Total Pageviews

1139028

Tuesday, January 21, 2025

‘लगना’ का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग

 1. लग (लगना)

लगना का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग

 (1) इससे मुख्य क्रिया द्वारा व्यक्त व्यापार के आरंभ होने की सूचना प्राप्त होती है।

(2) ‘लगनाक्रिया से पहले आने वाली मुख्य क्रिया का 'नेरूप ही रहता है, जैसे- चलने, पढ़ने, उठने, बैठने आदि।

उदाहरण :

§  वह लड़का पढ़ने लगा। (पढ़ +ने + लगा)

§  हम सभी लोग सिनेमा देखने लगे। (देख + ने + लगे)

(3) इसके बाद अन्य सहायक क्रिया भी आ सकती है-

§  अब धूप निकलने लगी है

§  कल बादल हटने के बाद धूप निकलने लगी थी

(4) सामान्यतः इन वाक्यों का नकारात्मक नहीं बनता है।

 

 

मुझे ठंड लगती है। (मुख्य क्रिया के रूप में)

मुझे ठंड लगने लगती है। (मुख्य + सहायक क्रिया के रूप में)

No comments:

Post a Comment