन छोड़ना; बरनवार।

गंगा मैया (सं.) [सं-स्त्री.] 1. गंगा नदी 2. (पुराण) गंगा नामक देवी 3. सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के कारण भारत में गंगा नदी को माता या देवी स्वरूप माना गया है।

गंगायात्रा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. मरणासन्न व्यक्ति का गंगा के तट पर मरने के लिए गमन 2. मृत्यु; स्वर्गवास।

गंगाल [सं-पु.] पानी रखने का धातु निर्मित चौड़े मुँह का एक बड़ा बरतन; कंडाल।

गंगालाभ (सं.) [सं-पु.] 1. गंगा की प्राप्ति 2. मृत्यु 3. गंगातट पर दाह संस्कार का होना।

गंगावतरण (सं.) [सं-पु.] स्वर्ग से गंगा का पृथ्वी पर आना।

गंगावासी (सं.) [वि.] गंगा के तट पर रहने वाला।

गंगासागर (सं.) [सं-पु.] 1. बंगाल की खाड़ी में कोलकाता से अस्सी मील दक्षिण में स्थित एक द्वीप 2. गंगा नदी तथा सागर का संगम स्थल 3. उक्त के पास का वह स्थान जहाँ गंगा नदी समुद्र में मिलती है जिसे एक तीर्थ माना जाता है 2. पानी परोसने का एक टोंटीदार बरतन 3. खद्दर की छापेदार ज़नानी धोती।

गंगासुत (सं.) [सं-पु.] गंगापुत्र; भीष्म।

No comments:

Post a Comment