Total Pageviews

Tuesday, January 21, 2025

‘चुकना’ का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग

 2. चुक (चुका, चुकी, चुके)

चुकना का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग

 (1) यह व्यापार की समाप्ति का सूचक है, जिसे अंग्रेजी में perfect aspect के रूप में जानते हैं।

(2) इसके पहले मुख्य क्रिया धातु रूप में आती है।

(3) इसके बाद अन्य सहायक क्रिया भी आती है।

उदाहरण :

§  विनोद खाना खा चुका है। (वर्तमान काल)

§  विनोद खाना खा चुका था। (भूत काल)

§  विनोद खाना खा चुका होगा। (संभावना/भविष्यत् काल)

(4) इसके केवल तीन रूप चुका, चुकी, चुके ही आते हैं।

 

No comments:

Post a Comment