Total Pageviews

Monday, April 11, 2022

निकटवर्ती शब्द समूहन (Local word grouping : LWG)

 निकटवर्ती शब्द समूहन (Local word grouping : LWG)

किसी भाषा के  उन एक से अधिक  शब्दों का समूह बनाना जो प्रायः वाक्यों में पास पास ही आते हैं, निकटवर्ती शब्द समूहन (Local word grouping : LWG) कहलाता है। इसके माध्यम से ऐसे शब्द समूहों को चिन्हित किया जा सकता है जो भाषा व्यवहार में सामान्यतः एक साथ आते हैं। हिंदी के संदर्भ में इस प्रकार के कुछ शब्द समूह निम्नलिखित हैं-

 परसर्गीय पदबंध, जैसे- के लिए, के पास, से अलग आदि।

 पुनरुक्त शब्द, जैसे- चलते-चलते, गांव-गांव, खाया-खिलाया, दिनों-दिन आदि।

 सामासिक शब्द, जैसे- माता-पिता, भाई-बहन, सीता-राम आदि

मुख्य क्रिया + रंजक क्रिया योग, जैसे- चल दिया, खा लिया आदि।

अंग्रेजी के कुछ प्रमुख प्रयोग-

Good morning

Good evening

Good Afternoon

Thank you

Thanks a lot

Vote of thanks

Mention not

  इस प्रकार स्पष्ट है कि निकटवर्ती शब्द समूहके माध्यम से ऐसे किन्हीं भी एक से अधिक शब्दों का समूह बनाया जा सकता है, जो भाषा व्यवहार में वाक्यों में एक साथ प्रयोग में आते हैं।

No comments:

Post a Comment