हिंदी की प्रमुख सहायक क्रियाएँ
हिंदी की कुछ
प्रमुख सहायक क्रियाएँ इस प्रकार हैं-
1. लग (लगना)
‘लगना’ का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग
(1) इससे मुख्य क्रिया द्वारा
व्यक्त व्यापार के आरंभ होने की सूचना प्राप्त होती है।
(2) ‘लगना’ क्रिया से पहले आने वाली मुख्य क्रिया का 'ने’ रूप ही रहता है, जैसे- चलने, पढ़ने, उठने, बैठने आदि।
उदाहरण :
§ वह लड़का पढ़ने लगा। (पढ़ +ने + लगा)
§ हम सभी लोग सिनेमा देखने लगे। (देख + ने +
लगे)
(3) इसके बाद
अन्य सहायक क्रिया भी आ सकती है-
§ अब धूप निकलने लगी है।
§ कल बादल हटने के बाद धूप निकलने लगी थी।
(4)
सामान्यतः इन वाक्यों का नकारात्मक नहीं बनता है।
मुझे ठंड लगती
है। (मुख्य क्रिया के रूप में)
मुझे ठंड लगने
लगती है। (मुख्य + सहायक क्रिया के रूप में)
2. चुक (चुका, चुकी, चुके)
‘चुकना’ का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग
(1) यह व्यापार की समाप्ति का सूचक है, जिसे अंग्रेजी में perfect aspect के रूप में जानते हैं।
(2) इसके पहले मुख्य क्रिया धातु
रूप में आती है।
(3) इसके बाद
अन्य सहायक क्रिया भी आती है।
उदाहरण :
§ विनोद खाना खा चुका है। (वर्तमान काल)
§ विनोद खाना खा चुका था। (भूत काल)
§ विनोद खाना खा चुका होगा। (संभावना/भविष्यत्
काल)
(4) इसके केवल तीन रूप ‘चुका, चुकी, चुके’ ही आते हैं।
3. सकना
‘सकना’ का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग
(1) इसके दो सूचनाएँ मिलती हैं-
(क) सामर्थ्य = किसी काम को करने की क्षमता, जैसे-
§ मैं दरवाजा तोड़ सकता हूँ।
(ख) अनुमति = किसी कार्य के लिए पूछना या अनुमति देना।
§ क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
§ हाँ. तुम अंदर आ सकते हो।
(2) इसके पहले मुख्य क्रिया धातु
रूप में आती है।
(3) इसके बाद
अन्य सहायक क्रिया भी आती है।
उदाहरण :
§ विनोद खाना खा सकता है। (वर्तमान काल)
§ विनोद खाना खा सकता था। (भूत काल)
§ विनोद खाना खा सकेगा। (संभावना/भविष्यत् काल)
(4) इसके अधिकांश रूप वाक्य में आ
सकते हैं, जैसे- सकता, सकती, सकते, सका, सकी, सके, सकूँगा, सकूँगी, सकेंगे, सकोगे आदि।
***************
4. रह (रहा, रही, रहे)
रहना का सहायक
क्रिया के रूप में प्रयोग
(1) इसका प्रयोग सातत्य /निरंतरता (continuous) का बोध कराने के लिए किया जाता है।
(2) इसके पहले मुख्य क्रिया धातु
रूप में आती है।
(3) इसके बाद
अन्य सहायक क्रिया भी आती है।
(4) इसके केवल तीन रूप ‘रहा, रही, रहे’ ही आते हैं।
उदाहरण :
§ लड़का खेल रहा है।
§ तुम दौड़ रहे थे।
§ दिनेश चल रहा होगा।
No comments:
Post a Comment