क्षेत्र भाषाविज्ञान (Field Linguistics) में भाषाई डेटा संग्रह के लिए साक्षात्कार पद्धति आधारभूत विधि है। इसके प्रमुख लाभ और सीमाएँ इस प्रकार हैं-
लाभ (Advantages)
- प्रत्यक्ष और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त होती है।
- अस्पष्ट उत्तरों को तुरंत स्पष्ट किया जा सकता है।
- भाषा के सांस्कृतिक और सामाजिक संदर्भों को समझने में सहायता मिलती है।
- विश्वसनीय भाषाई डेटा प्राप्त होता है।
सीमाएँ (Limitations)
- समय और श्रम अधिक लगता है।
- सूचनादाता कभी-कभी अपूर्ण या पक्षपातपूर्ण जानकारी दे सकता है।
- शोधकर्ता की उपस्थिति उत्तरों को प्रभावित कर सकती है।
No comments:
Post a Comment