संयुक्त क्रिया (Compound Verb)
वह क्रिया जिसमें एक से अधिक मुख्य क्रियाओं का योग होता
है, संयुक्त क्रिया कहलाती है। 
सूत्र : 
नोट : 
(1) इसमें ‘V1’ सदैव धातु रूप में होती है, जैसे- 
‘खाना’ क्रिया का धातु रूप = ‘खा’
‘चलना’ क्रिया का धातु रूप = ‘चल’
अभ्यास : निम्नलिखित क्रियाओं के धातु रूप बनाएँ- 
रखना, उठना, उठाना, चलता, फेंकेगा, गिरेंगे, फैलाइए ....
(2) ‘V2’ को रंजक क्रिया (Intensifier Verb) कहते हैं। इसमें क्रिया रूप बनाने वाले सभी प्रत्यय जुड़ते हैं। 
उदाहरण : 
§ 
लड़का मिठाई खा जाता है।
§ 
लड़का मिठाई खा जाएगा। 
§ 
लड़का मिठाई खा गया। 
§ आप मिठाई खा जाइए।
(3) हिंदी में रंजक क्रियाएँ बहुत कम हैं। 08 प्रमुख रंजक क्रियाएँ इस प्रकार हैं-
1. जाना (भाग जाना) 
2. लेना (कर लेना)
3. देना (फेंक देना) 
4. आना (उतर आना) 
5. पड़ना  (रो
पड़ना) 
6. उठना (काँप उठना) 
7. बैठना (कर बैठना) 
8. डालना (कर डालना) ।
इनमें में प्रथम तीन का सबसे अधिक प्रयोग होता है। सूरजभान सिंह (2000) ने 'हिंदी का वाक्यात्मक व्याकरण' में उपर्युक्त रंजक क्रियाओं के प्रकार्य एवं अभिव्यक्त भाव इस प्रकार बताए हैं-
 


 
 
No comments:
Post a Comment