Total Pageviews

1136497

Wednesday, January 15, 2025

सहायक क्रिया : व्याकरणिक सूचनाएँ

सहायक क्रिया (Auxiliary / Helping Verb) 

जो क्रिया वाक्य में मुख्य क्रिया की सहायता करती है, सहायक क्रिया कहलाती है। इसका प्रयोग लिंग (Gender), वचन (Number), पुरुष (Person), काल (Tense)  या पक्ष (Aspect) आदि का बोध कराने के लिए होता है।

उदाहरण:

  • लड़का           पढ़                रहा है
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : पुल्लिंग, एकवचन, वर्तमान काल, निरंतर पक्ष
  • लड़के            पढ़                रहे हैं
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : पुल्लिंग, बहुवचन, वर्तमान काल, निरंतर पक्ष
  • लड़की           पढ़                रही है
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : स्त्रीलिंग, एकवचन, वर्तमान काल, निरंतर पक्ष
  • लड़कियाँ                  पढ़      रही हैं
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : स्त्रीलिंग, बहुवचन, वर्तमान काल, निरंतर पक्ष
  • लड़का           पढ़                रहा था
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : पुल्लिंग, एकवचन, भूतकाल, निरंतर पक्ष
  • लड़के            पढ़ते              थे
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : पुल्लिंग, बहुवचन, भूतकाल, सामान्य पक्ष
  • लड़के            पढ़                चुके थे
      • मुख्य क्रिया       सहायक क्रिया : पुल्लिंग, बहुवचन, भूतकाल, पूर्ण पक्ष

 सहायक क्रिया के बारे में और अधिक पढ़ने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ : 

सहायक क्रिया (Auxiliary / Helping Verb) 


No comments:

Post a Comment