Total Pageviews

Sunday, November 4, 2018

कंप्यूटर में फाइल वर्ग और स्टोरेज (File Categories and Storage in Computer)


कंप्यूटर में फाइल वर्ग और स्टोरेज 
(File Categories and Storage in Computer)
(क) चित्र व मल्टीमिडिया (ऑडियो-विडियो) फाइलें
कंप्यूटर में अलग-अलग प्रकार की फाइलों को उनके एक्स्टेंशन से पहचाना जाता है। उसी के आधार पर तय होता है कि किस फाइल को किस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर द्वारा खोला जाएगा। सामान्यत: फाइल के स्वरूप का निर्धारण उसमें रखी सामग्री (content) द्वारा किया जाता है, जैसे – पाठ सामग्री है तो टेक्स्ट फाइल या डॉक्यूमेंट फाइल और चित्र फाइल है तो इमेज फाइल आदि। किंतु इनमें स्वरूप और प्रकार के आधार पर अलग-अलग एक्स्टेंशन बनाए गए हैं। चित्र (इमेज) फाइलों के 8 प्रमुख एक्स्टेंशन निम्नलिखित हैं –
क्र.सं.
एक्स्टेंशन
पूरा नाम
1.
.jpg/.jpeg
Joint Photographic Experts Group
2.
.exif
Exchangeable image file format
3.
.bmp
Windows bitmap
4.
.bpg
Better Portable Graphics
5.
.png
Portable Network Graphics
6.
.gif
Graphics Interchange Format
7.
.tif/.tiff
Tagged Image File Format
8.
.rif
raw image formats
यदि आपने कोई फाइल कॉपी की है और उसके नाम के बाद इनमें कोई भी एक्स्टेंशन दिखाई पड़ता है तो आप बिना खोले बता सकते हैं कि यह चित्र फाइल है। इसी प्रकार ऑडियो फाइलों के भी एकाधिक अलग-अलग एक्स्टेंशन पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं -
क्र.सं.
एक्स्टेंशन
पूरा नाम
1.
.aif/ .aifc/ .aiff
Audio Interchange File Format
2.
.bwf
Broadcast Wave Format
3.
.wav
Microsoft Wave
4.
.wma
Windows Media Audio
5.
. mp3
MPEG-1 or MPEG-2 Audio Layer III (designed by the Moving Picture Experts Group (MPEG))
6.
.aac(.m4a/ .mp4/.m4p)
Advanced Audio Coding
7.
.aup
Audacity project file
ऑडियो फाइलों के लगभग 100 से भी अधिक एक्स्टेंशन होते हैं। सबकी अपनी कुछ अलग विशेषता होती है। इसी प्रकार प्रमुख विडियो फाइलों के एक्स्टेंशन इस प्रकार हैं -
क्र.सं.
एक्स्टेंशन
पूरा नाम
1.
.3gp/3g2
Third Generation Partnership Project (3GPP)
2.
.gif
Graphics Interchange Format
3.
.avi
Audio Video Interleave
4.
.dat
Digital Audio Tape
5.
.mp4
MPEG-4 Part 14 (Moving Picture Experts Group- MPEG)
6.
.wmv
Windows Media Video
7.
.flv
Flash video
इस प्रकार के अनेक एक्स्टेंशन से विडियो फाइलें आती हैं। इनके अलावा कुछ प्लेलिस्ट एक्स्टेंशन भी होते हैं, जैसे -
क्र.सं.
एक्स्टेंशन
पूरा नाम
1.
.asx
Advanced Stream Redirector
2.
.ram
Real Audio Metafile
3.
.avi
Audio Video Interleave
4.
.m3u
Moving Picture Experts Group Audio Layer 3

महत्वपूर्ण बिंदु
(ख)  पाठ फाइलें
पाठ फाइलों से तात्पर्य ऐसी फाइलों से है जिनमें किसी भाषा का पृष्ठवार या पंक्तिवार डाटा टाइप किया जाता है। टाइप करने के पश्चात जब हम इन्हें सुरक्षित करते हैं तो कोई-न-कोई एक्स्टेंशन देकर ही उस फाइल को सुरक्षित किया जाता है। फाइल का एक्स्टेंशन इस पर निर्भर करता है कि वह फाइल किस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में बनाई गई है। कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर एक से अधिक फाइल फारमेटों को खोलने और एडिट करने में सक्षम होते हैं। इनके भी अनेक फारमेट प्राप्त होते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं -
क्र.सं.
एक्स्टेंशन
पूरा नाम
1.
utf-8
(U from Universal Character Set + Transformation Format—8-bit)
2.
.doc/.docx
Document (MS Word)
3.
.rtf
Rich Text Format (WordPad)
4.
.txt
Text (Notepad)
5.
. .html/
.htm
Hyper Text Markup Language
6.
.pdf
Porable Document Format
7.
.uof
Uniform Office Format

महत्वपूर्ण बिंदु
(ग)  अन्य प्रकार की फाइलें
कंप्यूटर में चित्र, मल्टीमिडिया और पाठ के अलावा और भी अनेक प्रकार की फाइलों का प्रयोग होता है। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-

क्र.सं.
एक्स्टेंशन
पूरा नाम
फाइल  प्रकार
1.
.zip
*an archive file format (detail)
Compressed फाइल
2.
.bat
Batch file
Compressed फाइल
3.
.art
ArtCAM model
Computer-aided design
4.
.dgn
MicroStation design file
Computer-aided design
5.
.4db
4 dimention database Structure file
Database
6.
.accdb
Microsoft Database (Microsoft Office Access 2007 and later)
Database
7.
.mdb
Microsoft Database (Microsoft Office Access till 2003)
Database
8.
. FP/FP3/
FP5/FP7
FileMaker Pro
Database
9.
.mdf
Microsoft SQL Server Database
Database
10.
.ncf
Lotus Notes configuration file
Database
11.
.pdi
Portable Database Image
Database
12.
.gdraw
Google Drive Drawing
Desktop publishing
13.
.pdm
Adobe PageMaker file
Desktop publishing
14.
.pub
Microsoft Publisher
Desktop publishing
15.
.tax
TurboTax File
Financial records
16.
.abf
Adobe Binary Screen Font
Font file
17.
.bdf
Bitmap Distribution Format
Font file
18.
.mgf
MicroGrafx Font
Font file
19.
.otf
MicroGrafx Font
Font file
20.
.pfa
Printer Font ASCII
Font file
21.
.ttf
TrueType Font
Font file
22.
.gml
Geography Markup Language file
Geographic information system
23.
.ntf
National Transfer Format file
Geographic information system
24.
.act
Adobe Color Table
Graphics
25.
.cpt
Corel PHOTO-PAINT image
Graphics
26.
.3dmf
QuickDraw 3D Metafile
3-D graphics
27.
.app
apple application program
executable files
28.
.exe
DOS executable
executable files
29.
.msg
Microsoft Outlook task manager
Personal information manager
30.
.ppt
Microsoft PowerPoint Presentation
Presentation
31.
.odp
OpenDocument Presentation
Presentation
32.
.nb
Mathematica Slideshow
Presentation
33.
.pptx
Office Open XML Presentation
Presentation
44.
.spc
spectroscopic data
Scientific data
35.
.ahk
AutoHotkey script file
Script
36.
.bas
QBasic & QuickBASIC
Script
37.
.bat
Batch file
Script
38.
.asm
Assembly language source
Source code for computer programs
39.
.bas
BASIC, FreeBASIC, Visual Basic, BASIC-PLUS
Source code for computer programs
40.
.c
C source
Source code for computer programs
41.
.gml
Game Maker Language script file
Source code for computer programs
42.
.123
Lotus 1-2-3
Spreadsheet
43.
.ods
OpenDocument spreadsheet
Spreadsheet
44.
.xlw
Microsoft Excel worksheet workspace (version 4.0)
Spreadsheet
45.
.vhd
Virtual Hard Disk
Virtual machines
46.
.vmc
Virtual Machine Configuration
Virtual machines

इस प्रकार कंप्यूटर में सैकड़ों प्रकार की फाइलों का प्रयोग किया जाता है। यदि कोई फाइल कंप्यूटर पर नहीं खुल रही हो तो उसका एक्स्टेंशन देखकर उसके प्रकार और संबंधित एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा जब हम कोई फाइल सुरक्षित करते हैं तो हमें इस बात की जानकारी होना अच्छा रहता है कि फाइल किस रूप में (किस एक्स्टेंशन में) सुरक्षित हुई है। फाइल के फारमेट परिवर्तन के लिए भी यह ज्ञान आवश्यक है।


No comments:

Post a Comment