Total Pageviews
विषय सूची
- 1. भाषा : आधारभूत (Language: Fundamentals)
- 2. सामान्य भाषाविज्ञान (General Linguistics)
- 3. ध्वनि/स्वनविज्ञान एवं स्वनिमविज्ञान (Phonetics&Phonology)
- 4. रूपविज्ञान (Morphology)
- 5. वाक्यविज्ञान (Syntax)
- 6. अर्थविज्ञान (Semantics)
- 7. प्रोक्ति-विश्लेषण और प्रकरणार्थविज्ञान (Discourse Analysis & Pragmatics)
- 8. भारतीय भाषा चिंतन (Indian Language Thought)
- 9. पश्चिमी भाषा चिंतन (Western Language Thought)
- 10. व्याकरण सिद्धांत (Grammar Theories)
- 11. ऐतिहासिक/ तुलनात्मक भाषाविज्ञान (His.&Com. Lig.)
- 12. लिपिविज्ञान (Graphology)
- 13. व्यतिरेकी भाषाविज्ञान (Contrastive Ligs)
- 14. अंतरानुशासनिक भाषाविज्ञान (Interdisciplinary Ligs)
- 15. समाजभाषाविज्ञान (Sociolinguistics)
- 16. मनोभाषाविज्ञान (Psycholinguistics)
- 17. संज्ञानात्मक भाषाविज्ञान (Cognitive Linguistics)
- 18. न्यूरोभाषाविज्ञान (Neurolinguistics)
- 19. शैलीविज्ञान (Stylistics)
- 20. अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान (A.L.)
- 21. अनुवाद (Translation)
- 22. भाषा शिक्षण (Language Teaching)
- 23. कोशविज्ञान (Lexicology)
- 24. भाषा सर्वेक्षण (Language Survey)
- 25. भाषा नियोजन (Lg Planning)
- 26. क्षेत्र भाषाविज्ञान (Field Ligs)
- 27. मीडिया/ सिनेमा और भाषा (Media/Cinema & Language)
- 28. UGC-NET भाषाविज्ञान
- 29. गतिविधियाँ/नौकरी (Activities/Job)
- 30. SCONLI-12 (2018)
- 31. भाषाविज्ञान : शोध (Linguistics : Research)
- 32. EPG भाषाविज्ञान
- 33. विमर्श (Discussion)
- 34. लिंक सूची (Link List)
- 35. अन्य (Others)
Showing posts with label कंप्यूटर. Show all posts
Showing posts with label कंप्यूटर. Show all posts
Monday, May 6, 2019
भारत का पहला कंप्यूटर
Labels:
कंप्यूटर

Sunday, November 4, 2018
कंप्यूटर स्टोरेज : ड्राइव, फोल्डर, ब्रीफकेस, कंप्रेस्ड फोल्डर
कंप्यूटर स्टोरेज : ड्राइव, फोल्डर, ब्रीफकेस, कंप्रेस्ड फोल्डर
(Computer Storage : Drive, Folder, Briefcase, Compressed Folder)
(Computer Storage : Drive, Folder, Briefcase, Compressed Folder)
कंप्यूटर में किसी फाइल को निर्मित करने बाद उसे स्टोर किया जाता है। हम सभी जानते
हैं कि स्टोर करने का कार्य स्मृति (मेमोरी) में होता है, जिसे स्टोरेज डिवाइस कहते हैं। किंतु अलग-अलग प्रकार की स्टोरेज
डिवाइसें होती हैं। उनमें भी एक ही डिवाइस में बहुत सारी फाइलें रखी जाती हैं। अत:
उन्हें ‘फोल्डर’ द्वारा अलग-अलग संग्रहीत
किया जाता है। सभी प्रकार की स्टोरेज डिवाइसों की सूचना ‘माई
कंप्यूटर’ या ‘कंप्यूटर’ को डबल क्लिक करके देखा जा सकता है। पुराने कंप्यूटरों में ‘माई कंप्यूटर’ लिखकर आता है और आधुनिक कंप्यूटरों (नए
ऑपरेटिंग सिस्टम से युक्त – विंडोज-7 और आगे) में ‘कंप्यूटर’ लिखकर आता है। नीचे एक पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के कंप्यूटर की इमेज दी जा
रही है जिसमें विभिन्न स्टोरेज डिवाइसों को दिखाया गया है -
इसमें दिखाई जा गई डीवाइसें अलग-अलग प्रकार की मेमोरी
डिवाइसों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्हें सामान्य भाषा में ड्राइव कहा जाता है। उपर्युक्त
चित्र में ‘ड्राइव-A’ फ्लॉपी डिस्क को सूचित करता है।
‘ड्राइव-C,D और E’ हार्ड
डिस्क को प्रदर्शित करते हैं। ‘ड्राइव-F’ रीड-राइट डीवीडी को और ‘ड्राइव-G’ रीड-राइट सीडी को प्रदर्शित करते हैं। अत: ये कुल 6 ड्राइवें हैं जो इस कंप्यूटर
में लगी हुई हैं। इनमें से किसी में भी डाटा या फाइल को सुरक्षित किया जा सकता है।
विंडोज-7 ऑपरेटिंग सिस्टम के कंप्यूटर में यह विंडो इस प्रकार खुलेगी –
इसमें काम करने के लिए आवश्यक क्षेत्रों को अंकित किया गया है। संक्षेप में इनका
विवरण इस प्रकार है –
1. यह मीनूबार है, जिसमें File, Edit, View, Tools और Help मीनू हैं। सामान्यत: यह हाइड (छुपा हुआ) रहता
है। इसे ‘organize’ के अंतर्गत क्लिक करके लाया और छुपाया जाता
है।
2. इसमें बैकवर्ड (पीछे) और फॉरवर्ड (आगे) दो बटनें हैं। यदि एक फोल्डर के अंतर्गत
कई फोल्डरों में बारी-बारी से काम किया गया है तो बैकवर्ड को क्लिक करके पिछली स्थिति
में जा सकते हैं।
3. यह एड्रेस बार है, अभी आप जिस फोल्डर या ड्राइव में होंगे, उसकी सूचना इसमें होगी, जैसे – अभी केवल computer
को खोला गया है।
4. यह सर्च बाक्स है। किसी ड्राइव में कोई फाइल/ फोल्डर है कि नहीं, यदि यह देखना है तो इसमें उस फाइल/फोल्डर का नाम लिखकर इंटर बटन
दबाएँ या सर्च बटन को क्लिक करें।
5. इसे Navigation pane कहते हैं। इसमें संबंधित ड्राइव, फोल्डर, फाइल आदि को ट्री फॉर्म में देख सकते हैं। इसमें
कंप्यूटर के सभी स्टोरेज क्षेत्रों को मुख्यत: तीन शिर्षकों के अंतर्गत दिखाया जाता
है – Favorites, Liberaries और Computer. इसके अलावा इसमें Homegroup और Network भी रहते हैं।
6. इसे Preview pane कहते हैं। यदि किसी फाइल आदि को
क्लिक करके सलेक्ट किया जाता है तो इसमें उसका प्रिव्यू दिखाया जाता है, जैसे – यदि आपने किसीचित्र फाइल को क्लिक किया है तो वह चित्र इसमें दिखाई
देगा।
7. इसे Details pane कहा जाता है। इसमें संबंधित फाइल, फोल्डर या ड्राइव से संबंधित मुख्य सूचनाओं को दिया जाता है।
फोल्डर – फोल्डर कंप्यूटर में सामग्री
संग्रह का एक स्थान है। इसे किसी कमरे की एक आलमारी या आलमारी के खाने के रूप में समझा
जा सकता है। किसी भी स्टोरेज स्थान में फोल्डर निर्मित किया जा सकता है। इसके लिए वहाँ
माउस का राइट बटन क्लिक करके आने वाले मीनुओं में से New और इसके
बाद Folder को क्लिक करते हैं –
अब आने वाला नया फोल्डर इस प्रकार होगा –
इसमें लिखा हुआ New folder नीले रंग का है तो इसका नाम कुछ
भी रखा जा सकता है। यदि नाम लिखने से पहले बाहर क्लिक कर दिया जाए तो ऐसा दिखने
लगेगा -
अब इसका नाम बदलने के लिए राइट क्लिक करके rename पर क्लिक करना होगा।
ये फोल्डर ड्राइव में
सूचीबद्ध रूप से (listed) और आइकॉन के रूप में (with icons) किसी भी प्रकार के हो सकते हैं।
सूचीबद्ध रूप
में–
अलग–अलग आइकॉन के रूप में –
ब्रीफकेस – फोल्डर की तरह ब्रीफकेश भी निर्मित की जाती हैं, इनमें फाइलों आदि को संग्रहीत किया जाता है। इसे बनाने के लिए माउस का राइट बटन क्लिक करें और ब्रीफकेस चुनें–
कंप्रेस्ड फाइल – विभिन्न सॉफ्टवेयरों के माध्यम से
कंप्रेस्ड या जिप फाइलें बनाई जाती हैं। winRar इसके
लिए अतिप्रचलित सॉफ्टवेयर है। इसके माध्यम से कई फाइलों को कम स्पेस में कंप्रेस
करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर अत्यंत सरलता से भेजा सकता है। इस कार्य के लिए
संबंधित फाइल/फोल्डर पर राइट क्लिक करें –
इसके बाद Add to Archive… या Add to
“File Name.rar” पर क्लिक करके कंप्रेस्ड फाइल निर्मित की जा सकती
है। निर्माण के बाद फाइल इस प्रकार दिखेगी –
इसे डबल क्लिक करके खोलने पर इस प्रकार खुलेगी –
अब इसमें फाइल/फोल्डर नेम पर डबल क्लिक करके संबंधित फाइलों को खोला जाता है।
मेमोरी में ज्यादा स्थान लेने वाली फाइलों को कंप्रेस करके छोटा किया जा सकता है।
इससे डाटा लॉस भी नहीं होता। यह ई-मेल के लिए अत्यधिक उपयुक्त है, क्योंकि फाइल साइज छोटा कर देने से अपलोड और डाउनलोड होने में
देर नहीं लगती।
Labels:
कंप्यूटर

कंप्यूटर में फाइल वर्ग और स्टोरेज (File Categories and Storage in Computer)
कंप्यूटर में फाइल वर्ग और स्टोरेज
(File Categories and
Storage in Computer)
(क) चित्र व मल्टीमिडिया (ऑडियो-विडियो) फाइलें
कंप्यूटर में अलग-अलग प्रकार की फाइलों को उनके एक्स्टेंशन से पहचाना जाता है।
उसी के आधार पर तय होता है कि किस फाइल को किस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर द्वारा खोला जाएगा।
सामान्यत: फाइल के स्वरूप का निर्धारण उसमें रखी सामग्री (content) द्वारा किया जाता है, जैसे – पाठ
सामग्री है तो टेक्स्ट फाइल या डॉक्यूमेंट फाइल और चित्र फाइल है तो इमेज फाइल आदि।
किंतु इनमें स्वरूप और प्रकार के आधार पर अलग-अलग एक्स्टेंशन बनाए गए हैं। चित्र (इमेज)
फाइलों के 8 प्रमुख एक्स्टेंशन निम्नलिखित हैं –
क्र.सं.
|
एक्स्टेंशन
|
पूरा नाम
|
1.
|
.jpg/.jpeg
|
Joint Photographic Experts Group
|
2.
|
.exif
|
Exchangeable image file format
|
3.
|
.bmp
|
Windows bitmap
|
4.
|
.bpg
|
Better Portable Graphics
|
5.
|
.png
|
Portable Network Graphics
|
6.
|
.gif
|
Graphics Interchange Format
|
7.
|
.tif/.tiff
|
Tagged Image File Format
|
8.
|
.rif
|
raw image formats
|
यदि आपने कोई फाइल कॉपी की है और उसके नाम के बाद इनमें कोई भी एक्स्टेंशन दिखाई
पड़ता है तो आप बिना खोले बता सकते हैं कि यह चित्र फाइल है। इसी प्रकार ऑडियो फाइलों
के भी एकाधिक अलग-अलग एक्स्टेंशन पाए जाते हैं, जिनमें से
कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं -
क्र.सं.
|
एक्स्टेंशन
|
पूरा नाम
|
1.
|
.aif/ .aifc/ .aiff
|
Audio Interchange File Format
|
2.
|
.bwf
|
Broadcast Wave Format
|
3.
|
.wav
|
Microsoft Wave
|
4.
|
.wma
|
Windows Media Audio
|
5.
|
.
mp3
|
MPEG-1 or MPEG-2 Audio Layer III (designed by the Moving Picture Experts
Group (MPEG))
|
6.
|
.aac(.m4a/ .mp4/.m4p)
|
Advanced Audio Coding
|
7.
|
.aup
|
Audacity project file
|
ऑडियो फाइलों के लगभग 100 से भी अधिक एक्स्टेंशन होते हैं। सबकी अपनी कुछ अलग विशेषता
होती है। इसी प्रकार प्रमुख विडियो फाइलों के एक्स्टेंशन इस प्रकार हैं -
क्र.सं.
|
एक्स्टेंशन
|
पूरा नाम
|
1.
|
.3gp/3g2
|
Third Generation Partnership Project (3GPP)
|
2.
|
.gif
|
Graphics Interchange Format
|
3.
|
.avi
|
Audio Video Interleave
|
4.
|
.dat
|
Digital Audio Tape
|
5.
|
.mp4
|
MPEG-4 Part 14 (Moving Picture Experts Group- MPEG)
|
6.
|
.wmv
|
Windows Media Video
|
7.
|
.flv
|
Flash video
|
इस प्रकार के अनेक एक्स्टेंशन से विडियो फाइलें आती हैं। इनके अलावा कुछ प्लेलिस्ट
एक्स्टेंशन भी होते हैं, जैसे -
क्र.सं.
|
एक्स्टेंशन
|
पूरा नाम
|
1.
|
.asx
|
Advanced Stream Redirector
|
2.
|
.ram
|
Real Audio Metafile
|
3.
|
.avi
|
Audio Video Interleave
|
4.
|
.m3u
|
Moving Picture Experts Group Audio Layer 3
|
महत्वपूर्ण बिंदु
(ख) पाठ फाइलें
पाठ फाइलों से तात्पर्य ऐसी फाइलों से है जिनमें किसी भाषा का पृष्ठवार या पंक्तिवार
डाटा टाइप किया जाता है। टाइप करने के पश्चात जब हम इन्हें सुरक्षित करते हैं तो कोई-न-कोई
एक्स्टेंशन देकर ही उस फाइल को सुरक्षित किया जाता है। फाइल का एक्स्टेंशन इस पर निर्भर
करता है कि वह फाइल किस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में बनाई गई है। कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
एक से अधिक फाइल फारमेटों को खोलने और एडिट करने में सक्षम होते हैं। इनके भी अनेक
फारमेट प्राप्त होते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं -
क्र.सं.
|
एक्स्टेंशन
|
पूरा नाम
|
1.
|
utf-8
|
(U from Universal Character Set + Transformation Format—8-bit)
|
2.
|
.doc/.docx
|
Document (MS Word)
|
3.
|
.rtf
|
Rich Text Format (WordPad)
|
4.
|
.txt
|
Text (Notepad)
|
5.
|
.
.html/
.htm
|
Hyper Text Markup Language
|
6.
|
.pdf
|
Porable Document Format
|
7.
|
.uof
|
Uniform Office Format
|
महत्वपूर्ण बिंदु
(ग) अन्य प्रकार की फाइलें
कंप्यूटर में चित्र, मल्टीमिडिया और पाठ के अलावा और भी अनेक प्रकार
की फाइलों का प्रयोग होता है। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-
क्र.सं.
|
एक्स्टेंशन
|
पूरा नाम
|
फाइल प्रकार
|
1.
|
.zip
|
*an archive file format (detail)
|
Compressed फाइल
|
2.
|
.bat
|
Batch file
|
Compressed फाइल
|
3.
|
.art
|
ArtCAM model
|
Computer-aided design
|
4.
|
.dgn
|
MicroStation design file
|
Computer-aided design
|
5.
|
.4db
|
4 dimention database Structure file
|
Database
|
6.
|
.accdb
|
Microsoft Database (Microsoft Office Access 2007 and later)
|
Database
|
7.
|
.mdb
|
Microsoft Database (Microsoft Office Access till 2003)
|
Database
|
8.
|
.
FP/FP3/
FP5/FP7
|
FileMaker Pro
|
Database
|
9.
|
.mdf
|
Microsoft SQL Server Database
|
Database
|
10.
|
.ncf
|
Lotus Notes configuration file
|
Database
|
11.
|
.pdi
|
Portable Database Image
|
Database
|
12.
|
.gdraw
|
Google Drive Drawing
|
Desktop publishing
|
13.
|
.pdm
|
Adobe PageMaker file
|
Desktop publishing
|
14.
|
.pub
|
Microsoft Publisher
|
Desktop publishing
|
15.
|
.tax
|
TurboTax File
|
Financial records
|
16.
|
.abf
|
Adobe Binary Screen Font
|
Font file
|
17.
|
.bdf
|
Bitmap Distribution Format
|
Font file
|
18.
|
.mgf
|
MicroGrafx Font
|
Font file
|
19.
|
.otf
|
MicroGrafx Font
|
Font file
|
20.
|
.pfa
|
Printer Font ASCII
|
Font file
|
21.
|
.ttf
|
TrueType Font
|
Font file
|
22.
|
.gml
|
Geography Markup Language file
|
Geographic information system
|
23.
|
.ntf
|
National Transfer Format file
|
Geographic information system
|
24.
|
.act
|
Adobe Color Table
|
Graphics
|
25.
|
.cpt
|
Corel PHOTO-PAINT image
|
Graphics
|
26.
|
.3dmf
|
QuickDraw 3D Metafile
|
3-D graphics
|
27.
|
.app
|
apple application program
|
executable files
|
28.
|
.exe
|
DOS executable
|
executable files
|
29.
|
.msg
|
Microsoft Outlook task manager
|
Personal information manager
|
30.
|
.ppt
|
Microsoft PowerPoint Presentation
|
Presentation
|
31.
|
.odp
|
OpenDocument Presentation
|
Presentation
|
32.
|
.nb
|
Mathematica Slideshow
|
Presentation
|
33.
|
.pptx
|
Office Open XML Presentation
|
Presentation
|
44.
|
.spc
|
spectroscopic data
|
Scientific data
|
35.
|
.ahk
|
AutoHotkey script file
|
Script
|
36.
|
.bas
|
QBasic & QuickBASIC
|
Script
|
37.
|
.bat
|
Batch file
|
Script
|
38.
|
.asm
|
Assembly language source
|
Source code for computer programs
|
39.
|
.bas
|
BASIC, FreeBASIC, Visual Basic, BASIC-PLUS
|
Source code for computer programs
|
40.
|
.c
|
C source
|
Source code for computer programs
|
41.
|
.gml
|
Game Maker Language script file
|
Source code for computer programs
|
42.
|
.123
|
Lotus 1-2-3
|
Spreadsheet
|
43.
|
.ods
|
OpenDocument spreadsheet
|
Spreadsheet
|
44.
|
.xlw
|
Microsoft Excel worksheet workspace (version 4.0)
|
Spreadsheet
|
45.
|
.vhd
|
Virtual Hard Disk
|
Virtual machines
|
46.
|
.vmc
|
Virtual Machine Configuration
|
Virtual machines
|
इस प्रकार कंप्यूटर में सैकड़ों प्रकार की फाइलों का प्रयोग किया जाता है। यदि कोई
फाइल कंप्यूटर पर नहीं खुल रही हो तो उसका एक्स्टेंशन देखकर उसके प्रकार और संबंधित
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा जब हम कोई फाइल सुरक्षित
करते हैं तो हमें इस बात की जानकारी होना अच्छा रहता है कि फाइल किस रूप में (किस एक्स्टेंशन
में) सुरक्षित हुई है। फाइल के फारमेट परिवर्तन के लिए भी यह ज्ञान आवश्यक है।
Labels:
कंप्यूटर

Subscribe to:
Posts (Atom)