हिंदी में संयुक्त क्रिया प्रयोग अभ्यास (नियम और उदाहरण)
हिंदी में संयुक्त क्रियाओं के प्रयोग के लिए कुछ
नियमों को ध्यान में रखा जा सकता है, जैसे- 
नियम 01:  यदि
‘कर्ता’ के साथ ‘ने’ का प्रयोग नहीं हुआ है और अंत में किसी सहायक
क्रिया-> ‘है,
हैं, था, थी, थे’
आदि का प्रयोग हुआ है तो ‘प्रथम क्रिया
धातु रूप + दूसरी क्रिया ‘ता/ती/ते’ रूप का प्रयोग करते हैं, जैसे-
इन वाक्यों के ..... ..... में
उचित रूप भरें- 
§  वह घर ..... ..... है। (चलना, जाना)
§  तुम अपना काम ..... ..... हो। (करना, लेना)
§  वे लोग खाना ..... ..... हैं। (खाना, लेना)
§  लड़की गाना ..... ..... है। (गाना, लेना)
उत्तर : 
§  वह घर चला जाता है। (चलना, जाना)
§  तुम अपना काम कर लेते हो। (करना, लेना)
§  वे लोग खाना खा लेते हैं। (खाना, लेना)
§  लड़की गाना गा लेती है। (गाना, लेना)
नियम 02 : यदि कर्ता के साथ ‘ने’ नहीं आया है और वाक्य के अंत में
किसी सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं है, तो रंजक क्रिया के भविष्यकालिक
रूप का प्रयोग किया जा सकता है। रंजक क्रिया अकर्मक होने पर भूतकालिक
रूप का भी प्रयोग संभव है। उदाहरण -
§  वह अपने घर ..... ..... । (आना, जाना)
§  तुम सारा सामान ..... ..... । (रखना, देना)
§  आज सुबह गाड़ी ..... ..... । (आना, जाना)
§  आज सुबह गाड़ी ..... ..... । (चलना, देना)
उत्तर : 
§  वह अपने घर आ जाएगा। (आना, जाना)
§  वह अपने घर आ गया। (आना, जाना) (अकर्मक क्रिया होने के कारण यह भी)
§  तुम सारा सामान रख दोगे। (रखना, देना)
§  तुम सारा सामान रख दो। (रखना, देना) (तुम कर्ता के कारण यह भी) 
§  आज सुबह गाड़ी आ जाएगी। (आना, जाना)
§  आज सुबह गाड़ी आ गई। (आना, जाना) (अकर्मक क्रिया होने के कारण यह भी)
§  आज सुबह गाड़ी चल देगी। (चलना, देना)
नियम 03 : यदि कर्ता के साथ ‘ने’ का प्रयोग हुआ है, तो संयुक्त क्रिया की रंजक क्रिया अनिवार्य रूप से भूतकाल में
होगी, जैसे-
§  मैंने सारा सामान ..... ..... । (रखना, देना)
§  रमेश ने बच्ची को गोद में ..... ..... । (उठाना, लेना)
§ 
तुमने सारा
सामान कैसे ..... ..... । (फेंकना, देना)
उत्तर : 
§  मैंने सारा सामान रख दिया। (रखना, देना)
§  रमेश ने बच्ची को गोद में उठा लिया। (उठाना, लेना)
§ 
तुमने सारा
सामान कैसे फेंक दिया। (फेंकना, देना)
कुछ और वाक्य
§  लड़के ने आम ....खा लिया....। (खाना, लेना)
§  लड़के ने रोटी ....खा ली....। (खाना, लेना)
§  लड़के ने 10 आम ....खा लिए....। (खाना, लेना)
§  
§  तुमने जंगल....देख लिया....। (देखना, लेना)
§  तुमने फिल्म ....देख ली....। (देखना, लेना)
§  मैंने 10 दुकानें .... देख ली .... हैं। (देखना, लेना)
§  
नियम 04 : ‘चलना + लेना’ आने पर ‘चल का चला’ हो जाता है, जैसे-
§  वह घर ..... ..... है। (चलना, जाना)
उत्तर : 
§  वह घर ..... चला जाता ..... है। (चलना, जाना)
§  वह घर ..... चला गया ..... है। (चलना, जाना)
§  वह घर ..... .....। (चलना, जाना)
उत्तर :
§  वह घर ..... चला जाएगा..... । (चलना, जाना)
§  वह घर ..... चला गया..... । (चलना, जाना)
नियम 05 : ‘लगना’ रंजक क्रिया से पहले मुख्य क्रिया के ‘ने रूप’ का प्रयोग होता है, जैसे- 
चलने लगा, दौड़ने लगता है, खाने लगेगा आदि।  
§  वह अपने पैरों पर ..... चलने लगा ..... है। (चलना, लगना)
§  वह अपने पैरों पर ..... चलने लगता ..... है। (चलना, लगना)
§  वह अपने पैरों पर ..... चलने लगेगा .....। (चलना, लगना)
 
 
 
No comments:
Post a Comment