………………………………………………….
पद-विच्छेदन (Parsing) (प्रायोगिक)
06-04-22
……………………………………………….
पद-विच्छेदन वह प्रक्रिया है, जिसमें ‘वाक्य’ (Sentence-S) इकाई से लेकर ‘शब्द/पद’ (Word-W) तक संपूर्ण वाक्य संरचना को प्रदर्शित किया जाता है। शब्द (पद) के स्तर पर टैगिंग भी पद-विच्छेदन के अंतर्गत आता है। पदबंध चिह्नन भी पद-विच्छेदन का एक अंग है। इन दोनों के अलावा पद-विच्छेदन में पदबंधों का वाक्य रचना के अनुसार परस्पर संबंध बताते हैं; इसी प्रकार पदबंध के अंतर्गत शब्दों (पदों) के परस्पर संबंध भी बताए जा सकते हैं।
अतः पद-विच्छेदन के अंतर्गत निम्नलिखित बातें आती हैं-
मूल/आधारभूत-
§  टैगिंग
§  पदबंध-चिह्नन
§  पदबंधों के परस्पर संबंधों का प्रदर्शन + प्रत्येक
पदबंध की वाक्य में स्थिति का प्रदर्शन 
ऐच्छिक- 
§  पदबंध के अंतर्गत आने वाले शब्दों (पदों) के
बीच परस्पर संबंध बताना
§  शब्दों/पदों का रूपिमिक एनोटेशन
चूँकि पद-विच्छेदन में संपूर्ण वाक्य रचना को उद्घाटित किया
जाता है, इसलिए पद-विच्छेदन के लिए किसी-न-किसी व्याकरणिक फ्रेमवर्क,
जैसे- TGG, LFG, GPSG, HPSG,
CG, DG, TAG आदि को आधार बनाया
जाता है।
         यहाँ पर समझने के लिए IIIT हैदराबाद
द्वारा विकसित ‘पाणिनीय फ्रेमवर्क पर आधारित निर्भरता व्याकरण’
(DG) को पृष्ठभूमि में रखते हुए पद-विच्छेदन किया जा रहा है।
पदबंध संबंधों के टैग-
| क्र.सं. | टैग | नाम | उदाहरण | 
| 1.          
   | K1 | कर्ता | राम
  आम खाएगा | 
| 2.          
   | K1b | सहकर्ता | राम मोहन से बोलता है | 
| 3.          
   | K1c | पूरक | राम डॉक्टर है | 
| 4.          
   | K1p | प्रयोजक कर्ता | डॉक्टर ने
  मरीज को दवा पिलाई | 
| 5.          
   | K1m | मध्यस्थ कर्ता | डॉक्टर ने नर्स से मरीज को दवा पिलवाई | 
| 6.          
   | K1j | प्रयोज्य कर्ता | डॉक्टर ने मरीज को दवा पिलाई | 
| 7.          
   | K2 | कर्म | राम आम खाएगा | 
| 8.          
   | K2g | गंतव्य कर्म (Goal)
   | मोहन घर जाता है | 
| 9.          
   | K3 | करण | मोहन ने चाकू से आम काटा | 
| 10.     
   | K4 | संप्रदान | मैंने बच्चे के लिए चॉकलेट खरीदा | 
| 11.     
   | K5 | अपादान | हिमालय से
  गंगा निकलती है | 
| 12.     
   | Rk6 | संबंधवाची | मोहन की
  किताब नहीं मिली | 
| 13.     
   | K7p | स्थानाधिकरण | किताब मेज पर है | 
| 14.     
   | K7t | समयाधिकरण | आज 10 बजे
  कक्षा होगी | 
| 15.     
   | K7s | विषयाधिकरण | आज 10 बजे भाषाविज्ञान पर चर्चा होगी | 
वाक्य-01 : मोहन अच्छा लड़का है।
| पद.सं. | पदबंध | पदबंध प्रकार/टैग | पदबंध संबंध | 
| <वाक्य | <S | ||
| 01 | <मोहन> | NP1 | <K1-VP> | 
| 1.1 | मोहन\NNP | ||
| 02 | <अच्छा लड़का> | NP2 | <K1c-VP> | 
| 2.1 | अच्छा
  \JJ | ||
| 2.2 | लड़का
  \NN | ||
| 03 | <है>  | VPc | <VP> | 
| 3.1 | है\AUX | ||
| वाक्य> | S> | ||
वाक्य-02 : बड़ा लड़का मीठे आम धीरे-धीरे खाता
है
| पद.सं. | पदबंध | पदबंध प्रकार/टैग | पदबंध संबंध | 
|  | <वाक्य | <S | |
| 01 1.1 1.2 | < बड़ा लड़का> बड़ा \ JJ लड़का\NN | NP1 | <K1-VP> | 
| 02 2.1 2.2 | < मीठे आम> मीठे \ JJ आम\NN | NP2 | <K2-VP> | 
| 03 3.1 | < धीरे-धीरे>  धीरे-धीरे\RB | RBP/ADVP | <RBP-VP> | 
| 04 4.1 4.2 | < खाता है> खाता \VM है\AUX | VP | <VP> | 
| वाक्य> | S> | ||
वाक्य 03 : डॉक्टर ने मरीज को अस्पताल में मीठी
दवा पीने को कही।
| पद.सं. | पदबंध | पदबंध प्रकार/टैग | पदबंध संबंध | 
| <वाक्य | <S | ||
| 01 1.1 1.2 | < डॉक्टर ने> डॉक्टर \NN ने\PP | NP1 | <K1p-VP> | 
| 02 2.1 2.2 | < मरीज को> मरीज\NN को\PP | NP2 | <K1j-VP> | 
| 03 3.1 3.2 | < अस्पताल में> अस्पताल\NN में\PP | NP3 | <K7p-VP> | 
| 04 4.1 4.2 | < मीठी दवा> मीठी\JJ दवा\NN | NP4 | <K2-VP> | 
| 05 5.1 | <पिलाई> पिलाई\VM | VPKD | <VP> | 
| वाक्य> | S> | ||
वाक्य 04 : रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद ईद आयी है।
| पद.सं. | पदबंध | पदबंध प्रकार/टैग | पदबंध संबंध | 
| <वाक्य | <S | ||
| 01 1.1 1.2 | <रमजान के> रमजान\NNP  के\PP | NP1 | <Rk6-NP2> | 
| 02 2.1 2.2 2.3 2.4 2.5 | <पूरे तीस रोजों के बाद> पूरे \JJ तीस \JJ रोजों \NN के \PP बाद\PW | NP2 | <K7t-VP> | 
| 03 3.1 | < ईद> ईद \NNP | NP3 | <K1-VP> | 
| 04 4.1 4.2 | < आयी है > आयी \VM है\AUX | VP
   | <VP> | 
| वाक्य> | S> | ||
वाक्य 05 : झोपड़े के द्वार पर बाप और बेटा दोनों एक
बुझे हुए अलाव के सामने चुपचाप बैठे हुए हैं।
| पद.सं. | पदबंध | पदबंध प्रकार/टैग | पदबंध संबंध | 
|  | <वाक्य | <S | |
| 01 1.1 1.2 | <झोपड़े के> झोपड़े \NN के\PP | NP1 | <Rk6-NP2> | 
| 02 2.1 2.2 | < द्वार पर > द्वार \NN पर\PP | NP2 | <K7p-VP> | 
| 03 3.1 3.2 3.3 3.4 | < बाप और बेटा दोनों >  बाप \NN और \CC बेटा \NN दोनों\JJ | NP3 | <K1-VP> | 
| 04 4.1 4.2 4.3 4.4 4.5 4.6 | < एक बुझे हुए अलाव के सामने > एक \JJ बुझे \VM हुए \VAS अलाव \NN के \PP सामने\PW | NP4 | <K7p-VP> | 
| 05 5.1 | < चुपचाप >  चुपचाप\RB | RBP/ADVP | <RBP-VP> | 
| 06 6.1 6.2 6.3 | < बैठे हुए हैं > बैठे \VM हुए \VAS हैं\AUX | VP | <VP> | 
| वाक्य> | S> | ||
 
 
 
No comments:
Post a Comment